किसानों की समस्याओं पर फिर गरजा किसान मजदूर संगठन, 2 जुलाई को बड़ा आंदोलन

यूरिया कालाबाजारी, गन्ना भुगतान, भ्रष्टाचार और काली नदी प्रदूषण समेत कई मुद्दों को लेकर चेतावनी, समाधान न होने पर अनिश्चितकालीन धरने की घोषणा

मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर में किसान मजदूर संगठन ने किसानों और मजदूरों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं को लेकर एक बार फिर आंदोलन का बिगुल फूंक दिया है। संगठन ने आरोप लगाया है कि प्रशासनिक स्तर पर बार-बार आश्वासन दिए जाने के बावजूद किसानों की समस्याओं का समाधान नहीं हो रहा है। इसी को लेकर 2 जुलाई को बड़े प्रदर्शन की घोषणा की गई है।

किसान मजदूर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर पूरन सिंह ने शनिवार को शहर के एक होटल में आयोजित प्रेस वार्ता में किसानों और मजदूरों की समस्याओं को लेकर प्रशासन एवं सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए बड़े आंदोलन की चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि जिले समेत प्रदेश के किसान लगातार विभिन्न समस्याओं से जूझ रहे हैं, लेकिन जिम्मेदार विभागों द्वारा उनकी समस्याओं के समाधान के लिए कोई प्रभावी कदम नहीं उठाए जा रहे हैं। प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने आरोप लगाया कि यूरिया वितरण व्यवस्था में बड़े स्तर पर अनियमितताएं हो रही हैं। किसान घंटों लाइन में लगकर खाद लेने को मजबूर हैं, जबकि यूरिया की कालाबाजारी कर उसे दूसरे राज्यों में भेजा जा रहा है। उन्होंने कहा कि इससे किसानों को समय पर खाद नहीं मिल पा रही है और खेती प्रभावित हो रही है।

इसे भी पढ़ें:  कानपुर में महिला से छेड़खानी करने वाला कॉन्स्टेबल सस्पेंड, पीड़िता ने बहादुरी से पकड़वाया आरोपी

उन्होंने काली नदी के बढ़ते प्रदूषण का मुद्दा भी उठाया और कहा कि प्रदूषण के कारण आसपास के क्षेत्रों की जनता और किसान प्रभावित हो रहे हैं। इसके अलावा जल जीवन मिशन के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में अब भी अनेक समस्याएं बनी हुई हैं और कई गांवों में लोगों को योजनाओं का पूरा लाभ नहीं मिल पा रहा है। संगठन ने गन्ना किसानों के बकाया भुगतान, थाना-कचहरी और तहसीलों में व्याप्त भ्रष्टाचार को भी प्रमुख मुद्दा बताते हुए कहा कि आम आदमी और किसान हर स्तर पर परेशान हो रहा है। ठाकुर पूरन सिंह ने आरोप लगाया कि बिजली विभाग में कार्यरत एल एंड टी कंपनी के कार्यों में भी बड़े स्तर पर अनियमितताएं और भ्रष्टाचार सामने आ रहे हैं, जिनकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।

इसे भी पढ़ें:  सीएम योगी तक पहुंचा मुजफ्फरनगर में प्रदूषण का मामला

उन्होंने कहा कि इन सभी मुद्दों को लेकर किसान मजदूर संगठन पूर्व में भी बेमियादी आंदोलन कर चुका है। उस दौरान प्रशासनिक अधिकारियों तथा जिलाधिकारी द्वारा समस्याओं के समाधान और कार्रवाई का आश्वासन दिया गया था, लेकिन आज तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। यही कारण है कि संगठन को पुनः आंदोलन का रास्ता अपनाने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने घोषणा की कि किसानों और मजदूरों की समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर 2 जुलाई को किसान मजदूर संगठन द्वारा बड़ा प्रदर्शन किया जाएगा। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो संगठन अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन शुरू करेगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-पगड़ी की लाज बचाने उमड़ा किसानों का सैलाब

Also Read This

सोमवती अमावस्या पर शुकतीर्थ में आस्था का सैलाब, श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी

श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए चाक-चौबंद रहे इंतजाम, एसपी ग्रामीण ने किया स्थलीय निरीक्षण मुजफ्फरनगर। सोमवती अमावस्या के पावन अवसर पर मुजफ्फरनगर जनपद के प्रसिद्ध तीर्थस्थल शुकतीर्थ में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। तड़के सुबह से ही हजारों श्रद्धालु गंगा घाटों पर पहुंचने लगे और आस्था के साथ गंगा स्नान कर पूजा-अर्चना एवं दान-पुण्य किया। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन और पुलिस विभाग ने व्यापक सुरक्षा एवं यातायात प्रबंधन की व्यवस्था की। सोमवती अमावस्या के अवसर पर शुकतीर्थ गंगा घाट श्रद्धालुओं से पूरी तरह गुलजार रहा। दूर-दराज के क्षेत्रों से पहुंचे हजारों श्रद्धालुओं ने गंगा में आस्था की डुबकी लगाकर परिवार की सुख-समृद्धि और मंगलकामना की प्रार्थना

Read More »