मुजफ्फरनगर में निकाह और ठगी-भाजपा नेत्री का धर्म परिवर्तन

विधवा ने लगाया आरोप-अशफाक ने राजीव बनकर प्रेमजाल में फंसाया, पत्नी बनाकर 30 लाख रुपये ठगे

मुजफ्फरनगर। भाजपा की एक महिला नेता ने बताया कि अशफाक नाम के व्यक्ति ने खुद को राजीव बालियान बताकर उसे प्रेमजाल में फंसाया। बताया कि वह शादीशुदा है और हिंदू धर्म के अनुसार दूसरी शादी नहीं कर सकता, ऐसे में उसने धर्म बदलवाकर निकाह कराया।

मुजफ्फरनगर निवासी भाजपा की एक महिला नेता ने सनसनीखेज आरोप लगाया है। पीड़िता का दावा है कि मोरना निवासी अशफाक नाम के व्यक्ति ने अपना असली नाम राजीव बालियान उर्फ राजू बताकर उसे प्रेमजाल में फंसाया, धर्म परिवर्तन कराया और लाखों रुपये की ठगी की। आरोपी के धोखे का पता चलने पर पीड़ित महिला ने हिंदू संघर्ष समिति के संयोजक नरेंद्र पंवार के साथ मिलकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) से मुलाकात कर मामले की शिकायत की है।

इसे भी पढ़ें:  अन्तर्राज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश, चार शातिर गिरफ्तार

पीड़ित महिला ने एसएसपी को बताया कि वह मूल रूप से मुजफ्फरनगर की निवासी है और फिलहाल नोएडा में रहती है। वर्ष 2016 में मेरठ रोड पर स्थित एक रिजॉर्ट में उसकी मुलाकात आरोपी अशफाक से हुई थी। आरोपी ने खुद को अनाथ बताकर महिला का विश्वास जीता और वर्ष 2017 में शादी का प्रस्ताव रखा। उसने बताया कि वह शादीशुदा है और वह हिंदू रीति-रिवाजों से दूसरी शादी नहीं कर सकता। इसी झूठ के सहारे आरोपी ने रुड़की स्थित कलियर शरीफ में मुस्लिम रीति-रिवाजों के अनुसार निकाह किया। इस दौरान उसने अपना नाम अशफाक और महिला का नाम नूरजहां दर्ज कराया।

इसे भी पढ़ें:  एम.जी. पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनी गांधी-शास्त्री जी की जयंती

महिला का आरोप है कि अशफाक ने उसे धोखे से मांस भी खिलाया। इतना ही नहीं, मकान निर्माण के नाम पर महिला से लगभग 30 लाख रुपये की ठगी भी की गई। पीड़िता का यह भी आरोप है कि आरोपी सोशल मीडिया पर हिंदू धार्मिक व्यक्तियों और प्रमुख नेताओं के साथ अपनी तस्वीरें लगाकर खुद को हिंदू के रूप में प्रस्तुत करता है और इसी तरह अन्य महिलाओं को भी गुमराह कर रहा है। महिला ने प्रार्थना पत्र देकर आरोपी और उसके परिवार के सदस्यों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं और उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है। पुलिस मामले की तह तक जाने और सच्चाई का पता लगाने के लिए जांच में जुट गई है।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-शहर में शुरू हुआ डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन

Also Read This

श्रीराम कॉलेज रोड निर्माण में लापरवाही पर मंत्री कपिल देव सख्त

अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि सड़क निर्माण कार्य में अब भी अनावश्यक विलंब हुआ तो उच्च स्तर पर कार्रवाई की संस्तुति की जाएगी

Read More »

कांवड़ पटरी मार्ग पर कूड़े के ढेर से लोगों में रोष ईओ को सौंपा ज्ञापन

खतौली। गंगनहर कांवड़ पटरी मार्ग स्थित बालाजीपुरम क्षेत्र में कूड़े-कचरे के ढेर और बदहाल सड़क व्यवस्था को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। आम आदमी पार्टी (आप) के जिला अध्यक्ष अरविंद बालियान के नेतृत्व में क्षेत्रवासियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी (ईओ) राजीव कुमार से मुलाकात कर समस्या के समाधान की मांग की। प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि मोहल्ला बालाजीपुरम में गौशाला रोड के निकट लंबे समय से कूड़े के ढेर लगे हुए हैं, जिनसे उठ रही दुर्गंध के कारण लोगों का जीना दूभर हो गया है। साथ ही बरसात के दौरान गौशाला रोड जलमग्न हो जाती है, जिससे आवागमन प्रभावित होता है।

Read More »

देवबंद में पुलिस मुठभेड़ का दावा, हिस्ट्रीशीटर के पैर में गोली; तमंचा और बाइक बरामद

सहारनपुर के देवबंद में पुलिस ने मुठभेड़ के बाद हिस्ट्रीशीटर अहसान को घायलावस्था में गिरफ्तार करने का दावा किया है। पुलिस के अनुसार, एक तमंचा, कारतूस और बाइक बरामद हुई।

Read More »

हरिद्वार भूमि खरीद घोटाले में धामी सरकार का बड़ा एक्शन, IAS वरुण चौधरी की बर्खास्तगी की संस्तुति

देहरादून। हरिद्वार नगर निगम के चर्चित भूमि खरीद प्रकरण में धामी सरकार ने अब तक की सबसे सख्त प्रशासनिक कार्रवाई में से एक कदम उठाया है। विजिलेंस जांच में भूमि खरीद-बिक्री के दौरान अनियमितताओं, कथित साजिश और नगर निगम को आर्थिक नुकसान पहुंचाने के आरोपों पर प्रथम दृष्टया तथ्य मिलने के बाद सरकार ने अधिकारियों समेत 10 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मंजूरी दे दी है।   इस मामले में तत्कालीन नगर आयुक्त और IAS अधिकारी वरुण चौधरी के खिलाफ सेवा से बर्खास्तगी की संस्तुति की गई है। वहीं, तत्कालीन जिलाधिकारी हरिद्वार कर्मेंद्र सिंह को अपने दायित्वों के निर्वहन में गंभीर लापरवाही का दोषी मानते हुए उनके खिलाफ

Read More »

पति की मौत के बाद बच्चे को लेकर ससुराल पक्ष से विवाद, महिला ने एसएसपी कार्यालय में लगाई गुहार

सहारनपुर। पति की सड़क दुर्घटना में मौत के बाद एक महिला और उसके ससुराल पक्ष के बीच बच्चे को लेकर विवाद सामने आया है। महिला ने एसएसपी कार्यालय में प्रार्थना पत्र देकर अपनी स्थिति से अवगत कराया है।   प्रार्थना पत्र के आधार पर निधि ने बताया कि उसकी ससुराल थाना बेहट क्षेत्र के गांव रूहालका में है। कुछ दिन पहले उसके पति की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। महिला का कहना है कि पति की मौत के बाद से ससुराल पक्ष के लोगों के साथ बात-बात पर कहासुनी होने लगी। इसे भी पढ़ें:  हिंदुत्व के मुद्दों पर मंथन, शाश्वत हिंदू प्रतिष्ठान की बैठक में मंदिर इकोसिस्टम पर

Read More »