देवबंद में पुलिस मुठभेड़ का दावा, हिस्ट्रीशीटर के पैर में गोली; तमंचा और बाइक बरामद

देवबंद। दिवालहेड़ी पुलिया के पास देर रात चेकिंग के दौरान पुलिस और बाइक सवार दो संदिग्धों के बीच मुठभेड़ होने का मामला सामने आया है। पुलिस का दावा है कि जवाबी कार्रवाई में गौकशी के एक मामले में वांछित और हिस्ट्रीशीटर अहसान के दाहिने पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे घायलावस्था में गिरफ्तार कर लिया गया। उसका दूसरा साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया।

थाना देवबंद पुलिस के अनुसार, रात करीब एक से दो बजे के बीच उपनिरीक्षक रविंद्र सिंह और उपनिरीक्षक शिवम चौधरी पुलिस बल के साथ दिवालहेड़ी पुलिया के पास चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान एक बाइक पर दो युवक आते दिखाई दिए। पुलिस ने टॉर्च की रोशनी दिखाकर उन्हें रुकने का संकेत दिया, लेकिन आरोप है कि बाइक सवारों ने पुलिस पर फायरिंग करते हुए भागने का प्रयास किया।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगरः मंत्री कपिल देव और पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने विजय हिंदुस्तानी को मनाया

पुलिस के मुताबिक, कच्चे और रेत भरे रास्ते पर बाइक फिसलकर गिर गई। इसके बाद दोनों युवक पास के खेत में घुस गए और वहां से दोबारा पुलिस टीम पर गोली चलाने का आरोप है। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की, जिसमें एक युवक के पैर में गोली लगने की बात कही गई है।

इसे भी पढ़ें:  बिजनौर में मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने की कल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा

घायल युवक की पहचान अहसान पुत्र असगर, निवासी भन्हेड़ा खास, थाना देवबंद के रूप में हुई है। उसे उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवबंद भेजा गया। पुलिस ने उसके कब्जे से .315 बोर का एक तमंचा, दो जिंदा कारतूस, एक खोखा कारतूस और एक मोटरसाइकिल बरामद करने का दावा किया है।

पुलिस के अनुसार, अहसान थाना देवबंद का हिस्ट्रीशीटर है और उसकी हिस्ट्रीशीट संख्या 76-A दर्ज है। वह गौकशी के एक मुकदमे में वांछित बताया गया है। उसके खिलाफ देवबंद तथा अन्य थानों में गौकशी, आर्म्स एक्ट, गैंगस्टर एक्ट और गिरोहबंद अधिनियम समेत करीब दो दर्जन मुकदमे दर्ज होने की जानकारी दी गई है।

इसे भी पढ़ें:  ट्रैकसूट और फलों के गोदाम में भीषण आग, लाखों का माल और दो कारें जलकर राख

फरार आरोपी की तलाश में पुलिस ने आसपास के इलाके में कांबिंग अभियान चलाया। गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। मामले में पुलिस के दावे की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है।

Also Read This

भैंस लूटकांड का खुलासा, आरोपी फैजान गिरफ्तार, दो कटरे बरामद

खतौली पुलिस ने भैंस लूटकांड का सफल खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर लूटे गए दो कटरे (लवारे) बरामद कर उन्हें पीड़ित किसान की सुपुर्दगी में दे दिया। पुलिस के अनुसार 11-12 जून की रात रसूलपुर कैलौरा निवासी किसान सुखपाल के घर में घुसकर बदमाशों ने उन्हें और उनके पुत्र को बंधक बना लिया था। इसे भी पढ़ें:  एमआईटूसी कंपनी के साथ अब काम नहीं करेगी पालिकाआरोपियों ने तमंचे के बल पर दो भैंस और दो कटरे लूट लिए थे। इस संबंध में खतौली थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में गठित टीम ने

Read More »

ई-रजिस्ट्री के विरोध में अधिवक्ताओं का हल्ला बोल, पांचवें दिन भी जारी रही हड़ताल

खतौली। प्रदेश सरकार की प्रस्तावित ई-रजिस्ट्री एवं पेपरलेस पंजीकरण व्यवस्था के विरोध में अधिवक्ताओं, दस्तावेज लेखकों, स्टाम्प वेंडरों एवं मुंशियों का आंदोलन लगातार तेज होता जा रहा है। गुरुवार को खतौली तहसील में पांचवें दिन भी कलमबंद हड़ताल जारी रही। प्रदर्शनकारियों ने उप निबंधक कार्यालय के बाहर धरना देकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और प्रस्तावित व्यवस्था को वापस लेने की मांग की।अधिवक्ताओं एवं दस्तावेज लेखकों का आरोप है कि नई ई-रजिस्ट्री व्यवस्था के माध्यम से रजिस्ट्री कार्य को निजी कंपनियों के हाथों सौंपने की तैयारी की जा रही है। इससे प्रदेश के लाखों अधिवक्ताओं, दस्तावेज लेखकों, स्टाम्प विक्रेताओं, टाइपिस्टों तथा इस कार्य से जुड़े अन्य लोगों की आजीविका पर

Read More »

सार्वजनिक स्थान पर अश्लील डांस का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट करने वाला युवक गिरफ्तार

खतौली सोशल मीडिया पर सार्वजनिक स्थान पर अश्लील डांस का वीडियो बनाकर वायरल करना एक युवक को महंगा पड़ गया। खतौली पुलिस ने वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण अभियान के तहत जारी प्रभारी निरीक्षक दिनेश चन्द्र के नेतृत्व में कार्रवाई की गई। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में एक युवक लड़कियों के सामने सार्वजनिक स्थान पर अश्लील डांस करता दिखाई दे रहा था। मामले की जांच के बाद पुलिस ने आरोपी की पहचान रोबिन पुत्र संजय निवासी ग्राम मखेड़ी, थाना रतनपुरी, जनपद मुजफ्फरनगर के रूप में की। पुलिस

Read More »

रेलवे स्टेशन पर कत्ल: योग एक्सप्रेस में सीट के लिए पीट-पीटकर मार डाला, लात-घूंसों से हमला

नई दिल्ली- दिल्ली के शाहदरा रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर तीन पर ट्रेन में चढ़ने के दौरान हुए विवाद में कुछ लोगों ने एक यात्री की पीट पीटकर हत्या कर दी। मृतक की शिनाख्त बागपत यूपी निवासी पंकज धामा के रूप में हुई है। दिल्ली के शाहदरा रेलवे स्टेशन पर एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां ट्रेन में चढ़ने के दौरान हुए विवाद में एक यात्री की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान बागपत, उत्तर प्रदेश निवासी पंकज धामा के रूप में हुई है। घटना रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर तीन पर योग एक्सप्रेस ट्रेन में उस समय हुई जब यात्री ट्रेन में चढ़ने

Read More »

श्रीराम कॉलेज रोड निर्माण में लापरवाही पर मंत्री कपिल देव सख्त

अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि सड़क निर्माण कार्य में अब भी अनावश्यक विलंब हुआ तो उच्च स्तर पर कार्रवाई की संस्तुति की जाएगी

Read More »