मीनाक्षी स्वरूप ने किया उत्तरी रामपुरी में 25 लाख की सीसी सड़क का उद्घाटन

वार्ड में भ्रमण कर नगरपालिका अध्यक्ष ने लिकया विकास कार्यों का जायजा, लोगों से संवाद कर जानी समस्या

मुजफ्फरनगर। नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने रविवार को मोहल्ला उत्तरी रामपुरी स्थित वार्ड संख्या-15 में नवनिर्मित सीसी सड़क का लोकार्पण किया। यह सड़क राज्य वित्त आयोग मद से लगभग 25 लाख रुपये की लागत से दीपक पैलेस के पीछे क्षेत्र में निर्मित कराई गई है। उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान क्षेत्रीय सभासद सुनीता अंबेडकर ने पालिकाध्यक्ष को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का चित्र भेंट कर सम्मानित किया।

सड़क उद्घाटन के बाद पालिकाध्यक्ष ने सभासदों एवं स्थानीय लोगों के साथ वार्ड का भ्रमण किया तथा नागरिकों से सीधे संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं और आवश्यकताओं की जानकारी ली। उन्होंने पूर्व में किए गए निरीक्षण के दौरान प्राथमिकता के आधार पर चयनित विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की तथा संबंधित अधिकारियों से जानकारी प्राप्त कर लंबित समस्याओं के शीघ्र समाधान के निर्देश दिए।

इसे भी पढ़ें:  एम.जी. पब्लिक स्कूल में 26 जनवरी को लगेगा फ्री आई कैम्प

इस अवसर पर मीनाक्षी स्वरूप ने कहा कि नगर पालिका परिषद मुजफ्फरनगर शहर के प्रत्येक वार्ड में विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाने के लिए संकल्पित है। जनहित और नगर के सर्वांगीण विकास के लिए लगातार कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में शहरी विकास को नई दिशा मिली है। नगरों में सड़क, जल निकासी, स्वच्छता, पेयजल और अन्य मूलभूत सुविधाओं के विस्तार के लिए व्यापक स्तर पर कार्य किए जा रहे हैं।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर कचहरी में आरओ वाटर कूलर के उद्घाटन पर हंगामा

पालिका अध्यक्ष ने कहा कि स्वच्छ और सुंदर शहर का निर्माण केवल सरकारी प्रयासों से संभव नहीं है, बल्कि इसमें जनता की सहभागिता भी अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने नागरिकों से स्वच्छता अभियान को सफल बनाने, कूड़ा निर्धारित स्थानों पर डालने तथा नगर को साफ-सुथरा बनाए रखने में सहयोग की अपील की। उन्होंने कहा कि नगर पालिका जनसुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए प्रतिबद्ध है और नागरिकों के सुझावों का स्वागत करती है।

इसे भी पढ़ें:  एम.जी. पब्लिक स्कूल में फ्री आई कैम्प में 118 रोगियों का उपचार

मीनाक्षी स्वरूप ने क्षेत्रवासियों द्वारा दिए गए स्नेह, विश्वास और सहयोग के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि नगर के विकास की यह यात्रा निरंतर जारी रहेगी तथा प्रत्येक वार्ड में आवश्यकतानुसार विकास कार्य कराए जाएंगे। कार्यक्रम में सभासद सुनीता अंबेडकर, सभासद मनोज वर्मा, सभासद रजत धीमान, भाजपा जिला उपाध्यक्ष सचिन त्यागी पावटी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य हरेन्द्र शर्मा, प्रमोद अंबेडकर सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

Also Read This

रविदास मंदिर के जीर्णाेद्धार की आधारशिला में ममता अग्रवाल ने रखी प्रथम ईंट

ममता अग्रवाल ने कहा कि जब ईश्वर किसी व्यक्ति पर प्रसन्न होते हैं तो उसे सद्कर्मों का भागीदार बनने का अवसर प्रदान करते हैं

Read More »

मजदूरों से भरी पिकअप की ट्रक से भीषण टक्कर, पांच लोगों की हुई मौत, 20 घायल

छिंदवाड़ा- मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा.बैतूल नेशनल हाईवे पर सोमवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। हादसे में पांच मजदूरों की दर्दनाक मौत हुई हैए जबकि 20 मजदूर घायल बताए जा रहे हैं। उपचार के लिए जिला अस्पताल में लाया गया है। मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा.बैतूल नेशनल हाईवे बड़ा सड़क हादसा घटित हुआ है। पिकअप वाहन की ट्रक से जोरदार भिड़ंत हुई है। पिकअप वाहन के परखच्चे उड़ गए हैं। पांच मजदूरों की मौत हुई है। वहींए 20 मजदूर घायल हुए हैं। घायलों को उपचार के लिए छिंदवाड़ा जिला अस्पताल लाया गया है। उपचार जारी है। कुछ मजदूरों को गंभीर चोट लगी है। दुर्घटना स्थल की तस्वीर काफी भयावह हैं।

Read More »