आयुष धर्मान्तरण प्रकरण में अब शीबना की तलाशः पुलिस ने की फर्जी बहन की पहचान

शबीना खान ने आयुष की बहन बनकर इंस्टा पर वायरल की थी वीडियो, स्वामी यशवीर बोले-जल्द होगी गिरफ्तारी

मुजफ्फरनगर। शामली के चर्चित आयुष मलिक धर्मांतरण प्रकरण में सोशल मीडिया पर खुद को आयुष की बहन बताकर वीडियो जारी करने वाली महिला की पहचान शबीना खान के रूप में होने का दावा किया गया है। योग साधना आश्रम बघरा के पीठाधीश्वर स्वामी यशवीर महाराज ने सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से यह जानकारी साझा करते हुए कहा कि पुलिस ने महिला की पहचान कर ली है और उसके खिलाफ दर्ज मुकदमे में आगे की कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से महिला की गिरफ्तारी की मांग भी की है।

जनपद शामली के मौहल्ला दयानंद नगर निवासी दवा कारोबारी देवराज मलिक के इकलौते पुत्र आयुष मलिक के इस्लाम धर्म अपनाने का मामला पिछले कुछ समय से चर्चा का विषय बना हुआ है। इस मामले को लेकर स्वामी यशवीर महाराज लगातार मुखर रहे हैं और उन्होंने इसे सामाजिक तथा धार्मिक दृष्टि से गंभीर विषय बताते हुए आंदोलन की चेतावनी भी दी थी। देवराज मलिक की शिकायत पर पुलिस पहले ही आयुष से निकाह करने वाली चांदनी मलिक सहित दस लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर चुकी है। इस मामले में चांदनी, उसके पिता इस्लाम कुरैशी तथा फुफेरे भाई एवं सपा नेता तौसीफ कुरैशी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस टीमों के द्वारा लगातार दबिश दी जा रही है।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-प्रधान संगठन के जिला प्रभारी सहित दस प्रधानों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ, जिसमें एक महिला स्वयं को आयुष मलिक की बहन बताते हुए लोगों से अपील कर रही थी कि आयुष ने अपनी इच्छा से इस्लाम धर्म स्वीकार किया है और उसे परेशान न किया जाए। वीडियो में महिला ने यह भी कहा था कि आयुष दोबारा हिंदू धर्म में वापस नहीं आएगा। वीडियो वायरल होने के बाद देवराज मलिक ने दावा किया कि वीडियो में दिखाई देने वाली महिला उनकी बेटी नहीं है और वह परिवार से किसी प्रकार का संबंध नहीं रखती। इस मामले में देवराज मलिक ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि इंस्टाग्राम प्लेटफॉर्म पर वायरल वीडियो में महिला ने स्वयं को उनके बेटे की बहन बताकर भ्रामक जानकारी प्रसारित की है। उनका आरोप है कि वीडियो की सामग्री से हिंदू धर्म के प्रति नकारात्मक संदेश प्रसारित हुआ तथा सामाजिक सौहार्द और लोक शांति प्रभावित होने की आशंका उत्पन्न हुई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने अज्ञात महिला के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 191(1)(सी), 353(1)(बी) तथा आईटी एक्ट की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया।

इसे भी पढ़ें:  गणेश जन्मोत्सव की कथा सुन भावुक हुए श्रद्धालु, माता-पिता के सम्मान में बहे श्रद्धा के आँसू

इसी मामले को लेकर स्वामी यशवीर महाराज ने अपनी ताजा पोस्ट में दावा किया है कि मुकदमा दर्ज होने के बाद वीडियो में दिखाई देने वाली महिला की पहचान शबीना खान के रूप में हुई है। उनके अनुसार, पुलिस कार्रवाई शुरू होने के बाद शबीना खान ने बयान जारी कर स्पष्ट किया कि वह आयुष मलिक की बहन नहीं है। स्वामी यशवीर ने कहा कि जिस महिला ने स्वयं को आयुष की बहन बताकर वीडियो वायरल किया था, उसके खिलाफ कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।

