होटल संचालक पर ताबड़तोड़ फायरिंग, चार हमलावर दबोचे

होटल संचालक पर ताबड़तोड़ फायरिंग, चार हमलावर दबोच

 

खतौली में जेवर से आए थार और ब्रेजा सवार युवकों ने लाइसेंसी पिस्टल से मारी गोली

खतौली। शुक्रवार तड़के एनएच-58 स्थित पंचगंगा होटल पर उस समय सनसनी फैल गई जब मामूली कहासुनी ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। होटल संचालक पर बदमाशों ने गोली चला दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद पुलिस ने तेजी दिखाते हुए महज 12 घंटे के भीतर चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर वारदात का खुलासा कर दिया।

नगर के एनएच-58 स्थित पंचगंगा होटल पर शुक्रवार तड़के बदमाशों ने होटल संचालक को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल को प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर किया गया है। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए वारदात में शामिल चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के अनुसार लाल मोहम्मदपुर निवासी 33 वर्षीय नदीम पुत्र आमिर अहमद शुक्रवार रात अपने पंचगंगा होटल पर मौजूद था। इसी दौरान दो कारों में सवार कुछ युवक होटल पर पहुंचे। बताया गया कि सिगरेट और अन्य सामान देने को लेकर होटल स्टाफ व युवकों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और आरोपियों ने पहले होटल संचालक के साथ मारपीट की, फिर उस पर फायरिंग कर दी। गोली नदीम के पैर में लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़ा।

इसे भी पढ़ें:  स्टील प्लांट में इलेक्ट्रीशियन की अचानक मौत, परिजनों में कोहराम

घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने घायल को तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत गंभीर देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया। सूचना मिलते ही थाना खतौली पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी।

इसे भी पढ़ें:  हिसार नाबालिग दुष्कर्म केस: आरोपी को 10 साल की सजा

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर थाना खतौली में मुकदमा दर्ज कर पुलिस टीमों का गठन किया गया। पुलिस अधीक्षक नगर अमृत जैन, क्षेत्राधिकारी खतौली रूपाली राय और थाना प्रभारी दिनेश चंद्र के नेतृत्व में चलाए गए अभियान के तहत पुलिस ने चेकिंग के दौरान चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विक्रांत निवासी राम चाचली, गिरीश छोकर निवासी चंचली, उमेश कुमार निवासी मोहबलीपुर और दिनेश निवासी दरोरा, थाना जेवर, जिला गौतमबुद्धनगर के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार विक्रांत इस वारदात का मुख्य आरोपी है। एसएसपी ने बताया कि आरोपी विक्रांत नेशनल खिलाड़ी है, विक्रांत शूटिंग चैम्पियन रह चुका है और कई मेडल भी जीते हैं।

इसे भी पढ़ें:  आ रही सरकारः मुख्यमंत्री योगी के अभूतपूर्व अभिनंदन को मुजफ्फरनगर तैयार

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक लाइसेंसी पिस्टल .32 बोर, 10 जिंदा कारतूस, एक खोखा कारतूस, लूटा गया मोबाइल फोन, एक थार कार (यूपी-16-एफक्यू-3410), एक ब्रेजा कार (26 बीएच 4304 बी), पांच मोबाइल फोन तथा 1.20 लाख रुपये नकद बरामद किए हैं। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। खतौली पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई की वरिष्ठ अधिकारियों ने सराहना की है।

Also Read This

नीट यूजी 2026 परीक्षा शुल्क रिफंड के लिए 13 लाख उम्मीदवारों ने जमा किए बैंक विवरण

नईदिल्ली।  एनटीए ने नीट यूजी 2026 परीक्षा शुल्क रिफंड के लिए बैंक डिटेल्स जमा करने की अंतिम तारीख 22 जून तक बढ़ा दी है। अब तक 13 लाख उम्मीदवार जानकारी अपडेट कर चुके हैं। पेपर लीक के बाद रद्द हुई परीक्षा का री-एग्जाम 21 जून को होगा। नीट यूजी 2026 परीक्षा से जुड़े उम्मीदवारों के लिए अहम अपडेट सामने आया है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (छज्।) ने परीक्षा शुल्क वापसी के लिए बैंक खाते की जानकारी जमा करने की अंतिम तारीख बढ़ाकर 22 जून 2026 कर दी है। यह फैसला उन छात्रों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है, जिन्होंने अब तक अपने बैंक डिटेल्स जमा नहीं किए

Read More »

दर्दनाक हादसा! बेतवा नदी पर गिर गया निर्माणाधीन पुल का स्लैब, सोते हुए 6 मजदूरों की मौत

हमीरपुर। जिले में शुक्रवार तड़के तेज आंधी के दौरान बेतवा नदी पर निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरने से छह श्रमिकों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य श्रमिक घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले से एक बेहद दर्दनाक और हृदयविदारक खबर सामने आई है। शुक्रवार तड़के तेज आंधी-तूफान के दौरान बेतवा नदी पर निर्माणाधीन पुल का एक बड़ा स्लैब अचानक भरभराकर गिर गया। इस भीषण हादसे में पुल निर्माण कार्य में लगे 6 श्रमिकों की मलबे में दबने से मौत हो गई, जबकि 3 अन्य श्रमिक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त

Read More »

नई मंडी में जर्जर टेलीफोन खंभा बना खतरा, हादसे की आशंका

गौशाला रोड पर झुका निष्प्रयोज्य खंभा, विद्युत केबल बंधे होने से करंट फैलने का भी डर मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र की व्यस्ततम गौशाला रोड पर विभागीय लापरवाही के चलते एक बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। गौशाला के बाहर शौचालय के समीप लगा टेलीफोन का जर्जर और निष्प्रयोज्य खंभा लंबे समय से सड़क की ओर झुका हुआ है, लेकिन संबंधित विभाग द्वारा अब तक इसे हटाने की कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इसे भी पढ़ें:  महात्मा ज्योतिबा राव फुले को भारत रत्न देने की मांग तेज: खतौली क्षेत्र में जागरूकता रैली, 12 अप्रैल को लावड़ में होगा समारोहस्थानीय लोगों का कहना है कि खंभा नीचे से पूरी

Read More »

खतौली पुलिस ने दो शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

अवैध हथियार रखने के आरोप में हुई कार्रवाई, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा मुजफ्फरनगर। जनपद में अपराधियों, वारंटियों और वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खतौली पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेज दिया गया। इसे भी पढ़ें:  आ रही सरकारः मुख्यमंत्री योगी के अभूतपूर्व अभिनंदन को मुजफ्फरनगर तैयारवरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी खतौली और प्रभारी निरीक्षक दिनेश चन्द्र बघेल के नेतृत्व

Read More »