सोलन। उत्तर प्रदेश के बहराइच की एक महिला को उसका पति घूमाने के बहाने हिमाचल के सोलन लाया। यहां पति ने अपने भाई और दोस्त के साथ मिलकर महिला का गला रेतने के बाद उसे 100 मीटर गहरी खाई में फेंक दिया। राहगीर की सतर्कता और पुलिस की त्वरित कार्रवाई से महिला की जान बच गई। पुलिस ने तीनों आरोपियों को आधे घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। सोलन में उत्तर प्रदेश से घूमने के बहाने लाई गई एक महिला की उसके ही पति ने अपने भाई और दोस्त के साथ मिलकर हत्या करने की कोशिश की है। आरोपियों ने पहले महिला के गले पर चाकू से वार किया और फिर उसे करीब 100 मीटर गहरी खाई में फेंक दिया। हालांकि, पुलिस की मुस्तैदी और एक जागरूक नागरिक की सूझबूझ से तीनों आरोपी घटना के आधे घंटे के भीतर ही दबोच लिए गए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार पूछताछ में सनसनीखेज खुलासा हुआ है। मुख्य आरोपी दलीप कुमार का अपनी पत्नी मोनिका के साथ काफी समय से विवाद चल रहा था। मोनिका को रास्ते से हटाने के लिए दलीप ने अपने सगे भाई शिवम और दोस्त मदन कुमार के साथ मिलकर साजिश रची।
