रामपुर पहुंचकर आजम खां की पत्नी तंजीन से मिले हरेन्द्र-इकरा

सांसदों ने तंजीन फातिमा से जौहर यूनिवर्सिटी से जुड़े हालात और परिवार की स्थिति पर चर्चा की

जौहर यूनिवर्सिटी प्रकरण पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का संदेश लेकर रामपुर में आजम खां के परिवार से मिले सांसद

मुजफ्फरनगर। जौहर यूनिवर्सिटी को लेकर आए संकट और उसके बाद मिली राहत के बीच समाजवादी पार्टी ने अपने वरिष्ठ नेता एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री आजम खां के प्रति एकजुटता का संदेश दिया। पार्टी के कई सांसदों का प्रतिनिधिमंडल रामपुर पहुंचा और आजम खां के आवास पर उनकी पत्नी एवं पूर्व विधायक तंजीन फातिमा से मुलाकात कर परिवार के प्रति अपना समर्थन और संवेदना व्यक्त की।

इसे भी पढ़ें:  एम.जी. पब्लिक स्कूल में 12वीं में जिया जैन और 10वीं में आरव शर्मा ने किया टॉप

प्रतिनिधिमंडल में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं मुजफ्फरनगर से सांसद हरेन्द्र मलिक, कैराना सांसद इकरा हसन, संभल से सांसद सहित पार्टी के अन्य सांसद शामिल रहे। सांसदों ने तंजीन फातिमा से जौहर यूनिवर्सिटी से जुड़े हालात और परिवार की स्थिति पर चर्चा की तथा भरोसा दिलाया कि समाजवादी पार्टी हर परिस्थिति में अपने नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ मजबूती से खड़ी है।

इसे भी पढ़ें:  नवनिर्माण के नौ वर्षः विकास और समृद्धि के नए आयाम का गवाह बना यूपीः डॉ. सोमेन्द्र तोमर

इस दौरान सांसदों ने कहा कि शिक्षा संस्थानों और जनहित से जुड़े मामलों का समाधान निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से होना चाहिए। उन्होंने लोकतांत्रिक मूल्यों और न्यायिक प्रक्रिया में विश्वास जताते हुए उम्मीद व्यक्त की कि सभी मामलों का समाधान कानून के दायरे में होगा। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं मुजफ्फरनगर सांसद हरेन्द्र मलिक ने कहा कि ष्समाजवादी पार्टी अपने प्रत्येक साथी के साथ मजबूती से खड़ी है। लोकतंत्र में न्याय और संविधान सर्वोपरि हैं तथा हमें पूरा विश्वास है कि सभी मामलों का निष्पक्ष समाधान होगा। वहीं कैराना सांसद इकरा हसन ने कहा कि ह मुलाकात केवल एक परिवार से मिलने तक सीमित नहीं है, बल्कि न्याय, लोकतांत्रिक मूल्यों और शिक्षा संस्थानों की गरिमा के प्रति हमारी प्रतिबद्धता का भी संदेश है। हमें विश्वास है कि कानून के तहत सभी पक्षों को न्याय मिलेगा।

इसे भी पढ़ें:  SOG ने पकड़ा सेक्स रैकेट, 9 लड़कियां–4 युवक हिरासत में; फ्लैट भाजपा नेत्री के पति के नाम
Share This Article