बदल रहा मुजफ्फरनगरः कूड़े से कमाई और गन्दगी का सौन्दर्यकरण बनी पहचान

डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण व्यवस्था हुई मजबूत, मुख्य मार्गों से खत्म हुए कूड़े के ढेर, स्वच्छता रैंकिंग में भी मिला बड़ा सुधार

मुजफ्फरनगर। स्वच्छ और सुंदर मुजफ्फरनगर के लक्ष्य को साकार करने की दिशा में नगरपालिका परिषद की अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप के साथ मिलकर निजी क्षेत्र की कंपनी जेएस एनवायरो सर्विसेज प्रा. लि. ने समन्वित योजना को क्रियान्वित करते हुए संयुक्त प्रयासों से उल्लेखनीय परिणाम दिए हैं। कंपनी टीम और पालिका प्रशासन के गठजोड़ में बीते एक वर्ष में शहर की सफाई व्यवस्था में व्यापक बदलाव देखने को मिला है। डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण व्यवस्था को मजबूती मिलने के साथ-साथ प्रमुख सड़कों और सार्वजनिक स्थलों से कूड़े के ढेर लगभग समाप्त हो गए हैं, जिससे शहर की तस्वीर बदलती नजर आ रही है।

नगरपालिका परिषद की ओर से 55 वार्डों में डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण और सेकेंडरी प्वाइंट से कूड़ा उठान की जिम्मेदारी एक वर्ष पूर्व जेएस एनवायरो सर्विसेज प्रा. लि. को सौंपी गई थी। कंपनी ने इस चुनौतीपूर्ण कार्य को स्वीकार करते हुए शहर की स्वच्छता व्यवस्था को नई दिशा देने का काम किया। कंपनी के एमडी जीवन कुमार उपाध्याय ने एक चुनौतीपूर्ण वातावरण में प्रोजेक्ट हेड के रूप में नीतेश चौधरी को यहां जिम्मेदारी सौंपकर कार्य संचालन शुरू किया, जिन्होंने अपनी टीम के साथ मिलकर पुराने सिस्टम की कमियों को दूर करने और नई कार्यप्रणाली को सफलतापूर्वक लागू करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

इसे भी पढ़ें:  गंगा ने किया बैराज पार, पानीपत-खटीमा हाईवे पर यातायात रूका, देखें वीडियो....

वर्तमान में कंपनी 500 से अधिक कर्मचारियों के माध्यम से सभी 55 वार्डों में नियमित रूप से कूड़ा संग्रहण और निस्तारण का कार्य कर रही है। शहर में 12 स्थानों पर कॉम्पैक्टर और 15 स्थानों पर गारबेज टिपर वाहनों की तैनाती कर सड़क किनारे कूड़ा जमा होने की समस्या को काफी हद तक समाप्त कर दिया गया है। इसके परिणामस्वरूप शहर की स्वच्छता व्यवस्था में उल्लेखनीय सुधार दर्ज किया गया और नगरपालिका को स्वच्छता रैंकिंग में अप्रत्याशित सफलता हासिल करते हुए 36वीं रैंक प्राप्त हुई।

स्वच्छता अभियान के तहत केवल कूड़ा उठान तक ही सीमित न रहकर सौंदर्यीकरण के कार्यों पर भी विशेष ध्यान दिया गया है। कई पुराने कूड़ा डलावघरों को बंद करने के बाद आकर्षक स्वरूप देकर सेल्फी प्वाइंट में परिवर्तित किया जा रहा है। मेरठ रोड पर डीएम आवास के सामने स्थित कूड़ा डलावघर को हटाकर विकसित किए गए सेल्फी प्वाइंट ने शहरवासियों का ध्यान आकर्षित किया है। इस परियोजना पर कंपनी द्वारा लगभग नौ लाख रुपये का व्यय किया गया है। इसका शुभारंभ जल्द किया जायेगा। इसके अलावा रुड़की रोड स्थित मटेरियल रिकवरी फैसिलिटी (एमआरएफ) सेंटर के माध्यम से ‘कूड़े से कमाई’ की अवधारणा को भी सफल बनाया जा रहा है। केंद्र पर 12 कर्मचारियों, एक सुपरवाइजर और एक सुरक्षा गार्ड को रोजगार उपलब्ध कराया गया है। वेतन, बिजली और अन्य संचालन खर्चों के बावजूद पालिका प्रशासन द्वारा एक वर्ष में लगभग 3.40 लाख रुपये की आय कूड़ा प्रबंधन से अर्जित की गई है, जो अपशिष्ट प्रबंधन को आर्थिक रूप से उपयोगी बनाने की दिशा में सकारात्मक संकेत माना जा रहा है।

इसे भी पढ़ें:  सहारनपुर: रिटायर्ड इंस्पेक्टर प्रेमवीर राणा के 7 ठिकानों पर छापा, 2.92 करोड़ की संपत्ति जांच के घेरे में

जेएस एनवायरो के एमडी जीवन उपाध्याय का कहना है कि मुजफ्फरनगर में स्वच्छता व्यवस्था को नई पहचान दिलाने में नगरपालिका परिषद और हमारी पूरी टीम का सामूहिक योगदान रहा है। पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप के सकारात्मक मार्गदर्शन, दूरदर्शी सोच और निरंतर सहयोग के बिना यह संभव नहीं था। एक वर्ष के भीतर जो परिणाम सामने आए हैं, वे टीम वर्क, अनुशासन और समर्पण का प्रमाण हैं। आने वाले समय में भी हम स्वच्छ मुजफ्फरनगर के लक्ष्य को और मजबूती देने के लिए नए नवाचारों के साथ कार्य करते रहेंगे।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-जिले की दस निकायों से शासन ने काट ली 16.24 लाख की ग्रांट

प्रोजेक्ट मैनेजर नीतेश चौधरी ने कहा कि जब हमने यह जिम्मेदारी संभाली थी, तब कई चुनौतियां हमारे सामने थीं। पूरी टीम ने दिन-रात मेहनत कर व्यवस्था को बेहतर बनाने का प्रयास किया। कर्मचारियों, सुपरवाइजरों और प्रबंधन के सहयोग से शहर की सफाई व्यवस्था में बड़ा बदलाव संभव हुआ है। आगामी समय में स्रोत पर कचरा पृथक्करण, जनजागरूकता अभियान और आधुनिक कचरा प्रबंधन प्रणालियों को और अधिक प्रभावी बनाकर मुजफ्फरनगर को प्रदेश के सबसे स्वच्छ शहरों में शामिल कराने का लक्ष्य है। नीतेश ने कार्य के लिए पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप, ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह और सम्पूर्ण बोर्ड के मिले सहयोग की प्रशंसा करते हुए आभार भी जताया।

Also Read This

Uttarakhand Weather Update 14 June: उत्तराखंड के पहाड़ी जिलों में आज बारिश के आसार, तेज हवाओं का अलर्ट

उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में 14 जून को हल्की से मध्यम बारिश, गरज-चमक और 40-50 किमी/घंटा तेज हवाओं का अलर्ट।

Read More »

देवबंद में निहंग सिंहों पर हमले के आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर धरना, दो दिन का मिला आश्वासन

देवबंद में निहंग सिंहों पर हमले के आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर समूह संगत ने धरना दिया, सीओ ने दो दिन में कार्रवाई का आश्वासन दिया।

Read More »