मुजफ्फरनगर-हाईवे पर दौड़ती स्विफ्ट डिजायर कार बनी आग का गोला

चलती कार में भयंकर आग की घटना से मची अफरातफरी, दमकल कर्मियों ने पाया काबू

मुजफ्फरनगर। खतौली थाना क्षेत्र में रविवार को एक बड़ा हादसा उस समय टल गया, जब मुजफ्फरनगर से खतौली की ओर जा रही एक स्विफ्ट डिजायर कार अचानक आग की चपेट में आ गई। देखते ही देखते चलती कार धू-धू कर जलने लगी और कुछ ही मिनटों में पूरा वाहन आग का गोला बन गया। चालक ने समय रहते वाहन रोककर पत्नी और दो बच्चों के साथ बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। सूचना पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक कार पूरी तरह जलकर राख हो चुकी थी।

इसे भी पढ़ें:  रिश्वत लेकर छोड़ दिया आरोपी, दरोगा-सिपाही गिरफ्तार, सीसीटीवी से खुला पूरा खेल

जानकारी के अनुसार खतौली क्षेत्र के गांव अजमतगढ़ निवासी नितिन पुत्र राजकुमार रविवार को अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ स्विफ्ट डिजायर कार से सकौती दवाई लेने जा रहे थे। जब उनकी कार दिल्ली देहरादून हाईवे के खतौली बाईपास स्थित भैंसी कट फ्लाईओवर के नीचे पहुंची, तभी अचानक वाहन से धुआं निकलने लगा। शुरुआत में चालक को मामूली तकनीकी खराबी का अंदेशा हुआ, लेकिन कुछ ही क्षणों में इंजन से तेज लपटें उठने लगीं। स्थिति गंभीर होती देख चालक ने तुरंत गाड़ी सड़क किनारे रोक दी और परिवार सहित बाहर निकल आया। कुछ ही देर में आग ने पूरी कार को अपनी चपेट में ले लिया और वाहन धधकने लगा।

इसे भी पढ़ें:  रिसाइक्लिंग फर्म पर राज्य कर विभाग की बड़ी कार्रवाई, 50.87 लाख जमा कराए 

चलती कार में आग लगने की घटना से क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। सड़क से गुजर रहे वाहन चालक भी रुक गए और आसपास के लोगों की भारी भीड़ मौके पर जमा हो गई। आग की ऊंची लपटें और आसमान में उठते धुएं के गुबार को देखकर लोग सहम गए। कई प्रत्यक्षदर्शियों ने घटना का वीडियो अपने मोबाइल फोन में कैद किया। आग की भयावहता के चलते कुछ समय के लिए मार्ग पर यातायात भी प्रभावित रहा। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और दमकल विभाग को सूचना दी।

सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का अभियान शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक कार पूरी तरह जल चुकी थी। आग इतनी भीषण थी कि वाहन का अधिकांश हिस्सा लोहे के ढांचे में तब्दील हो गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया और मामले की जांच शुरू कर दी है।

इसे भी पढ़ें:  इंडियन हॉस्पिटल में ऑपरेशन के दौरान महिला की मौत पर हंगामा

प्रारंभिक जांच में कार में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि वाहन में अचानक तकनीकी खराबी आने से आग भड़की होगी। हालांकि वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है। गनीमत रही कि चालक ने समय रहते सूझबूझ दिखाते हुए परिवार सहित वाहन से बाहर निकलकर अपनी जान बचा ली, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था।

Also Read This

खतौली में निरीक्षण के दौरान डॉक्टर नहीं मिले मौके पर, अनीता मेडिकेयर की ओटी सील

खतौली में स्वास्थ्य विभाग ने बुधवार को निजी अस्पतालों के खिलाफ निरीक्षण अभियान चलाया। जांच के दौरान दयालपुरम स्थित अनीता मेडिकेयर में अभिलेखों में दर्ज एमबीबीएस चिकित्सक मौके पर अनुपस्थित मिले, जिसके बाद अस्पताल की ऑपरेशन थिएटर सील कर दी गई।   मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील तेवतिया के निर्देशन में उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अजय कुमार ने खतौली क्षेत्र के कई निजी अस्पतालों का निरीक्षण किया। टीम ने अस्पतालों में उपलब्ध दस्तावेजों, चिकित्सकीय स्टाफ और व्यवस्थाओं की जांच की। इसे भी पढ़ें:  इंडियन हॉस्पिटल में ऑपरेशन के दौरान महिला की मौत पर हंगामा  स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, अनीता मेडिकेयर में रिकॉर्ड में दर्ज चिकित्सक मौके पर मौजूद नहीं

Read More »

शिक्षकों के घर दिवालीः कैशलेस चिकित्सा योजना की मिली सौगात

मुजफ्फरनगर में मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का शुभारंभ, शिक्षकों को मिली स्वास्थ्य सुरक्षा की बड़ी गारंटी

Read More »

भैंस लूट का 20 हजार का इनामी नहर पटरी पर घिरा, खतौली पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार

खतौली। भैंस लूट के मामले में वांछित 20 हजार रुपये के इनामी आरोपी को खतौली पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार करने का दावा किया है। पुलिस के अनुसार, जवाबी कार्रवाई में आरोपी के दाहिने पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। पुलिस के मुताबिक, अलकनंदा नहर पुल के पास चेकिंग के दौरान फुलत रोड स्थित आदर्श जूनियर हाई स्कूल के सामने एक संदिग्ध युवक को रोकने का प्रयास किया गया। पुलिस टीम को देखकर आरोपी नहर पटरी की ओर भागने लगा। इसे भी पढ़ें:  रिश्वत लेकर छोड़ दिया आरोपी, दरोगा-सिपाही गिरफ्तार, सीसीटीवी से खुला पूरा खेलपुलिस का कहना है कि आरोपी ने भागते

Read More »