गन्ना नियंत्रण आदेश-2026 वापस, किसानों और जनप्रतिनिधियों में खुशी

किसानों की आपत्तियों और सुझावों के बाद केंद्र सरकार ने फिलहाल वापस लिया मसौदा, संवाद आधारित नीति निर्माण की सराहना

मुजफ्फरनगर। केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तावित गन्ना (नियंत्रण) आदेश-2026 के मसौदे को फिलहाल वापस लेने के निर्णय का किसान संगठनों और जनप्रतिनिधियों ने स्वागत किया है। सरकार ने स्पष्ट किया है कि आदेश को लागू करने से पहले किसानों, उद्योग जगत और अन्य हितधारकों से आपत्तियां एवं सुझाव आमंत्रित किए जाएंगे। इसके बाद प्राप्त सुझावों के आधार पर आगे का निर्णय लिया जाएगा। इस फैसले को किसान हितों के प्रति सरकार की संवेदनशीलता और संवाद आधारित नीति निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

भारत सरकार के उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय द्वारा प्रस्तावित गन्ना (नियंत्रण) आदेश-2026 को फिलहाल वापस लेने के निर्णय पर किसान संगठनों और जनप्रतिनिधियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए केंद्र सरकार का आभार जताया है। मंत्रालय के सचिव जयवीर सिंह द्वारा कृषि भवन से जारी आदेश में कहा गया है कि गन्ना नियंत्रण आदेश-2026 के संबंध में विभिन्न पक्षों से प्राप्त आपत्तियों और सुझावों पर विचार किए जाने के बाद ही सरकार ने आदेश के मसौदे पर व्यापक चर्चा और विचार-विमर्श सुनिश्चित करने के लिए फिलहाल इसे वापस लेने का निर्णय लिया है।

इसे भी पढ़ें:  चिलकाना में किसान की जमीन पर कब्जे का आरोप, फसल काटने की शिकायत लेकर SSP के दरबार पहुंचा पीड़ित

राष्ट्रीय लोकदल के युवा विंग के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं बिजनौर लोकसभा क्षेत्र से सांसद चंदन सिंह चौहान ने केंद्र सरकार के इस निर्णय का स्वागत करते हुए कहा कि प्रस्तावित गन्ना (नियंत्रण) आदेश-2026 के ड्राफ्ट को वापस लेना किसानों, गुड़ एवं खांडसारी उद्योग तथा अन्य हितधारकों की भावनाओं का सम्मान है। उन्होंने कहा कि विभिन्न वर्गों से प्राप्त सुझावों को गंभीरता से लेते हुए मसौदे पर पुनर्विचार का निर्णय सरकार की संवाद और सहमति आधारित नीति निर्माण की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। वहीं भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) के प्रवक्ता धर्मेंद्र मलिक ने भी इस निर्णय का स्वागत करते हुए कहा कि किसान संगठनों की लगातार उठाई गई आवाज और प्रदेश सरकार के प्रभावी सुझावों का सकारात्मक परिणाम सामने आया है। उन्होंने कहा कि किसान हितों से जुड़े इस महत्वपूर्ण मुद्दे पर केंद्र सरकार द्वारा लिया गया निर्णय किसानों के लिए राहत भरा है।

इसे भी पढ़ें:  सठला गांव में दलितों को शिव मंदिर निर्माण से रोकने पर तनाव पनपा

धर्मेंद्र मलिक ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से भेजे गए मजबूत सुझावों तथा राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी द्वारा प्रधानमंत्री के समक्ष प्रभावी पैरोकारी के कारण यह निर्णय संभव हो सका। उन्होंने दावा किया कि भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) ने भी इस विषय को मजबूती से उठाया और किसानों की चिंताओं को सरकार तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। किसान संगठन के पदाधिकारियों ने किसान हित में लिए गए इस निर्णय के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी, भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश सिंह चौहान तथा किसान नेता चौधरी राजेंद्र मलिक का आभार व्यक्त किया है। किसान नेताओं का कहना है कि गन्ना किसानों, गुड़ और खांडसारी उद्योग से जुड़े लोगों की चिंताओं को ध्यान में रखते हुए सरकार द्वारा पुनर्विचार का निर्णय लिया जाना लोकतांत्रिक प्रक्रिया की मजबूती का प्रतीक है। उन्होंने उम्मीद जताई कि भविष्य में तैयार की जाने वाली किसी भी नीति में किसानों और संबंधित हितधारकों के सुझावों को प्राथमिकता दी जाएगी।

