आगरा: जिले में 50 हजार से अधिक ऐसे उपभोक्ताओं की पहचान की जा रही है, जो पीएनजी और एलपीजी दोनों कनेक्शन का उपयोग कर रहे हैं। आधार से डेटा मिलान के बाद इनके एलपीजी कनेक्शन निलंबित किए जाएंगे, हालांकि जरूरत पड़ने पर इन्हें दोबारा बहाल कराया जा सकेगा। आपके घर में पाइप्ड नेचुरल गैस (PNG) की आपूर्ति पहले से मौजूद है, वहां एलपीजी (LPG) कनेक्शन को निलंबित कर दिया जाएगा। पेट्रोलियम मंत्रालय के कड़े निर्देशों के बाद, पूर्ति विभाग ने ऐसे 50 हजार से अधिक उपभोक्ताओं के एलपीजी कनेक्शन को बंद करने की तैयारी कर ली है, जिनके पास दोहरे कनेक्शन हैं। इस महत्वपूर्ण कदम को उठाने के लिए, पीएनजी और एलपीजी दोनों के डेटाबेस का आधार कार्ड से मिलान किया जा रहा है, ताकि किसी भी तरह की गड़बड़ी को रोका जा सके और सरकारी योजनाओं का लाभ सही लाभार्थियों तक पहुंचे।






