मुजफ्फरनगर से चार सीओ हटाए गए, चार नए अधिकारियों की तैनाती

योगी सरकार में डीजीपी मुख्यालय का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 206 पीपीएस अधिकारियों के तबादले

मुजफ्फरनगर। प्रदेश में पुलिस प्रशासन को अधिक प्रभावी और गतिशील बनाने के उद्देश्य से डीजीपी मुख्यालय ने बृहस्पतिवार को डिप्टी एसपी रैंक के 206 पीपीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए। इस व्यापक तबादला सूची में लखनऊ और नोएडा कमिश्नरेट समेत कई जिलों और कमिश्नरेटों के क्षेत्राधिकारी (सीओ) स्तर के अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। मुजफ्फरनगर भी इस प्रशासनिक फेरबदल से अछूता नहीं रहा, जहां से चार सीओ का स्थानांतरण किया गया है और उनकी जगह चार नए अधिकारियों की तैनाती की गई है।

देर रात डीजीपी की ओर से जारी आदेश के अनुसार मुजफ्फरनगर में तैनात सीओ भोपा देवव्रत बाजपेयी, सीओ सदर डॉ. रविशंकर मिश्रा, सीओ ट्रैफिक एवं क्राइम रविन्द्र प्रताप सिंह तथा सीओ फुगाना यतेन्द्र सिंह नागर का स्थानांतरण कर दिया गया है। चारों अधिकारियों को नई तैनाती स्थलों पर भेजा गया है। इनमें रविन्द्र प्रताप सिंह डीएसपी प्रतापगढ़, यतेन्द्र सिंह नागर को कमिश्नरेट आगरा में एसीपी, देवव्रत वाजपेयी को डीएसपी शाहजहांपुर और डॉ. रवि शंकर को कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर में एसीपी बनाया गया है। यतेन्द्र नागर, डॉ. रविशंकर और देवव्रत वाजपेयी मुजफ्फरनगर में साल 2022 से तैनात थे। जबकि रविन्द्र प्रताप सिंह अक्टूबर 2025 में यहां भेजे गये थे।

इसे भी पढ़ें:  संभल हिंसा को लेकर अखिलेश यादव पर केस, वकील ने मांगा ₹1 का हर्जाना

मुजफ्फरनगर से स्थानांतरित अधिकारियों के स्थान पर चार नए पुलिस उपाधीक्षकों की तैनाती मुजफ्फरनगर में की गई है। इनमें तीन अधिकारी विभिन्न कमिश्नरेटों से जबकि एक अधिकारी मथुरा से स्थानांतरित होकर आए हैं। राधा रमण सिंह, जो वर्तमान में गौतमबुद्धनगर कमिश्नरेट में निरीक्षक एवं सहायक पुलिस आयुक्त के पद पर कार्यरत थे, उन्हें पुलिस उपाधीक्षक के रूप में मुजफ्फरनगर भेजा गया है। सुभाष चंद्र, कानपुर नगर कमिश्नरेट में निरीक्षक एवं सहायक पुलिस आयुक्त के पद से स्थानांतरित होकर मुजफ्फरनगर में पुलिस उपाधीक्षक की जिम्मेदारी संभालेंगे। विनय कुमार द्विवेदी, लखनऊ कमिश्नरेट में सहायक पुलिस आयुक्त के रूप में कार्यरत थे। उन्हें भी पुलिस उपाधीक्षक के पद पर मुजफ्फरनगर तैनात किया गया है।

इसे भी पढ़ें:  आंचल और आकाश को मिठाई खिलाकर योगी के मंत्री बोले-वाह भाई वाह

इसके अलावा मथुरा में पुलिस उपाधीक्षक के पद पर कार्यरत गुंजन सिंह का स्थानांतरण भी मुजफ्फरनगर किया गया है। उनके आने के साथ ही जनपद में अब तीन महिला डीएसपी हो गई हैं। राधा रमण सिंह, सुभाष चंद्र और विनय कुमार द्विवेदी हाल ही में निरीक्षक से पदोन्नत होकर पुलिस उपाधीक्षक बने हैं। पदोन्नति के बाद उन्हें पहली बार मुजफ्फरनगर में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। पुलिस विभाग के इस व्यापक फेरबदल को कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत करने तथा प्रशासनिक कार्यकुशलता बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

इसे भी पढ़ें:  भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति की बैठक में किसानों की समस्याओं पर हुई चर्चा

Also Read This

सुशासन, सुरक्षा और विकास के पर्याय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथः कपिल देव

योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश में वृक्षारोपण, जल संरक्षण, स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य किए जा रहे हैं

Read More »

घुसपैठियों पर बड़ी कार्रवाई, दो दिन में हत्थे चढ़े 501 बांग्लादेशी नागरिक

अहमदाबाद ।  पुलिस और क्राइम ब्रांच के संयुक्त अभियान आपरेशन डेल्टा हंटश् के तहत राज्य के कई इलाकों से 501 बांग्लादेशी नागरिकों को हिरासत में लिया गया है। शुरुआती जांच में इन सभी लोगों की पहचान अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी नागरिकों के रूप में हुई है। वहीं, इस पुलिस का अभियान अभी भी जारी है। गुजरात के उपमुख्यमंत्री हर्ष सांघवी ने गुरुवार को राज्य भर में घुसपैठियों के खिलाफ चल रहे आपरेशन डेल्टा हंट को लेकर जानकारी दी। उन्होंने कहा कि आपरेशन डेल्टा हंट के तहत गुरुवार सुबह 10 बजे तक राज्य भर में 501 अवैध बांग्लादेशी घुसपैठियों को गिरफ्तार किया गया है। संभावना जताई जा रही है

Read More »

तालाब में डूबकर भाई-बहन समेत तीन मासूमों की मौत, सीएम योगी ने जताया शोक

कानपुर। छानी खुर्द गांव में तालाब में नहाते समय तीन बच्चों की डूबकर मौत हो गई। मां तालाब के किनारे कपड़े धो रही थी, जब बच्चे गहरे पानी में समा गए। अस्पताल पहुंचने पर डाक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। हमीरपुर जिले में बिवांर थाना क्षेत्र के छानी खुर्द गांव में गुरुवार को दर्दनाक हादसा हो गया। गांव के पास स्थित तालाब में नहाते समय सगे भाई-बहन समेत तीन मासूम बच्चों की डूबने से मौत हो गई। एक ही परिवार के तीन बच्चों की मौत से गांव में शोक की लहर दौड़ गई, जबकि परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव निवासी पार्वती पत्नी रमेश धोबी गुरुवार को अपने

Read More »