अमेरिकी एयरस्ट्राइक में चाबहार पोर्ट को बड़ा नुकसान, निगरानी टावर ढहा

वाशिंगटन।  अमेरिका के ताजा हवाई हमलों में ईरान के रणनीतिक चाबहार बंदरगाह को नुकसान पहुंचने की खबर है। हमले में निगरानी टावर ढहने का दावा किया गया है। अमेरिकी रक्षा मंत्री ने इसकी तस्वीर साझा की, जबकि ईरानी मीडिया ने बंदरगाह पर तीसरे हमले की पुष्टि तो की, लेकिन टावर गिरने पर आधिकारिक बयान नहीं दिया। शुक्रवार को अमेरिका द्वारा ईरान पर किए गए हवाई हमलों में ओमान की खाड़ी पर स्थित ईरान के रणनीतिक चाबहार बंदरगाह को नुकसान पहुंचने की खबर है। शुरुआती जानकारी के अनुसार, हमले में बंदरगाह का एक निगरानी टावर ;सर्विलांस टावरद्ध ढह गया। चाबहार बंदरगाह अफगानिस्तान के लिए एक महत्वपूर्ण व्यापारिक मार्ग माना जाता है और क्षेत्रीय रणनीति के लिहाज से इसकी अहम भूमिका है।

इसे भी पढ़ें:  रेलवे स्टेशन पर कत्ल: योग एक्सप्रेस में सीट के लिए पीट-पीटकर मार डाला, लात-घूंसों से हमला
Share This Article