निर्माणाधीन दीवार गिरने से दो मजदूरों की मौत, कई लोगों के फंसे होने की आशंका

जयपुर । जयपुर ग्रामीण के चंदवाजी थाना क्षेत्र में निर्माणाधीन बेसमेंट में एसटीपी प्लांट की दीवार गिरने से करीब दो मजदूरों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए। घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है। जयपुर के चंदवाजी थाना क्षेत्र स्थित तालामोड़ में निर्माणाधीन अरावली रिसार्ट में सोमवार को बड़ा हादसा हो गया। रिसार्ट के बेसमेंट में एसटीपी (सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट) का निर्माण कार्य चल रहा था। इसी दौरान अचानक एक दीवार भरभराकर गिर गई, जिससे वहां काम कर रहे कई मजदूर मलबे के नीचे दब गए। हादसे में दो महिला मजदूरों की मौत हो गई, जबकि चार से अधिक मजदूर घायल हो गए। घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है। वहीं, कुछ अन्य घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। जिला कलेक्टर संदेश नायक ने बताया कि अब तक दो लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर में जुटेंगे अंतराष्ट्रीय टेनिस खिलाड़ी

Also Read This

मुजफ्फरनगर में भीषण गर्मी के चलते बदला स्कूलों का समय

सभी बोर्ड के लिए आदेश जारी, नर्सरी से कक्षा 8 तक के सभी विद्यालय अब सुबह 7.30 से दोपहर 12.30 बजे तक होंगे संचालित मुजफ्फरनगर। भीषण गर्मी और लू के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए जिले में नर्सरी से कक्षा आठवीं तक संचालित सभी विद्यालयों के समय में बदलाव किया गया है। बेसिक शिक्षा अधिकारी संदीप कुमार ने बताया कि परिषदीय विद्यालय एक जुलाई से विद्यालय खुलने के साथ ही नया समय लागू रहेगा। जबकि अन्य विद्यालय खुल चुके हैं। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर में जुटेंगे अंतराष्ट्रीय टेनिस खिलाड़ी उन्होंने बताया कि पूर्व निर्धारित समय प्रातः 8.00 बजे से दोपहर 2.00 बजे तक था, लेकिन लगातार बढ़ते तापमान और विद्यार्थियों

Read More »

गांव पावटी में प्रस्तावित शराब ठेके का ग्रामीणों ने किया विरोध, डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन

उचित निर्णय नहीं लिया तो ग्रामीण बड़े स्तर पर आंदोलन और धरना-प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होंगे

Read More »