पंचकुआं में संयुक्त टीम की जांच के बाद 11 स्टोन क्रेशरों की भंडारण अनुज्ञप्तियां निलंबित की गईं।

पंचकुआं के 11 स्टोन क्रेशरों की भंडारण अनुज्ञप्तियां निलंबित

सहारनपुर। तहसील सदर क्षेत्र के ग्राम पंचकुआं में स्टोन क्रेशरों पर खनिज विभाग की जांच के बाद बड़ा खुलासा हुआ है। 11 स्टोन क्रेशरों में पोर्टल पर दर्ज खनिज भंडारण और मौके पर उपलब्ध खनिज की मात्रा में भारी अंतर पाया गया।

तहसील सदर क्षेत्र के पंचकुआं में संचालित स्टोन क्रेशरों की जांच अलग-अलग तारीखों में की गई। यह जांच एसडीएम सदर, सीओ सदर और खान निरीक्षक की संयुक्त टीम ने की। टीम ने भंडारित खनिज की वास्तविक मात्रा का पोर्टल पर प्रदर्शित मात्रा से मिलान किया। इसमें कुल 44,282 घनमीटर की अनियमितता सामने आई।

इसे भी पढ़ें:  भाजपा सभासद प्रशांत गौतम से अभद्रता के आरोपी हैड कांस्टेबल लाइन हाजिर

सहारनपुर के तहसील सदर क्षेत्र के ग्राम पंचकुआं में स्टोन क्रेशरों पर खनिज विभाग की जांच के बाद बड़ा खुलासा हुआ है। जांच में सबसे ज्यादा अंतर श्री लक्ष्मी नारायण स्टोन क्रेशर में पाया गया, जहां 12,893 घनमीटर की अनियमितता दर्ज की गई। इसके अतिरिक्त, गणपति एंटरप्राइजेज में 10,022 घनमीटर, ठाकुरजी स्टोन क्रेशर में 6,095 घनमीटर, श्याम देवाय एंटरप्राइजेज में 4,004 घनमीटर, वासुदेव एंटरप्राइजेज में 3,670 घनमीटर और त्रिवेणी इंडस्ट्रीज स्टोन क्रेशर में 3,568 घनमीटर का अंतर मिला। अन्य क्रेशरों में संस्कार क्रेशर में 347 घनमीटर, बाबा केदारनाथ में 1,387 घनमीटर, एमएनएसओ इंडिया स्टोन क्रेशर में 1,356 घनमीटर, श्री शाकुंभरी एंटरप्राइजेज में 575 घनमीटर और श्री राधे श्याम एंटरप्राइजेज में 365 घनमीटर की अनियमितता सामने आई। जांच रिपोर्ट के आधार पर, इन अनियमितताओं के बाद संबंधित स्टोन क्रेशरों की भंडारण अनुज्ञप्तियां तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दी गई हैं। सभी संचालकों को कारण बताओ नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया है।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर में पेपर व्यापारी के घर इनकम टैक्स की रेड

हालांकि, जांच के दौरान मैसर्स महादेव एंटरप्राइजेज और मैसर्स भगवती स्टोन क्रेशर में कोई अनियमितता नहीं पाई गई, जिससे उन्हें राहत मिली है। प्रशासन की इस कार्रवाई से खनन कारोबारियों में हड़कंप मच गया है। डीएम के निर्देश पर गठित टास्क फोर्स द्वारा जिले में अवैध खनन, खनिज परिवहन और अवैध भंडारण के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है।

इसे भी पढ़ें:  मेरठ पुलिस लाइन में आवास की छत ढही, परिवार के 5 सदस्य घायल
Share This Article