सहारनपुर में अवैध खनन पर बड़ा एक्शन, गागलहेड़ी पुलिस ने 8 आरोपियों को दबोचा

सहारनपुर। गागलहेड़ी थाना क्षेत्र में अवैध खनन के खिलाफ पुलिस और खनन विभाग की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने अवैध रूप से खनन सामग्री ले जाने, गाड़ियों की रैकी करने और बिना वैध कागजात डंपर चलाने के आरोप में आठ लोगों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान दो डंपर, एक हुंडई वेन्यू कार और पांच मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं।

पुलिस के अनुसार, 23 मई 2026 की रात गागलहेड़ी पुलिस और खनन विभाग की टीम को अवैध खनन से जुड़ी गतिविधि की जानकारी मिली थी। इसके बाद पुलिस टीम ने क्षेत्र में चेकिंग शुरू की। इसी दौरान खनिज सामग्री से भरे दो डंपर पकड़े गए। पुलिस का दावा है कि इन डंपरों के आगे एक हुंडई वेन्यू कार चल रही थी, जिससे अधिकारियों और पुलिस की लोकेशन की रैकी की जा रही थी।

इसे भी पढ़ें:  औद्योगिक प्रदूषण से त्रस्त ग्रामीण का पलायन, प्रशासन में हड़कम्प

जांच के दौरान पुलिस को डंपरों में खनिज सामग्री भरी मिली। आरोप है कि डंपर मालिकों के पास रॉयल्टी या खनन से जुड़े कोई वैध कागजात नहीं थे। पुलिस के मुताबिक डंपरों के पीछे नंबर प्लेट नहीं लगी थी, जबकि आगे की नंबर प्लेट अंदर की ओर कर रखी गई थी, ताकि नंबर साफ दिखाई न दे। इसके बाद वाहनों को सीज कर थाने लाया गया।

इस मामले में थाना गागलहेड़ी पर मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने पहले 23 मई को सुहेल पुत्र अलीम निवासी ग्राम अम्बोली थाना देवबंद और नदीम पुत्र नूरहसन निवासी ग्राम बराला थाना कैराना जनपद शामली को गिरफ्तार किया। इसके बाद 24 मई को रजत पुत्र राजीव कुमार निवासी गंदेवड़ थाना बेहट, शहजान पुत्र शादीन निवासी लौधीपुर थाना बेहट, अंशुल पुत्र राजीव निवासी कांशेपुर थाना बेहट, रजनीश पुत्र शम्भू निवासी कालूवाला कुरड़ीखेड़ा थाना बिहारीगढ़, अहकाम पुत्र इकराम निवासी ककराला थाना कुतुबशेर और नौशाद पुत्र गुफरान निवासी पांडौली थाना नागल को गिरफ्तार किया गया।

इसे भी पढ़ें:  नहाते समय नदी में डूबे तीन बच्चे, दो की मौत

पुलिस पूछताछ में आरोपी सुहेल ने बताया कि वह अपने ग्रुप के साथ बिना प्रपत्रों के खनन सामग्री लाता था। पुलिस के अनुसार, आरोपी कुछ माल क्रेशर से बिना कागजात सस्ते दाम पर खरीदते थे और बाद में उसे बाजार में महंगे दाम पर बेचकर मुनाफा कमाते थे। आरोप यह भी है कि रास्ते में पुलिस और सरकारी अधिकारियों की लोकेशन पता करने के लिए रैकी की जाती थी और उसी हिसाब से खनन सामग्री से भरी गाड़ियों को रास्ता बदल-बदलकर निकाला जाता था।

इसे भी पढ़ें:  जीनस पेपर मिल के वेस्ट पेपर गोदाम में भीषण आग, घंटों बाद पाया काबू

पुलिस का कहना है कि सुहेल अपनी हुंडई वेन्यू कार से रैकी कर रहा था। इसी दौरान टीम ने उसे पकड़ लिया। गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर मुकदमे में आगे की धाराएं भी बढ़ाई गई हैं। पुलिस ने सभी गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है और उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

इस कार्रवाई में थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार, खनन निरीक्षक अभिलाष चौबे, वरिष्ठ उप निरीक्षक अतुल कुमार, उप निरीक्षक राकेश कुमार सिंह, उप निरीक्षक शिव कुमार, उप निरीक्षक सुभाषचंद्र, हेड कांस्टेबल निशांत चौधरी, कांस्टेबल अनुज कुमार, कांस्टेबल नरदेव कुमार और कांस्टेबल सुशांत कपिल शामिल रहे।

Also Read This

खतौली में निरीक्षण के दौरान डॉक्टर नहीं मिले मौके पर, अनीता मेडिकेयर की ओटी सील

खतौली में स्वास्थ्य विभाग ने बुधवार को निजी अस्पतालों के खिलाफ निरीक्षण अभियान चलाया। जांच के दौरान दयालपुरम स्थित अनीता मेडिकेयर में अभिलेखों में दर्ज एमबीबीएस चिकित्सक मौके पर अनुपस्थित मिले, जिसके बाद अस्पताल की ऑपरेशन थिएटर सील कर दी गई।   मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील तेवतिया के निर्देशन में उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अजय कुमार ने खतौली क्षेत्र के कई निजी अस्पतालों का निरीक्षण किया। टीम ने अस्पतालों में उपलब्ध दस्तावेजों, चिकित्सकीय स्टाफ और व्यवस्थाओं की जांच की। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-होली के दिन कई घरों में मातम, हादसों में आठ की मौत  स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, अनीता मेडिकेयर में रिकॉर्ड में दर्ज चिकित्सक मौके पर मौजूद

Read More »

शिक्षकों के घर दिवालीः कैशलेस चिकित्सा योजना की मिली सौगात

मुजफ्फरनगर में मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का शुभारंभ, शिक्षकों को मिली स्वास्थ्य सुरक्षा की बड़ी गारंटी

Read More »

भैंस लूट का 20 हजार का इनामी नहर पटरी पर घिरा, खतौली पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार

खतौली। भैंस लूट के मामले में वांछित 20 हजार रुपये के इनामी आरोपी को खतौली पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार करने का दावा किया है। पुलिस के अनुसार, जवाबी कार्रवाई में आरोपी के दाहिने पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। पुलिस के मुताबिक, अलकनंदा नहर पुल के पास चेकिंग के दौरान फुलत रोड स्थित आदर्श जूनियर हाई स्कूल के सामने एक संदिग्ध युवक को रोकने का प्रयास किया गया। पुलिस टीम को देखकर आरोपी नहर पटरी की ओर भागने लगा। इसे भी पढ़ें:  पांच दुकानों पर छापा, घेवर, बर्फी, खोया सहित आठ नमूने भरेपुलिस का कहना है कि आरोपी ने भागते समय

Read More »