इसे भी पढ़ें:  नशा मुक्त युवा – विकसित भारत की आधारशिला: मेपल्स एकेडमी

उल्लेखनीय है कि इस पूरे प्रकरण के दौरान सोशल मीडिया पर आयुष मलिक की एक तस्वीर भी वायरल हुई थी, जिसमें उसे बिना दाढ़ी और मुंडित सिर के साथ दिखाया गया। कुछ लोगों ने दावा किया कि आयुष ने पुनः सनातन धर्म अपना लिया है। हालांकि इस दावे की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई। देवराज मलिक ने वायरल तस्वीर को कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) तकनीक से तैयार किया गया बताया था। एसपी एनपी सिंह का कहना है कि धर्मांतरण प्रकरण से जुड़े घटनाक्रमों और सोशल मीडिया पर प्रसारित सामग्री को लेकर पुलिस की जांच जारी है। मामले में दर्ज मुकदमों के आधार पर विभिन्न पहलुओं की पड़ताल की जा रही है।

Also Read This

कार में मिला एसडीओ का शव, मुंह से बह रहा था खून

बागपत-  बागपत के रमाला क्षेत्र में दिल्ली-सहारनपुर राजमार्ग पर खड़ी कार में यमुनानगर नगर निगम के एसडीओ दीपक कुमार का शव मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। बागपत के रमाला क्षेत्र में दिल्ली-सहारनपुर राजमार्ग पर खड़ी एक कार से यमुनानगर नगर निगम में तैनात एसडीओ दीपक कुमार का शव बरामद होने से सनसनी फैल गई। गश्त के दौरान पुलिस ने सड़क किनारे संदिग्ध हालत में खड़ी कार को देखा। कार के सभी दरवाजे अंदर से बंद थे और भीतर धीमी आवाज में संगीत चल रहा था। सूचना के बाद पुलिस ने कार का शीशा तोड़कर वाहन खोला, जहां चालक सीट

Read More »

हाईवे पर रेस लगा रहे ट्रैक्टरों ने ई-रिक्शा को रौंदा, छह लोगों की मौत, दो घायल

बदायूं- बदायूं जिले में कछला और उझानी के बीच हाईवे पर हुए एक भीषण सड़क हादसे में छह लोगों की मौत हो गई। रेस लगा रहे दो ट्रैक्टरों ने एक ई-रिक्शा को टक्कर मार दी। हादसे में दो लोग घायल भी हुए हैं। बदायूं के उझानी कोतवाली क्षेत्र में बुधवार दोपहर भीषण हादसा हो गया। दो ट्रैक्टर चालकों की लापरवाही से छह लोगों की मौत हो गई। दो अन्य लोग घायल हुए हैं। घायलों को राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने दोनों ट्रैक्टरों का कब्जे में लिया है। चालकों की तलाश शुरू कर दी है। हादसे की सूचना मिलते ही डीएम और एसएसपी भी घटनास्थल के

Read More »

यूपी के परिषदीय स्कूल अब 24 जून तक रहेंगे बंद, 25 जून से शुरू होगी पढ़ाई

UP School Summer Vacation 2026: उत्तर प्रदेश के परिषदीय प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में गर्मी की छुट्टियों को आगे बढ़ा दिया गया है। अब बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूलों में 20 मई 2026 से 24 जून 2026 तक ग्रीष्मकालीन अवकाश रहेगा। नए आदेश के अनुसार 25 जून 2026 से विद्यालय दोबारा खुलेंगे और नियमित पठन-पाठन शुरू होगा।   मंगलवार को गर्मी की छुट्टियों के बाद प्रदेश के कई परिषदीय स्कूल खुले थे। बच्चों का रोली-टीका लगाकर स्वागत किया गया और पहले दिन मिड-डे-मील में खीर भी परोसी गई। लेकिन प्रदेश में गर्मी और लू की स्थिति को देखते हुए बेसिक शिक्षा विभाग ने अवकाश अवधि को बढ़ाने का निर्णय

Read More »