सड़क पर थार सवार बारातियों का हुडदंग, वीडियो हुआ वायरल

थार की सनरूफ पर बैठकर सड़क पर ही युवकों नेे उड़ाए नोट, यातायात हुआ प्रभावित, स्टंटबाजों की तलाश में जुटी पुलिस

मुजफ्फरनगर। चरथावल कस्बे में शनिवार रात निकली एक बारात उस समय चर्चा का विषय बन गई, जब बारातियों ने सड़क पर जमकर हुड़दंग मचाया। मेन बाजार में डीजे की तेज धुनों के बीच कुछ युवक थार गाड़ी की सनरूफ खोलकर उससे बाहर निकल आए और चलते वाहन में स्टंटबाजी की गई। इसके साथ ही छत पर बैठे युवकों ने सड़क पर ही नोट उड़ाने शुरू कर दिए, इससे यातायात प्रभावित हुआ और इस हुडदंग का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस नइ स्टंटबाज युवकों और थार की तलाश में जुट गई है।

इसे भी पढ़ें:  स्वदेशी को अपनाकर ही आत्मनिर्भर बनेगा भारतः डॉ. सोमेन्द्र तोमर

चरथावल कस्बे में शनिवार रात एक बारात उस समय चर्चा का केंद्र बन गई जब शादी समारोह के दौरान बारातियों ने सड़क पर जमकर हुड़दंग मचाया। मुख्य बाजार में निकली बारात के दौरान डीजे की तेज धुनों पर कुछ युवकों ने थार गाड़ी की सनरूफ से बाहर निकलकर स्टंटबाजी की, जिससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जैसे-जैसे बारात बाजार से आगे बढ़ी, भीड़ भी बढ़ती चली गई। डीजे की धुन पर नाचते-गाते बारातियों ने सड़क को ही जश्न का मंच बना दिया। इसी दौरान कुछ लोगों ने नोटों की बारिश शुरू कर दी, जिससे हवा में उड़ते नोटों को लूटने के लिए लोग सड़क पर दौड़ पड़े और कुछ देर के लिए अव्यवस्था फैल गई।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर में एसआईआरः मंगलवार से शुरू हो रहा वोटरों की छंटाई का सबसे बड़ा अभियान

भीड़भाड़ और संकरी सड़क के कारण हालात और बिगड़ गए। बारात की वजह से यातायात पहले से ही प्रभावित था, ऊपर से स्टंटबाजी और नोट उड़ाने की घटना ने स्थिति को और गंभीर बना दिया। दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और राहगीरों को जाम में फंसकर काफी देर तक परेशानी झेलनी पड़ी। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह के आयोजनों में लापरवाही से न सिर्फ यातायात व्यवस्था प्रभावित होती है, बल्कि किसी भी समय बड़ा हादसा भी हो सकता है। थार की सनरूफ से बाहर निकलकर स्टंट करना बेहद जोखिम भरा था। पूरे घटनाक्रम का वीडियो किसी राहगीर ने अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में बाराती डीजे पर नाचते, नोट उड़ाते और चलते वाहन में स्टंट करते नजर आ रहे हैं। इस वायरल वीडियो को लेकर पुलिस का कहना है कि वीडियो की जांच की जा रही है और टीम का गठन करते हुए आरोपी युवकों तथा थार की तलाश की जा रही है। जल्द ही इनको पकड़ लिया जायेगा।

इसे भी पढ़ें:  AMU कैंपस शूटआउट: शिक्षक की हत्या, सुरक्षा पर उठे सवाल
Share This Article