सरकारी नौकरी का झांसा देकर लाखों की ठगी, गिरोह का भंडाफोड़

कृषि विभाग में संविदा भर्ती के नाम पर युवाओं से वसूली, फर्जी नियुक्ति पत्र और दस्तावेजों के साथ दो आरोपी दबोचे

मुजफ्फरनगर। सरकारी नौकरी का सपना दिखाकर बेरोजगार युवाओं से लाखों रुपये की ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का सिविल लाइन पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से फर्जी ज्वाइनिंग लेटर, सरकारी विभागों के नाम पर तैयार दस्तावेज, मोबाइल फोन, आधार कार्ड, एटीएम कार्ड और एक ब्रेजा कार बरामद की है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी कई राज्यों और जनपदों में युवाओं को अपना शिकार बना चुके हैं। पुलिस के अनुसार शाहपुर क्षेत्र के गांव मंधेड़ा निवासी एक युवक ने शिकायत दर्ज कराई थी कि कृषि विभाग में संविदा पर नौकरी दिलाने का भरोसा देकर उससे 1.50 लाख रुपये ठग लिए गए और बदले में फर्जी ज्वाइनिंग लेटर थमा दिया गया। मुकदमा दर्ज होने के बाद सिविल लाइन पुलिस ने जांच शुरू की और दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-फ्लैट नम्बर-44 तक पहुंची सीओ रूपाली के क्यों ठिठक गये कदम?

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शामली मूल निवासी एवं वर्तमान में दिल्ली के करावल नगर निवासी नितिन तथा गाजियाबाद निवासी दीपक के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान पुलिस ने एक ब्रेजा कार, तीन मोबाइल फोन, दो एटीएम कार्ड, दो मेट्रो कार्ड, चार आधार कार्ड, कृषि एवं कल्याण मंत्रालय के नाम से तैयार तीन फर्जी एम्प्लॉय रजिस्ट्रेशन एवं ज्वाइनिंग लेटर, आयकर विभाग के चार आवेदन पत्र तथा विभिन्न अभ्यर्थियों के नाम से तैयार 14 अन्य दस्तावेज बरामद किए। पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि वे सरकारी विभागों में भर्ती के नाम पर फर्जी विज्ञापन जारी करते थे। इसके बाद नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं से संपर्क कर उन्हें संविदा नियुक्ति का भरोसा दिलाते और मोटी रकम वसूल लेते थे। बाद में फर्जी नियुक्ति पत्र और अन्य कूटरचित दस्तावेज देकर फरार हो जाते थे।

इसे भी पढ़ें:  मंगलौर पुलिस चौकी लोकार्पण, एसएसपी ने किया उद्घाटन

पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी मुजफ्फरनगर, शामली, गाजियाबाद, मऊ, आजमगढ़ और सहारनपुर के अलावा दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और चंडीगढ़ में भी कई युवाओं को ठगी का शिकार बना चुके हैं। पुलिस अब गिरोह के अन्य सदस्यों, उनके नेटवर्क और अब तक हुई ठगी की घटनाओं की जानकारी जुटा रही है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय में पेश किया। अधिकारियों का कहना है कि गिरोह के फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंक की जांच की जा रही है और जल्द ही इस मामले में अन्य गिरफ्तारियां भी हो सकती हैं।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-जेई के नाम पर छह फर्जी फर्म बनाकर हो रही ऑनलाइन ठगी!

Also Read This

गर्भवती विवाहिता की उपचार के दौरान मौत, परिजनों ने लगाया दहेज उत्पीड़न व जहर देने का आरोप

खतौली। गर्भवती विवाहिता की उपचार के दौरान मौत के बाद परिजनों ने ससुराल पक्ष पर दहेज उत्पीड़न और मांग पूरी न होने पर जहर देने का आरोप लगाया है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। ग्रामीणों के साथ परिजन शनिवार को थाना खतौली पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। परिजनों के अनुसार, मृतका शालू की शादी वर्ष 2024 में अंकुर के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर शालू का उत्पीड़न किया जा रहा था। परिजनों का कहना है कि मांग पूरी न होने पर उसे कथित रूप से जहर दे दिया गया। इसे भी

Read More »

स्वास्थ्य विभाग की बड़ी कार्रवाईः मीरापुर का अल्ट्रासाउंड सेंटर सील, दो अस्पतालों को नोटिस जारी

पीसीपीएनडीटी नोडल अधिकारी डॉ. विपिन कुमार द्वारा तत्काल प्रभाव से सेंटर को सील कर दिया गया

Read More »

भीषण गर्मी में गांधी कॉलोनी समेत कई इलाकों की बिजली गुल, बंद मिला बिजलीघर

सुबह सात बजे से आपूर्ति ठप, फॉल्ट के बाद घंटों नहीं मिला कोई कर्मचारी, आक्रोशित लोगों ने बिजलीघर पहुंचकर जताया विरोध मुजफ्फरनगर। भीषण गर्मी के बीच शुक्रवार के बाद शनिवार को भी लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। शहर के गांधी कॉलोनी, बचन सिंह कॉलोनी, अंकित विहार और पचेंडा रोड क्षेत्र में बिजली संकट गहरा गया। सुबह करीब सात बजे से बिजली आपूर्ति पूरी तरह बाधित रहने से हजारों लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। लंबे समय तक बिजली नहीं आने से इन्वर्टर भी जवाब दे गए, जिससे लोगों का गुस्सा बढ़ता गया। इसे भी पढ़ें:  धर्म यात्रा पर मंत्री कपिल देव ने कथा श्रवण और तीर्थ

Read More »