विवाहित प्रेमिका और प्रेमी ने खाया जहर, खेत में पड़े मिले शव… शादी के पहले से थे प्रेम संबंध

सहारनपुर। सहारनपुर के गांव मड़की में काजल का प्रेम संबंध अंकुश से था। मगर परिजनों ने उसकी शादी सुन्दलहेड़ी के राजू से करा दी थी। शादी के बाद भी दोनों बीच संबंध बना रहा, जिसका पति विरोध कर रहा था। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जिले में रविवार को एक विवाहिता और युवक ने जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी। दोनों के शव गांव से थोड़ी दूर खेत में मिले हैं। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच कुछ समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शरू कर दी है।
नागल थाना क्षेत्र के मड़की गांव निवासी नरेंद्र ने अपनी साली की बेटी काजल को गोद लिया था। करीब एक वर्ष पूर्व काजल की शादी देहात कोतवाली क्षेत्र के सुंदलहेड़ी गांव निवासी राजू के साथ की थी। बताया गया है कि शादी के पहले से काजल के अपने रिश्तेदारी में लगने वाले युवक अंकुश से प्रेम संबंध थे। शादी के बाद भी दोनों का मिलना-जुलना जारी था। परिजनों के मुताबिक, कुछ दिन पहले काजल के पति ने दोनों को साथ देख लिया था। इसके बाद काजल को मायके भेज दिया गया था, जहां वह पिछले करीब 10 दिन से रह रही थी। शनिवार को वह अचानक घर से गायब हो गई। उस समय उसके अभिभावक मजदूरी पर गए हुए थे। शाम को घर लौटने पर काजल के नहीं मिलने से परिजन चिंतित हो गए और उसकी तलाश शुरू की। नरेंद्र ने नागल थाने पहुंचकर बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने की आशंका जताते हुए पुलिस को सूचना दी। परिजनों का आरोप है कि तत्काल मुकदमा दर्ज करने के बजाय उन्हें कुछ समय इंतजार करने की सलाह दी गई। इसी दौरान रविवार को ग्रामीणों ने गांव के बाहर स्थित एक खेत में युवक और युवती के शव पड़े होने की सूचना दी। मौके पर पहुंचकर परिजनों ने उनकी पहचान काजल और अंकुश के रूप में की। सूचना मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और आवश्यक साक्ष्य जुटाने के बाद दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मौत के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद चल सकेगा। फिलहाल सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है। सीओ द्वितीय मनोज कुमार यादव ने बताया कि अभी तक किसी पक्ष की ओर से कोई लिखित शिकायत नहीं दी गई है। मामले की जांच की जा रही है।

इसे भी पढ़ें:  बोलेरो खाई में गिरी, मुंडन संस्कार से लौट रहे सात लोगों की दर्दनाक मौत

Also Read This

मातेश्वरी जगदम्बा सरस्वती का पुण्य स्मृति दिवस एवं अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस श्रद्धा व उत्साह के साथ मनाया

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के दिव्य अनुभूति भवन, बामनहेरी में योग, ध्यान और आध्यात्मिकता के महत्व को समझा मुजफ्फरनगर। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के दिव्य अनुभूति भवन, बामनहेरी में मातेश्वरी जगदम्बा सरस्वती जी के पुण्य स्मृति दिवस एवं अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में विशेष आध्यात्मिक एवं योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, भाई-बहनों एवं श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता कर योग, ध्यान और आध्यात्मिकता के महत्व को समझा तथा अपने जीवन में नैतिक एवं आध्यात्मिक मूल्यों को अपनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का शुभारम्भ सामूहिक योगाभ्यास एवं राजयोग मेडिटेशन से हुआ। उपस्थित साधकों ने योग और ध्यान के माध्यम से शारीरिक स्फूर्ति,

Read More »

बेटियों को छेड़ने वाला सीधे यमराज के घर जाएगा…: सीएम योगी

सीएम योगी हमीरपुर में 636 करोड़ की 75 परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास के लिए पहुंचे। संबोधन में उन्होंने कानून-व्यवस्था, बुंदेलखंड विकास और जल संरक्षण पर बात रखी तथा संभावित कम वर्षा का उल्लेख करते हुए जरूरत के अनुसार पानी इस्तेमाल करने की अपील की। मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले बुंदेलखंड में माफिया जमीनों पर कब्जा करते थे, व्यापारियों और बेटियों के लिए संकट खड़ा करते थे तथा पुलिस पर हमले होते थे। अब बेटी की सुरक्षा में कोई सेंध नहीं लगा सकता है। अगर ऐसा दुस्साह कोई करता है तो यमराज के घर जाएगा। उन्होंने दावा किया कि अब माफिया के लिए कोई जगह नहीं है और ऐसे लोगों

Read More »