सहारनपुर में कश्यप समाज का धरना प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम डीएम को सौंपा ज्ञापन

Shivani
Shivani

Saharanpur News: सहारनपुर में कश्यप समाज से जुड़े लोगों ने उत्पीड़न और समाज के लोगों की हत्या की घटनाओं के विरोध में जोरदार धरना प्रदर्शन किया। कश्यप एकता क्रांति मिशन के बैनर तले हकीकत नगर स्थित रामलीला मैदान में बड़ी संख्या में समाज के लोग जुटे और अपनी मांगों को लेकर आवाज उठाई। प्रदर्शन के बाद राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा गया।

 

धरने को संबोधित करते हुए कश्यप एकता क्रांति मिशन के संस्थापक अजय मेहरा, अनुज कश्यप, मांगेराम कश्यप बिदपुर और शीशपाल कश्यप ने कहा कि समाज के लोगों की सुरक्षा और सम्मान को लेकर प्रशासन को गंभीर कदम उठाने चाहिए। पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि पिछले कुछ महीनों में कश्यप समाज से जुड़े लोगों और नेताओं के साथ लगातार आपराधिक घटनाएं हुई हैं, लेकिन जिम्मेदार स्तर पर अपेक्षित कार्रवाई नहीं दिख रही है।

इसे भी पढ़ें:  विकास राठी उत्तर प्रदेश अंडर-14 टीम में गेंदबाजी प्रशिक्षक नियुक्त

प्रशासन से सुरक्षा और न्याय की मांग

धरना स्थल पर वक्ताओं ने कहा कि समाज के लोगों में लगातार हो रही घटनाओं को लेकर रोष है। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि ऐसी घटनाओं की निष्पक्ष जांच कराई जाए और पीड़ित परिवारों को न्याय दिलाया जाए। वक्ताओं ने कहा कि समाज के लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए ठोस कदम उठाए जाने जरूरी हैं।

इसे भी पढ़ें:  कूकड़ा चौकी पर हंगामाः युवक को हिरासत में लेने पर भड़के परिजन

 

कश्यप एकता क्रांति मिशन के पदाधिकारियों ने ज्ञापन के माध्यम से राष्ट्रपति से मामले में हस्तक्षेप की मांग की। उन्होंने कहा कि समाज के लोगों की आवाज को अनदेखा नहीं किया जाना चाहिए। धरने में मौजूद लोगों ने एकजुट होकर अपनी मांगों के समर्थन में नारेबाजी भी की।

 

2027 चुनाव को लेकर भी जताई नाराजगी

धरने के दौरान वक्ताओं ने भाजपा सरकार पर भी निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि समाज की समस्याओं पर गंभीरता से ध्यान नहीं दिया जा रहा है। इसी नाराजगी के चलते पदाधिकारियों ने कहा कि अगर उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया तो आगामी 2027 विधानसभा चुनाव में कश्यप समाज भाजपा का विरोध करने पर विचार करेगा।

इसे भी पढ़ें:  कूड़े से कमाई का मॉडल बन रहा मुजफ्फरनगर, बढ़ी पालिका की आयः मीनाक्षी स्वरूप

प्रदर्शन के दौरान कश्यप समाज के अध्यक्ष अजय मेहरा, प्रदेश उपाध्यक्ष अनुज कश्यप, प्रदेश उपाध्यक्ष शीशपाल कश्यप, अंकित कश्यप, सुमित कश्यप, मोहित कश्यप, रितिक कश्यप, ओमपाल कश्यप, राहुल कश्यप, प्रदीप कश्यप और फरजाना सहित समाज के कई लोग मौजूद रहे।

Share This Article