तीन सर्किल में नए सीओ को मिली तैनाती, एसएसपी ने कार्यभार सौंपा

डीएसपी लक्ष्मण वर्मा बने सीओ भोपा, विश्वजीत सिंह को फुगाना और विनय कुमार द्विवेदी को सदर सर्किल की जिम्मेदारी

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश शासन द्वारा हाल ही में किए गए पुलिस अधिकारियों के तबादलों के बाद मुजफ्फरनगर पुलिस प्रशासन में नई नियुक्तियों और जिम्मेदारियों का बंटवारा कर दिया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय वर्मा ने जनपद में तैनात नए एवं प्रतीक्षारत पुलिस उपाधीक्षकों को विभिन्न सर्किलों का कार्यभार सौंपते हुए प्रशासनिक व्यवस्था को नया स्वरूप दिया है। फिलहाल तीन नवागत अधिकारियों को सर्किल प्रभार से अलग रखा गया है।

इसे भी पढ़ें:  BKU MAHAPANCHAYAT-सजरे से ज्यादा एक इंच जमीन भी नहीं देंगे ग्रामीण-किसान

पिछले दिनों पीपीएस स्तर के अधिकारियों में शासन स्तर पर हुए तबादलों के क्रम में मुजफ्फरनगर में तैनात चार पुलिस उपाधीक्षकों को अन्य जनपदों में स्थानांतरित कर दिया गया था। इनमें सीओ ट्रैफिक रविन्द्र प्रताप सिंह को प्रतापगढ़, सीओ फुगाना यतेन्द्र नागर को आगरा कमिश्नरेट में सहायक पुलिस आयुक्त, सीओ भोपा देवव्रत वाजपेयी को शाहजहांपुर तथा सीओ सदर रविशंकर को गौतमबुद्धनगर कमिश्नरेट में तैनाती दी गई थी। इन अधिकारियों के स्थान पर अन्य जनपदों से चार नए अधिकारियों का स्थानांतरण मुजफ्फरनगर किया गया। गौतमबुद्धनगर कमिश्नरेट में निरीक्षक एवं सहायक पुलिस आयुक्त के पद पर कार्यरत राधा रमण सिंह, कानपुर नगर कमिश्नरेट से सुभाष चंद्र, लखनऊ कमिश्नरेट से विनय कुमार द्विवेदी तथा मथुरा में पुलिस उपाधीक्षक पद पर कार्यरत गुंजन सिंह को मुजफ्फरनगर भेजा गया था।

इसे भी पढ़ें:  Muzaffarnagar News: प्रशिक्षुओं से वसूली के आरोप में RTC मेजर हेड कॉन्स्टेबल संजय कुमार निलंबित

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय वर्मा द्वारा जारी आदेश के अनुसार नवागत अधिकारियों में से विनय कुमार द्विवेदी को सीओ सदर का कार्यभार सौंपा गया है। वहीं जनपद में पूर्व से तैनात और चार्ज की प्रतीक्षा कर रहे पुलिस उपाधीक्षक विश्वजीत सिंह को सीओ फुगाना तथा लक्ष्मण वर्मा को सीओ भोपा नियुक्त किया गया है। फिलहाल हाल ही में स्थानांतरित होकर आए अधिकारियों राधा रमण सिंह, सुभाष चंद्र और गुंजन सिंह को किसी सर्किल का प्रभार नहीं दिया गया है। जिले में पहले से ही दो सर्किल खतौली और जानसठ में महिला डीएसपी रूपाली राव व )षिका सिंह कार्यरत हैं। पुलिस महकमे में इन अधिकारियों को लेकर आगे होने वाले प्रशासनिक निर्णयों पर नजर बनी हुई है। पुलिस विभाग में हुए इस फेरबदल को कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

इसे भी पढ़ें:  इस्लामिया के खिलाफ मुखर हुए हिंदूवादी संगठन, खुद खोलेंगे बंद रास्ता

Also Read This

हरिद्वार में चार माह की बच्ची चोरी का खुलासा, लड़का समझकर उठा ले गए थे आरोपी

हरिद्वार के विष्णु घाट से चोरी हुई चार माह की बच्ची पुलिस ने बरामद की, कथित बाबा और दंपत्ति सहित तीन आरोपी गिरफ्तार।

Read More »
उत्तराखंड में बारिश और तेज हवाओं का मौसम अलर्ट

Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में आज मौसम दिखाएगा तेवर, 7 जिलों में तेज बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट

उत्तराखंड में 12 जून को तेज बारिश, ओलावृष्टि और 50-60 किमी/घंटा हवाओं का अलर्ट, पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन की आशंका।

Read More »

आयुष मलिक प्रकरणः स्वामी यशवीर पीछे हटे, जाट नेताओं ने संभाला मोर्चा

धर्मवीर बालियान ने कहा कि दोनों समुदायों के जिम्मेदार लोगों को आगे आकर माहौल को शांत रखने की भूमिका निभानी चाहिए

Read More »

अमेठी की पंचायत वोटर लिस्ट में स्मृति ईरानी का नाम नहीं, जांच में जुटा प्रशासन

अमेठी की पंचायत चुनाव मतदाता सूची में पूर्व सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी का नाम नहीं मिलने से राजनीतिक चर्चा तेज हो गई है। प्रशासन अब आवेदन और अभिलेखों की जांच कर रहा है।

Read More »

2017 फायरिंग केस में नीरज बवाना की देवबंद कोर्ट में पेशी, कचहरी परिसर छावनी में तब्दील

नीरज सहरावत उर्फ नीरज बवाना को वर्ष 2017 के फायरिंग और रंगदारी मामले में देवबंद की एडीजे कोर्ट में पेश किया गया। यह मामला चिकित्सक डॉ. अनुज गोयल से रंगदारी मांगने और नर्सिंग होम में फायरिंग से जुड़ा बताया जाता है।

Read More »