मेनका गांधी के बयान पर भड़का जैन समाज, राष्ट्रव्यापी आंदोलन का ऐलान

मुजफ्फरनगर में सकल जैन समाज की बैठक में पारित हुआ निंदा प्रस्ताव, माफी और बयान वापसी की मांग

मुजफ्फरनगर। पूर्व केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी द्वारा जैन संतों और जैन धर्म की पवित्र परंपराओं को लेकर दिए गए कथित आपत्तिजनक और तथ्यहीन बयान के विरोध में देशभर के जैन समाज में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। जैन अतिथि भवन, मुजफ्फरनगर में 25 जून 2026 की शाम आयोजित बैठक में समाज के विभिन्न संगठनों और प्रतिनिधियों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। बैठक में वक्ताओं ने कहा कि जैन संत परंपरा और संतों द्वारा प्रयोग की जाने वाली पवित्र मयूर पिच्छी के संबंध में दिया गया बयान न केवल तथ्यहीन है, बल्कि करोड़ों जैन अनुयायियों की धार्मिक भावनाओं को भी आहत करने वाला है।

बैठक में उपस्थित सभी प्रतिनिधियों ने सर्वसम्मति से निंदा प्रस्ताव पारित करते हुए मेनका गांधी से तत्काल सार्वजनिक रूप से जैन समाज से क्षमा मांगने और अपना बयान वापस लेने की मांग की। साथ ही यह भी स्पष्ट किया गया कि यदि समाज की भावनाओं का सम्मान नहीं किया गया तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा। बैठक में निर्णय लिया गया कि जैन समाज के सम्मान, धार्मिक परंपराओं और संवैधानिक अधिकारों की रक्षा के लिए जैन सम्मान एवं अधिकार रक्षा अभियान के तहत चरणबद्ध आंदोलन संचालित किया जाएगा।

इसे भी पढ़ें:  पालिका भूमि से हटा पूर्व सभासद का कब्जा, बनेगा अस्थाई स्कूल

अभियान के प्रथम चरण में 30 जून 2026 को देशव्यापी सोशल मीडिया जनजागरण अभियान चलाया जाएगा। इसके अंतर्गत एक्स, फेसबुक, इंस्टाग्राम, व्हाट्सएप और यूट्यूब सहित विभिन्न सोशल मीडिया मंचों पर व्यापक अभियान चलाकर जैन धर्म से संबंधित तथ्यों को साझा किया जाएगा। इस दौरान जैन संत, समाज के प्रबुद्धजन और विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि वीडियो संदेश जारी कर जैन धर्म के संबंध में फैलाई जा रही भ्रांतियों का तथ्यात्मक जवाब देंगे और मेनका गांधी के बयान का विरोध दर्ज कराएंगे। अभियान के दूसरे चरण में 7 जुलाई 2026 को सुबह 9 बजे से 11 बजे तक देशभर के प्रमुख जैन मंदिरों और धर्मस्थलों के बाहर ष्राष्ट्रव्यापी जैन सम्मान मौन आंदोलनष् आयोजित किया जाएगा। आंदोलन में शामिल लोग हाथों पर काली पट्टी बांधकर जैन समाज के सम्मान और धार्मिक परंपराओं की रक्षा का संकल्प लेंगे। इस अवसर पर मेनका गांधी को सद्बुद्धि प्रदान करने और विश्व शांति की कामना के साथ सामूहिक णमोकार मंत्र का जाप भी किया जाएगा।

इसे भी पढ़ें:  एमजी पब्लिक स्कूल में 12वीं की 150 से अधिक बेटियों का भव्य अभिनंदन

मौन आंदोलन के बाद उसी दिन सुबह 11.30 बजे देशभर के जिलों में जिला अधिकारियों के माध्यम से राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग को ज्ञापन भेजे जाएंगे। ज्ञापन में मेनका गांधी से सार्वजनिक माफी, बयान वापसी और जैन धर्म व जैन संत परंपरा के सम्मान की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की जाएगी। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि आंदोलन के प्रारंभिक चरण पूरे होने के बाद सकल जैन समाज की पुनः बैठक आयोजित कर आंदोलन की समीक्षा की जाएगी तथा आवश्यकता पड़ने पर अगले चरण की रणनीति घोषित की जाएगी। समाज के प्रतिनिधियों ने सभी समाजजनों से शांतिपूर्ण, लोकतांत्रिक और अहिंसक तरीके से आंदोलन में अधिक से अधिक सहभागिता करने का आह्वान किया।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-21 लाख की धांधली में ग्राम विकास अधिकारी सस्पेंड

बैठक की अध्यक्षता संजय जैन ने की, जबकि संचालन एडवोकेट निपुण जैन ने किया। बैठक को जैन एकता मंच (युवा शाखा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष गौरव जैन, पंकज जैन, प्रदीप जैन, रोहित जैन, नितिन जैन, अमूल जैन, अनुज जैन, अमित जैन और प्रवीण जैन सहित अनेक वक्ताओं ने संबोधित किया। इस अवसर पर समाज के सैकड़ों लोग उपस्थित रहे और आंदोलन को सफल बनाने का संकल्प लिया।

Also Read This

तेज रफ्तार कार की टक्कर में चार की जान गई, हरिद्वार जा रहे परिवार के 3 सदस्य घायल