इसे भी पढ़ें:  77वें गणतंत्र दिवस पर देवी अहिल्याबाई होल्कर चौक पर भव्य ध्वजारोहण

Also Read This

प्रदेश में इस महीने ज्यादा आएगा बिजली बिल, फ्यूल सरचार्ज 10% तक बढ़ेगा 

लखनऊ। जून 2026 के बिजली बिलों में 10 प्रतिशत तक ईंधन और बिजली खरीद समायोजन अधिभार लगाने का फैसला किया है। मार्च में बिजली खरीद और ट्रांसमिशन पर बढ़ी लागत की भरपाई उपभोक्ताओं से की जाएगी। प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं का बिल जून माह में 10 फीसदी अधिक आएगा। यह बढोतरी मार्च माह के ईंधन अधिभार (फ्यूल सरचार्ज) के रूप में होगी। प्रदेश में नए नियमों के तहत ईंधन अधिभार की दर घटती – बढ़ती रहती है। मार्च माह का फ्यूल सरचार्ज जून माह में वसूला जाएगा। ऐसे में जून माह का बिजली बिल करीब 10 फीसदी अधिक आएगा। हालांकि पावर कार्पोरेशन की ओर से जारी आदेश में कहा गया है

Read More »

फोर्स बुला लो, खाली नहीं करेंगे सरकारी आवास- राबड़ी देवी

पटना। बिहार सरकार के भवन निर्माण विभागने विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष राबड़ी देवी को आवंटित सरकारी आवास खाली करने का निर्देश दिया है। अब इस मामले पर सियासत गरमा गई है। पटना में पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने इस मामले में बड़ा बयान दिया है। बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री और विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष राबड़ी देवी को आवंटित सरकारी आवास को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है। सीएम सम्राट चैधरी के नेतृत्व वाली सरकार ने उन्हें सर्कुलर रोड स्थित आवास संख्या-10 खाली करने का निर्देश दिया था। अब इस मामले में सियासत गरमा गई है। शनिवार दोपहर पटना एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत के दौरान राबड़ी देवी ने

Read More »

बुढ़ाना में बंद मकान का ताला तोड़कर लाखों की चोरी, दहशत का माहौल

सोने के आभूषण, नकदी और कीमती सामान सहित करीब पांच लाख रुपये का माल ले उड़े चोर, पुलिस ने शुरू की जांच मुजफ्फरनगर। बुढाना कोतवाली क्षेत्र के लुहसाना रोड स्थित एक मकान में अज्ञात चोरों ने बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम देकर क्षेत्र में सनसनी फैला दी। बंद पड़े मकान का ताला तोड़कर अंदर घुसे चोरों ने घर में रखे सोने के आभूषण, नकदी और अन्य कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया। घटना के बाद इलाके के लोगों में भय और असुरक्षा की भावना बढ़ गई है। स्थानीय नागरिकों ने पुलिस प्रशासन से रात्रि गश्त बढ़ाने और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है। जानकारी के अनुसार

Read More »

होटल संचालक पर ताबड़तोड़ फायरिंग, चार हमलावर दबोचे

होटल संचालक पर ताबड़तोड़ फायरिंग, चार हमलावर दबोच   खतौली में जेवर से आए थार और ब्रेजा सवार युवकों ने लाइसेंसी पिस्टल से मारी गोली खतौली। शुक्रवार तड़के एनएच-58 स्थित पंचगंगा होटल पर उस समय सनसनी फैल गई जब मामूली कहासुनी ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। होटल संचालक पर बदमाशों ने गोली चला दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद पुलिस ने तेजी दिखाते हुए महज 12 घंटे के भीतर चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर वारदात का खुलासा कर दिया। नगर के एनएच-58 स्थित पंचगंगा होटल पर शुक्रवार तड़के बदमाशों ने होटल संचालक को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल

Read More »