भगवान जगन्नाथ की 25वीं भव्य रथयात्रा, 21 जून से शुरू होगी श्रीमद्भागवत कथा

रामलीला मैदान में आठ दिवसीय कथा महोत्सव का आयोजन, प्रतिदिन प्रभात फेरी और विशाल भंडारे की भी व्यवस्था

मुजफ्फरनगर। इस्कॉन प्रचार समिति द्वारा आयोजित भगवान जगन्नाथ रथयात्रा एवं श्रीमद्भागवत कथा महोत्सव को लेकर नई मंडी रामलीला मैदान में प्रेस वार्ता आयोजित की गई। समिति पदाधिकारियों ने बताया कि संस्था पिछले 25 वर्षों से लगातार भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा तथा श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन कर रही है। इस वर्ष भी श्रद्धालुओं के लिए भक्ति, आध्यात्म और सांस्कृतिक कार्यक्रमों से भरपूर आयोजन की तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-अंडर ट्रेनी आईएएस अपराजिता आर्यन बनी एसडीएम

प्रेस वार्ता में बताया गया कि श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन 21 जून से 28 जून 2026 तक नई मंडी स्थित रामलीला मैदान में किया जाएगा। कथा का आयोजन प्रतिदिन सायं 7.30 बजे से रात्रि 10.30 बजे तक होगा। कथा का वाचन साक्षी गोपाल दास के सानिध्य में संपन्न कराया जाएगा। कथा के दौरान तृतीय दिवस पर कृष्ण जन्मोत्सव तथा पंचम दिवस पर गोवर्धन लीला का विशेष आयोजन किया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।

समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि धार्मिक आयोजनों के साथ-साथ प्रतिदिन विशाल भंडारे की भी व्यवस्था रहेगी, जिसमें श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण कर सकेंगे। इसके अतिरिक्त सुबह 7 बजे से शहर के विभिन्न क्षेत्रों से प्रभात फेरियां निकाली जाएंगी। इन प्रभात फेरियों का उद्देश्य घर-घर हरिनाम संकीर्तन के माध्यम से धार्मिक एवं आध्यात्मिक वातावरण का प्रसार करना है। कार्यक्रमों की श्रृंखला में भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगी। रथयात्रा का आयोजन 21 जुलाई 2026 को सायं 4 बजे नई मंडी स्थित मेहता क्लब से किया जाएगा। समिति ने नगरवासियों से कथा, प्रभात फेरी एवं रथयात्रा में अधिकाधिक संख्या में शामिल होकर भगवान जगन्नाथ का आशीर्वाद प्राप्त करने की अपील की।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-नीलगाय की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, परिजनों में कोहराम

प्रेस वार्ता में लावण्य पुरी, राकेश अग्रवाल, गिरीश अरोरा, पंकज अग्रवाल, कुलवंत सिंघल (काकन जी), सुरेंद्र अग्रवाल, मनोज खंडेलवाल, संजीव बत्रा, राकेश वर्मा, संदीप माहेश्वरी, रविकांत सिंघल, राजीव गुप्ता, स्वपनिल गुप्ता, अंकुर अग्रवाल, नवनीत भारद्वाज, मनीष गर्ग, राजेश गर्ग, हरीश, सतीश, लोकेश, सत्यम, सरगम सक्सैना, नीरज गोयल, सोनू भाई, विवेक गुलाटी, मोहित बंसल, सचिन, आशीष, शशांक सहित अनेक कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर के विकास को लेकर कपिल देव ने किया सीएम योगी संग मंथन

Also Read This

श्रमिकों का कल्याण ही विकसित भारत के संकल्प की मजबूत नींव-कपिल देव अग्रवाल

प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना से श्रमिकों को मिला प्रोत्साहन, सामाजिक सुरक्षा पर दिया गया जोर

Read More »

पुलिस मुठभेड़ में पशु लूट गिरोह का सदस्य गिरफ्तार, गोली लगने से घायल

उस्मान के खिलाफ मेरठ, गाजियाबाद और मुजफ्फरनगर जनपदों के विभिन्न थानों में चोरी, लूट, विद्युत चोरी और अन्य आपराधिक मामलों के कई मुकदमे दर्ज हैं

Read More »