कांवड़ यात्रा खत्म होते ही अपराधियों पर मुजफ्फरनगर पुलिस का शिकंजा

12 घंटे में गोकशी के आरोपियों से दो मुठभेड़, चार आरोपी गोली लगने से घायल; पांच गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर। कांवड़ यात्रा के सफल समापन के बाद मुजफ्फरनगर पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है। पिछले 12 घंटे में दो थाना क्षेत्रों में पुलिस और गोकशी के आरोपियों के बीच दो अलग-अलग मुठभेड़ हुईं। इन कार्रवाइयों में चार आरोपी गोली लगने से घायल हुए, जबकि एक अन्य आरोपी को पुलिस ने कांबिंग के दौरान गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से गोमांस और अवैध असलहे बरामद किए हैं। लगातार हुई इन कार्रवाइयों से जिले में पुलिस की सक्रियता साफ दिखाई दे रही है।

इसे भी पढ़ें:  जवाबदेह शासन देना हमारी सर्वाेच्च प्राथमिकताः कपिल देव

जानकारी के अनुसार देर रात सिविल लाइन थाना क्षेत्र में चेकिंग के दौरान पुलिस की गोकशी के आरोपियों से मुठभेड़ हुई थी। पुलिस के मुताबिक, कार्रवाई के दौरान लालू उर्फ जावेद और रियासत गोली लगने से घायल हो गए। दोनों को पुलिस ने हिरासत में लेकर उपचार के लिए अस्पताल भेजा। मुठभेड़ के बाद पुलिस ने इलाके में कांबिंग अभियान चलाया, जिसमें आस मौहम्मद उर्फ पप्पू नाम के एक अन्य आरोपी को गिरफ्तार किया गया। ये तीनों शातिर गौकश बताये गये हैं। पुलिस इनसे पूछताछ में जुटी थी।

इस कार्रवाई के करीब 12 घंटे के भीतर नई मंडी थाना क्षेत्र में पुलिस और गोकशी के आरोपियों के बीच दूसरी मुठभेड़ हो गई। पुलिस के अनुसार, मुठभेड़ के दौरान फरमान और जीशान उर्फ कल्लू गोली लगने से घायल हुए। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। ये दोनों भी शातिर गौकश बताये गये हैं। मंडी पुलिस ने मौके से गोमांस और अवैध असलहे बरामद किए हैं।

इसे भी पढ़ें:  मंसूरपुर मारपीट मामला: शादी समारोह में विवाद के बाद 5 आरोपी गिरफ्तार

 

पुलिस की दोनों कार्रवाइयों को गोकशी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान से जोड़कर देखा जा रहा है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, दोनों स्थानों पर पुलिस टीम ने संदिग्ध गतिविधियों के आधार पर कार्रवाई की, जिसके बाद आरोपियों की ओर से फायरिंग किए जाने पर पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मुजफ्फरनगर में महज 12 घंटे के भीतर हुई दो पुलिस मुठभेड़ों में चार आरोपी गोली लगने से घायल हुए, जबकि एक अन्य आरोपी को कांबिंग के दौरान गिरफ्तार किया गया।

इसे भी पढ़ें:  जीएसटी सुधार पर पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने किया व्यापारियों संग संवाद

पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई शुरू कर दी है। बरामद अवैध असलहों और गोमांस के संबंध में भी पुलिस जांच कर रही है। कांवड़ यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था में व्यस्त रही पुलिस ने यात्रा संपन्न होने के बाद अपराध और अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान को फिर गति दी है। लगातार हुई इन कार्रवाइयों ने गोकशी के आरोपियों में पुलिस के सख्त रुख का संदेश दिया है।

Share This Article