सहारनपुर के रामपुर मनिहारान क्षेत्र में देहरादून-पंचकूला हाईवे पर हुए सड़क हादसे में हरियाणा के सोनीपत निवासी एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई। परिवार कार से हरिद्वार जा रहा था, तभी दूसरी कार की टक्कर के बाद उनकी गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, चरण सिंह अपने परिवार के साथ कार से हरिद्वार जा रहे थे। रास्ते में तेज रफ्तार दूसरी कार ने उनकी गाड़ी को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। इसे भी पढ़ें:  देवबन्द से लौटते समय पटवारी संदिग्ध हालात में लापता, परिजनों ने घेरा थानाहादसे में चार लोगों की मौके पर मौत

Read More »

हथकड़ी समेत पुलिस अभिरक्षा से भागा शहनवाज, कुछ घंटे बाद मुठभेड़ में गोली लगने पर गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर में पत्नी पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर गंभीर रूप से घायल करने के मुकदमे में वांछित शहनवाज पुलिस अभिरक्षा से फरार हो गया। पुलिस के अनुसार, वह चिकित्सीय परीक्षण के लिए ले जाते समय चलती बाइक से कूद गया और पुलिसकर्मियों को धक्का देकर हथकड़ी समेत भाग निकला। खालापार पुलिस ने कुछ घंटों बाद किदवईनगर के कूड़ा प्लांट से काली नदी की ओर जाने वाले एटूजेड रोड पर मुठभेड़ के बाद उसे घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि आरोपी ने टीम पर फायरिंग की, जिसके जवाब में की गई कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-खेत पर किसान का अपहरण, 10

Read More »

यूपी पंचायत चुनाव टलने पर हाईकोर्ट का बड़ा आदेश, प्रधानों को प्रशासक बनाने पर रोक

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव टलने और कार्यकाल खत्म होने के बाद ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाने के फैसले पर इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रोक लगा दी है। अदालत ने सरकार से पंचायत चुनाव कराने की समय-सीमा और ओबीसी आयोग की रिपोर्ट हलफनामे के साथ पेश करने को कहा है। यह मामला ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाए जाने के फैसले को चुनौती देने वाली याचिका से जुड़ा है। याचिकाकर्ता अरविंद राठौर की ओर से चुनाव कराए जाने और प्रशासकों की नियुक्ति समाप्त करने की मांग की गई है। इसे भी पढ़ें:  देवबन्द से लौटते समय पटवारी संदिग्ध हालात में लापता, परिजनों ने घेरा थानाहाईकोर्ट ने पंचायत चुनाव में देरी को

Read More »

दुकान सील करने से पहले नोटिस दें, ‘अधिकारी आतंक न मचाएं’: कपिल देव अग्रवाल

मुजफ्फरनगर में चल रहे सीलिंग अभियान को लेकर नगर विधायक और राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल ने प्रशासनिक अधिकारियों से नियमानुसार कार्रवाई करने को कहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि दुकानों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को सील करने से पहले संबंधित संचालक को नोटिस देकर कमियां दूर करने का अवसर दिया जाए। कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि बिना पूर्व सूचना या नोटिस के सीलिंग की कार्रवाई से व्यापारियों में भय और असंतोष का माहौल बनता है। उनके अनुसार, प्रशासन का उद्देश्य नियमों का पालन कराना होना चाहिए, न कि व्यापारियों को अनावश्यक परेशानी में डालना। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-खेत पर किसान का अपहरण, 10 लाख की फिरौती देकर बची

Read More »

पांच दिन पहले जेल गया था आदिल, शुक्रवार सुबह मौत की खबर आई; परिवार ने लगाए प्रताड़ना के आरोप

मुज़फ़्फ़रनगर जिला कारागार में बंद 26 वर्षीय विचाराधीन बंदी आदिल की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद हड़कंप मच गया है। आदिल महज पांच दिन पहले ही अदालत में पेश होने के बाद जेल भेजा गया था। उसकी मौत के बाद परिजनों ने जेल प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए दावा किया है कि आदिल को जेल के भीतर प्रताड़ित किया गया और पीट-पीटकर मार डाला गया। दूसरी ओर जेल प्रशासन इन आरोपों से साफ इनकार करते हुए कह रहा है कि बंदी की तबीयत खराब थी और इलाज के दौरान उसकी मौत हुई। अब पूरे मामले की सच्चाई पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही साफ हो सकेगी। इसे

Read More »

भाकियू लोक शक्ति के कार्यकर्ताओं ने कैंडिल मार्च निकालकर लखनऊ हादसे के मृतकों को दी श्रद्धांजलि

खतौली। लखनऊ में एक कोचिंग सेंटर में हुए दर्दनाक हादसे में जान गंवाने वाले लोगों की स्मृति में भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति के कार्यकर्ताओं ने गत रात्रि कस्बे में कैंडिल मार्च निकालकर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर ईश्वर से प्रार्थना की तथा शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।   कैंडिल मार्च का नेतृत्व जिलाध्यक्ष ठाकुर नीरज सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि लखनऊ में हुआ हादसा बेहद दुखद और पीड़ादायक है। इस घटना ने कई परिवारों की खुशियां छीन ली हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे संस्थानों में सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन

Read More »