भोपा पुलिस ने अवैध हथियार तस्करी गिरोह का किया भंडाफोड़

तीन आरोपी गिरफ्तार, 10 तमंचे और 15 जिंदा कारतूस बरामद, मेरठ से लाकर मुजफ्फरनगर में करने जा रहे थे सौदा

मुजफ्फरनगर। जनपद में अवैध हथियारों की खरीद-फरोख्त पर शिकंजा कसते हुए थाना भोपा पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने अवैध शस्त्रों की तस्करी करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से 10 अवैध तमंचे, 15 जिंदा कारतूस तथा एक स्कूटी बरामद की गई है। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने हथियारों की खरीद-बिक्री के नेटवर्क से जुड़े होने की बात स्वीकार की है। पुलिस अब गिरोह के आगे और पीछे के नेटवर्क की पड़ताल में जुटी है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने गुरूवार को पुलिस लाइन में आयोजित प्रेस वार्ता में बताया कि जनपद में चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अक्षय संजय महाडीक, क्षेत्राधिकारी भोपा लक्ष्मण वर्मा तथा थाना प्रभारी आशुतोष कुमार सिंह के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। बताया कि 24 जून की रात थाना भोपा पुलिस ककराला रजवाहे की पुलिया के पास संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की सघन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक स्कूटी पर सवार तीन युवक आते दिखाई दिए। पुलिस टीम ने उन्हें रुकने का संकेत दिया, लेकिन पुलिस को देखकर वे स्कूटी मोड़कर भागने लगे। पुलिसकर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए घेराबंदी कर तीनों को मौके पर ही दबोच लिया।

इसे भी पढ़ें:  80 करोड़ की विकास योजना लेकर आ रही मीनाक्षी स्वरूप

तलाशी के दौरान तीनों आरोपियों के पास से एक-एक अवैध तमंचा और एक-एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। इसके बाद स्कूटी की डिग्गी की जांच की गई, जिसमें सात अतिरिक्त अवैध तमंचे और 12 जिंदा कारतूस मिले। इस प्रकार कुल 10 तमंचे और 15 कारतूस बरामद किए गए। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रोहित निवासी ग्राम पबला थाना इंचौली, निखिल मलिक निवासी नगला शेखू थाना इंचौली तथा विकास भाटी निवासी ग्राम कुंडा थाना फलावदा, जनपद मेरठ के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

इसे भी पढ़ें:  फेडरेशन ने लगाया शीतल जल का प्याऊ, मीनाक्षी-अंजू ने बांटा शरबत

एसएसपी के अनुसार पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वे अवैध तमंचों को 5,000 से 5,500 रुपये में खरीदकर करीब 7,000 रुपये में बेचते थे, जिससे उन्हें अच्छा मुनाफा होता था। आरोपियों ने स्वीकार किया कि बरामद हथियारों और कारतूसों को भी वे किसी ग्राहक को बेचने जा रहे थे, लेकिन उससे पहले ही पुलिस के हत्थे चढ़ गए। पुलिस अधिकारियों के अनुसार गिरोह के नेटवर्क की गहन जांच की जा रही है। यह पता लगाया जा रहा है कि आरोपियों ने हथियार किन लोगों से खरीदे और अब तक किन-किन व्यक्तियों को बेचे हैं। साथ ही उनके आपराधिक इतिहास की भी पड़ताल की जा रही है। पुलिस का मानना है कि जांच में अवैध हथियारों के बड़े नेटवर्क का खुलासा हो सकता है। इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली टीम में उपनिरीक्षक रेशमपाल सिंह, उपनिरीक्षक पिंटू चौधरी, हेड कांस्टेबल आदित्य चौधरी, विनय कुमार तथा कांस्टेबल प्रवीण कुमार, प्रमोद कुमार, अनुपम यादव और दलेल यादव शामिल रहे। पुलिस की इस कार्रवाई को अवैध हथियार तस्करी के खिलाफ महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है।

इसे भी पढ़ें:  टशनबाजी में चरथावल रोड पर चली गोलियां, युवक गंभीर, मेरठ रैफर

Also Read This

खतौली में मानक नहीं मिले तो कोचिंग सेंटरों पर ताला, एसडीएम की कार्रवाई में चार सील

खतौली में निर्धारित सुरक्षा और भवन मानक पूरे नहीं मिलने पर प्रशासन ने कोचिंग संस्थानों के खिलाफ कार्रवाई की है। एसडीएम ललित मिश्रा के नेतृत्व में तहसील रोड और रेलवे रोड क्षेत्र में हुए निरीक्षण के बाद चार कोचिंग सेंटरों को सील कर दिया गया। अधिकारियों के अनुसार, जांच के दौरान संबंधित संस्थानों में आवश्यक नियमों और निर्धारित मानकों का पालन नहीं पाया गया। कमियां मिलने पर प्रशासन ने तत्काल प्रभाव से सीलिंग की कार्रवाई की। इसे भी पढ़ें:  शामली में तनावः सरेबाजार किशोरी से छेड़छाड़, विरोध पर बेल्टों से पीटाकार्रवाई की सूची में आईटीसी, गौरव लाइब्रेरी, कैन कंप्यूटर, हावड़ इंग्लिश स्पीकिंग इंस्टीट्यूट और मेहर कंप्यूटर सेंटर के नाम शामिल

Read More »

मुजफ्फरनगर में आक्रोशः मेनका गांधी को जैन समाज ने भेजा एक करोड़ का मानहानि नोटिस

मोरपंख वाली पिच्छी संबंधी कथित टिप्पणी पर जताई गहरी आपत्ति, 15 दिन में माफी और बयान वापस लेने की मांग

Read More »