देवबंद में जलभराव की शिकायत पर नालियों की सफाई, नगर पालिका टीम ने हटाई गंदगी

देवबंद। नगर में बरसात से पहले नालों और नालियों की सफाई का कार्य कराया जा रहा है। इसी क्रम में वार्ड नंबर 14 में जलभराव और गंदगी की शिकायत के बाद नगर पालिका की टीम ने जेसीबी और सफाई कर्मचारियों की मदद से नालियों की सफाई कराई।

जानकारी के अनुसार, देवबंद के शास्त्री चौक से नेचलगढ़ जाने वाले मार्ग पर नालियों में गंदगी जमा होने के कारण जलभराव की स्थिति बन रही थी। इससे आसपास के निवासियों और राहगीरों को परेशानी हो रही थी।

इसे भी पढ़ें:  निदेशालय से पालिका को मिला नोटिस, अफसर लापरवाह, ईओ नाराज

मामला वार्ड 14 की सभासद के पति शराफत मलिक के संज्ञान में आया। इसके बाद उन्होंने यह समस्या नगर पालिका अध्यक्ष विपिन गर्ग के सामने रखी। नगर पालिका की ओर से सफाई कर्मचारियों और जेसीबी को मौके पर भेजा गया।

सफाई कार्य के दौरान नालियों में जमा गंदगी को हटाया गया और जल निकासी को सुचारू करने का प्रयास किया गया। मौके पर मौजूद लोगों ने कहा कि बरसात से पहले इस तरह की सफाई जरूरी है, ताकि आगे जलभराव की समस्या कम हो सके।

इसे भी पढ़ें:  'सत्ताईस का सत्ताधीश': लखनऊ में अखिलेश यादव के लिए चर्चा में आया पोस्टर

स्थानीय निवासियों ने नगर पालिका अध्यक्ष विपिन गर्ग और शराफत मलिक की सक्रियता पर संतोष जताया। लोगों का कहना है कि जिन स्थानों पर पानी रुकता है, वहां समय रहते सफाई होने से आमजन को राहत मिलती है।

नगर पालिका की ओर से शहर के अन्य इलाकों में भी बरसात से पहले नालों की सफाई का कार्य जारी है।

इसे भी पढ़ें:  एम.जी. पब्लिक स्कूल में वार्षिक खेल दिवस पर जोश और अनुशासन का संगम
Share This Article