शिक्षक सीट पर लहरायेगा भाजपा का परचम, श्रीचंद को जिताएंगे कार्यकर्ताः सुधीर सैनी

शिक्षक एमएलसी चुनाव में श्रीचंद शर्मा को दोबारा टिकट मिलने पर भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर

मुजफ्फरनगर। भारतीय जनता पार्टी द्वारा उत्तर प्रदेश में शिक्षक और स्नातक विधान परिषद् सीटों के लिए प्रस्ताव चुनाव 2026 में अपने प्रत्याशियों के नामों का ऐलान कर दिया है। उत्तर प्रदेश में दो स्नातक और तीन शिक्षक एमएलसी सीटों के लिए प्रत्याशियों का ऐलान केन्द्रीय चुनाव समिति के द्वारा कर दिया गया। इसमें मेरठ-सहारनपुर शिक्षक एमएलसी सीट के लिए पूर्व एमएलसी श्रीचंद शर्मा को ही दोबारा प्रत्याशी बनाये जाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल बना हुआ है।

भारतीय जनता पार्टी के जिला मीडिया प्रभारी पवन अरोरा ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी की केन्द्रीय चुनाव समिति ने उत्तर प्रदेश में होने वाले स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के विधान परिषद चुनाव हेतु प्रत्याशियों के नामों का ऐलान कर दिया है। इसमें मेरठ-सहारनपुर शिक्षक एमएलसी सीट के लिए मौजूदा एमएलसी श्रीचंद शर्मा को शीर्ष नेतृत्व ने दोबारा से प्रत्याशी बनाया है। इसका ऐलान होने से मुजफ्फरनगर जनपद के पार्टी कार्यकर्ताओं और पदािधकारियो ंके साथ समस्त नेताओं में हर्ष और उल्लास का वातावरण है, इसके लिए गांधीनगर स्थित भाजपा कार्यालय पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें कार्यकर्ताओं ने एकत्र होकर एमएलसी श्रीचंद शर्मा को फिर से प्रत्याशी बनाये जाने पर प्रसन्नता व्यक्त करने के साथ ही एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-बालाजी यात्रा में अपनी धमक जमाने आया रावण डीजे जब्त

जिलाध्यक्ष डॉ. सुधीर सैनी ने इस अवसर पर कहा कि हम पार्टी नेतृत्व के निर्णय का स्वागत करते हैं और जिस प्रकार से कार्यकर्ताओं के परिश्रम के बल पर शिक्षक समुदाय के समर्थन के सहारे यहाम से पार्टी प्रत्याशी श्रीचंद शर्मा की जीत सुनिश्चित करने का काम किया गया था, इस बार भी प्रत्येक कार्यकर्ता उनकी जीत के लिए निस्वार्थ कार्य करेगा। पूर्व विधायक अशोक कंसल ने कहा कि इस चुनाव में दायित्व्धारी सभी पदाधिकारी कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर वोटर लिस्ट को चैक करने के साथ ही अपने अपने कार्य में जुट जायें और वोटरों से सम्पर्क करने का काम प्रारम्भ कर दें।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-सड़क की खराब गुणवत्ता देख भड़की चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप

जिला संयोजग शिक्षक प्रकोष्ठ कैप्टन प्रवीण चौधरी ने कहा कि इस बार की जीत और भी ऐतिहासिक होगी, श्रीचंद शर्मा के प्रत्याशी बनने से कार्यकर्ताओं में उत्साह है। पहले भी कार्यकर्ताओं ने उनको जीत दिलाकर इतिहास रचा था और इस बार उनकी जीत और भी बड़ी होगी। इस अवसर पर जिला महामंत्री संजय गर्ग, शरद शर्मा, विशाल गर्ग, पूर्व जिला पंचायत सदस्य हरेन्द्र शर्मा, डायरेक्टर प्रविन्द्र दहिया, सभासद हिमांशु कौशिक, सभासद अमित शर्मा, सभासद प्रशान्त गौतम, जिला मंत्री रविकान्त प्रधान, पंकज शर्मा, सुशील गोयल, महादेव शर्मा, जिला मंत्री दिनेश पुण्डीर, रजनीश वशिष्ठ, प्रधानाचार्य अशोक त्यागी, प्रधानाचार्य प्रदीप पुण्डीर, प्रधानाचार्य सतीश शर्मा, योगेश चौधरी, नई मंडी मंडल अध्यक्ष प्रवीण खेडा, आदेश गौतम, विजय वर्मा, डॉ. आशुतोष शर्मा, रविन्द्र कौशिक, अंकित उप्पल सहित अन्य कार्यकर्ता और गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़ें:  मंसूरपुर मारपीट मामला: शादी समारोह में विवाद के बाद 5 आरोपी गिरफ्तार

Also Read This

मुजफ्फरनगर-रोहाना में नाली में मिला युवक का शव, सनसनी

चरथावल निवासी पंकज के रूप में हुई पहचान, परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से किया इनकार मुजफ्फरनगर। रोहाना में सोमवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब सड़क किनारे पानी की नाली में एक युवक का शव पड़ा मिला। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। बाद में मृतक की पहचान चरथावल निवासी पंकज के रूप में हुई। परिजनों द्वारा पोस्टमार्टम से इनकार किए जाने के बाद पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी कर शव उन्हें सौंप दिया। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-सड़क की खराब गुणवत्ता देख भड़की चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूपशहर कोतवाली

Read More »

पेट्रोल-डीजल फिर महंगा, दिल्ली में पेट्रोल 102 के पार

नई दिल्ली। महंगाई की मार झेल रहे लोगों को पेट्रोल-डीजल ने एक बार फिर झटका दिया है। आपके उपलब्ध कराए गए आंकड़ों के अनुसार, 25 मई 2026 की सुबह 6 बजे से दिल्ली में पेट्रोल 2 रुपये 61 पैसे महंगा होकर 102 रुपये 12 पैसे प्रति लीटर पहुंच गया है। वहीं डीजल 2 रुपये 71 पैसे की बढ़ोतरी के बाद 95 रुपये 20 पैसे प्रति लीटर पर पहुंच गया है। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-भगवान परशुराम के नाम चौराहा बनाने की मांगईंधन की कीमतों में यह बढ़ोतरी आम वाहन चालकों के साथ-साथ ट्रांसपोर्ट, माल ढुलाई और रोजमर्रा की चीजों के दामों पर भी असर डाल सकती है।  पेट्रोल-डीजल के रेट बढ़ने

Read More »

सहारनपुर में अवैध खनन पर बड़ा एक्शन, गागलहेड़ी पुलिस ने 8 आरोपियों को दबोचा

सहारनपुर। गागलहेड़ी थाना क्षेत्र में अवैध खनन के खिलाफ पुलिस और खनन विभाग की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने अवैध रूप से खनन सामग्री ले जाने, गाड़ियों की रैकी करने और बिना वैध कागजात डंपर चलाने के आरोप में आठ लोगों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान दो डंपर, एक हुंडई वेन्यू कार और पांच मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। पुलिस के अनुसार, 23 मई 2026 की रात गागलहेड़ी पुलिस और खनन विभाग की टीम को अवैध खनन से जुड़ी गतिविधि की जानकारी मिली थी। इसके बाद पुलिस टीम ने क्षेत्र में चेकिंग शुरू की। इसी दौरान खनिज सामग्री से भरे दो डंपर पकड़े

Read More »