भव्य रथयात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब, जयकारों से गूंजा शहर

श्री सुमतिनाथ जिनालय अबूपुरा की 38वीं वर्षगांठ पर निकली शोभायात्रा, श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर किया स्वागत

मुजफ्फरनगर। प्राचीन तीर्थ स्थल श्री सुमतिनाथ जैन श्वेताम्बर मंदिर, अबूपुरा की प्रतिष्ठा की 38वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में मंगलवार को आयोजित भव्य रथयात्रा एवं ध्वजारोहण महोत्सव श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ सम्पन्न हुआ। नगर के विभिन्न मार्गों से निकाली गई शोभायात्रा में बड़ी संख्या में जैन समाज के महिला, पुरुष एवं युवा श्रद्धालुओं ने भाग लिया। भगवान श्री सुमतिनाथ के जयघोषों और धार्मिक भजनों से वातावरण भक्तिमय बना रहा।

कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः मंदिर परिसर में खत्रा पूजा एवं रत्नत्रय मेढ़ी पूजा के साथ हुआ। इसके पश्चात ध्वजारोहण समारोह सम्पन्न कराया गया। ध्वजारोहण महेन्द्र कुमार, सचिन जैन, गौरव जैन ने सपरिवार किया। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रातः 11 बजे परमात्मा को रथ में विराजमान कर भव्य रथयात्रा का शुभारंभ हुआ। रथयात्रा में सुसज्जित रथ आकर्षण का केंद्र रहा, जिसके दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। शोभायात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होकर निकली, जहां विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं एवं सामाजिक संगठनों द्वारा पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। यात्रा में महिलाएं मंगल गीत गाती हुई चल रही थीं, जबकि युवाओं ने धार्मिक ध्वज लेकर धर्म के प्रति अपनी आस्था का प्रदर्शन किया। बैंड-बाजों और भक्ति संगीत की मधुर धुनों ने पूरे वातावरण को धार्मिक रंग में रंग दिया।

इसे भी पढ़ें:  वैष्णो देवी हादसे में रामपुरी के पीड़ितों के साथ खड़े हुए मीनाक्षी-गौरव

महोत्सव के मुख्य अतिथि के रूप में दिल्ली से पधारे समाजसेवी प्रवीण जैन उपस्थित रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में अंकुर दुआ ने सहभागिता की। कार्यक्रम के विधिकारक के रूप में नितेश भाई (इंदौर) तथा पंडित कमलेश तिवारी ने धार्मिक अनुष्ठानों का संचालन कराया। मंदिर समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि 126 वर्षीय प्राचीन तीर्थ स्थल श्री सुमतिनाथ जिनालय अबूपुरा की वर्षगांठ को लेकर समाज में विशेष उत्साह देखने को मिला। श्रद्धालुओं ने पूरे आयोजन में बढ़-चढ़कर भाग लिया। रथयात्रा के उपरांत दोपहर में वात्सल्य भोज का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।

इसे भी पढ़ें:  चेयरमैन जहीर फारूकी ने शिक्षा मंत्री से पुरकाजी में मांगा इंटर कॉलेज

आयोजकों ने सभी श्रद्धालुओं, सहयोगियों एवं अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी ऐसे धार्मिक आयोजनों को समाज की एकता और आध्यात्मिक चेतना का माध्यम बताया। समारोह के सफल आयोजन में श्री जैन श्वेताम्बर मूर्ति पूजक समिति के अध्यक्ष नवनीत जैन, प्रधान गौरव जैन, महामंत्री रोहित जैन, कोषाध्यक्ष राजेश जैन, मनीष जैन, अनिल जैन, सुदर्शन जैन, अश्वनी जैन, राहुल जैन, आशु जैन, अनुराग जैन, श्रवण जैन सहित मंदिर समिति एवं जैन समाज के अनेक गणमान्य लोगों का विशेष योगदान रहा।

इसे भी पढ़ें:  सट्टेबाजी के खिलाफ कार्रवाई, तीन सटोरिए दबोचे

Also Read This

सोमवती अमावस्या पर जम्मू से हरिद्वार के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन

नई दिल्ली/जम्मू। सोमवती अमावस्या पर हरिद्वार जाकर गंगा स्नान करने वाले श्रद्धालुओं के लिए जम्मू से हरिद्वार के बीच विशेष ट्रेन चलाई जाएगी। यह ट्रेन 14 जून को जम्मू से हरिद्वार और 15 जून को हरिद्वार से जम्मू के लिए चलेगी। केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने मंगलवार को इस संबंध में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जम्मू, हीरानगर और कठुआ क्षेत्र के श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए विशेष ट्रेन चलाने की मांग स्वीकार की गई है। इसे भी पढ़ें:  राजकुमार भाटी के खिलाफ जाट महासभा का कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शनश्रद्धालुओं की सुविधा के लिए चलाई जाएगी ट्रेन जम्मू-कश्मीर में भाजपा नेता और स्वच्छ भारत अभियान

Read More »