एम. जी. पब्लिक स्कूल में उत्साहपूर्वक मनाया गया 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

योगासन एवं प्राणायाम के माध्यम से स्वस्थ जीवनशैली और सकारात्मक सोच का दिया संदेश

मुजफ्फरनगर। 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर एम. जी. पब्लिक स्कूल में विशेष योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शिक्षकों एवं शिक्षिकाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए विभिन्न योगासन और प्राणायाम का अभ्यास किया तथा योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान योग के माध्यम से स्वस्थ जीवनशैली, अनुशासन, आत्मसंयम एवं सकारात्मक सोच के महत्व पर भी प्रकाश डाला गया।

इसे भी पढ़ें:  दुबई और कुवैत में रहने वाले दो लोगों के नाम पर रामपुर में एसआईआर फॉर्म जमा, जांच के बाद मुकदमा दर्ज

एम. जी. पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्या श्रीमती मोनिका गर्ग ने बताया कि विद्यालय प्रांगण में रविवार की सुबह में 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस उत्साह एवं उमंग के साथ मनाया गया। विद्यालय परिसर में आयोजित योग कार्यक्रम में शिक्षक एवं शिक्षिकाओं ने सामूहिक रूप से विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास किया। योग सत्र के दौरान शिक्षिका सीमा त्यागी ने उपस्थित शिक्षकों को विभिन्न योग क्रियाओं का अभ्यास कराया तथा उनके स्वास्थ्य संबंधी लाभों की जानकारी दी। प्रतिभागियों ने पूरे उत्साह के साथ योगाभ्यास में भाग लिया और स्वस्थ जीवन के लिए नियमित योग करने का संकल्प लिया। वहीं विद्यालय के छात्र एवं छात्राओं द्वारा जिला प्रशासन के द्वारा चौधरी चरण सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित जिला स्तरीय योग कार्यक्रम में अपने शिक्षकों के मार्गदर्शन में प्रतिभाग करते हुए योग क्रियाओं का सुन्दर प्रदर्शन किया।

इसे भी पढ़ें:  एम.जी. पब्लिक स्कूल में गुरू वंदन छात्र अभिनंदन समारोह आयोजित

इस अवसर पर प्रिंसिपल मोनिका गर्ग ने अपने संबोधन में कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जो व्यक्ति के शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने कहा कि नियमित योगाभ्यास से न केवल शरीर स्वस्थ रहता है, बल्कि मानसिक तनाव भी दूर होता है और जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। आज पूरा विश्व भारतीय योग धरोधर को अपना रहा है। उन्होंने योग को दैनिक दिनचर्या में शामिल करने का संदेश देते हुए अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को सार्थक बनाने के लिए सभी को प्रेरित किया।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर बारात बस हादसा, एक घायल

Also Read This

मातेश्वरी जगदम्बा सरस्वती का पुण्य स्मृति दिवस एवं अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस श्रद्धा व उत्साह के साथ मनाया

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के दिव्य अनुभूति भवन, बामनहेरी में योग, ध्यान और आध्यात्मिकता के महत्व को समझा मुजफ्फरनगर। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के दिव्य अनुभूति भवन, बामनहेरी में मातेश्वरी जगदम्बा सरस्वती जी के पुण्य स्मृति दिवस एवं अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में विशेष आध्यात्मिक एवं योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, भाई-बहनों एवं श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता कर योग, ध्यान और आध्यात्मिकता के महत्व को समझा तथा अपने जीवन में नैतिक एवं आध्यात्मिक मूल्यों को अपनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का शुभारम्भ सामूहिक योगाभ्यास एवं राजयोग मेडिटेशन से हुआ। उपस्थित साधकों ने योग और ध्यान के माध्यम से शारीरिक स्फूर्ति,

Read More »

बेटियों को छेड़ने वाला सीधे यमराज के घर जाएगा…: सीएम योगी

सीएम योगी हमीरपुर में 636 करोड़ की 75 परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास के लिए पहुंचे। संबोधन में उन्होंने कानून-व्यवस्था, बुंदेलखंड विकास और जल संरक्षण पर बात रखी तथा संभावित कम वर्षा का उल्लेख करते हुए जरूरत के अनुसार पानी इस्तेमाल करने की अपील की। मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले बुंदेलखंड में माफिया जमीनों पर कब्जा करते थे, व्यापारियों और बेटियों के लिए संकट खड़ा करते थे तथा पुलिस पर हमले होते थे। अब बेटी की सुरक्षा में कोई सेंध नहीं लगा सकता है। अगर ऐसा दुस्साह कोई करता है तो यमराज के घर जाएगा। उन्होंने दावा किया कि अब माफिया के लिए कोई जगह नहीं है और ऐसे लोगों

Read More »