स्ट्रीट डॉग को पीटकर मारने का आरोप, एसएसपी कार्यालय पहुंचे डॉग लवर्स

गांधीनगर में कुत्ते को लाठी से पीटने और मौत के बाद फेंकने का आरोप, विरोध करने पर युवती और उसके परिजनों को धमकी देने की शिकायत

मुजफ्फरनगर। शहर के गांधीनगर क्षेत्र में स्ट्रीट डॉग को कथित तौर पर लाठी से पीटकर घायल करने और बाद में उसकी मौत होने के मामले को लेकर डॉग लवर्स में रोष है। आरोप है कि घटना का विरोध करने पर संबंधित लोगों ने युवती के साथ अभद्र व्यवहार करते हुए उसे तथा उसके परिवार के सदस्यों को धमकी दी। कार्रवाई की मांग को लेकर डॉग लवर्स ने शुक्रवार को एसएसपी कार्यालय पहुंचकर प्रार्थना पत्र दिया।

इसे भी पढ़ें:  27 साल बाद ठेकेदार ने जीती पालिका के खिलाफ लड़ाई

एसएसपी कार्यालय को दिए प्रार्थना पत्र में गांधीनगर निवासी मनाया चौधरी ने बताया कि 11 अगस्त 2026 को गांधीनगर क्षेत्र में एक स्ट्रीट डॉग को लाठी से पीटा गया तथा उसके सिर पर डंडा मारा गया। प्रार्थना पत्र के अनुसार कुत्ता गंभीर रूप से घायल होकर लहूलुहान हालत में तड़पता रहा और बाद में उसकी मौत हो गई। आरोप है कि मौत के बाद कुछ लोगों ने कुत्ते को कहीं फेंक दिया।

इसे भी पढ़ें:  ऑपरेशन सवेरा में बड़ी कार्रवाईः 25.33 किलो डोडा सहित चार तस्कर गिरफ्तार

शिकायतकर्ता का आरोप है कि जब उन्होंने मामले का विरोध करते हुए संबंधित लोगों को समझाने का प्रयास किया तो उनके साथ अभद्र व्यवहार किया गया। इतना ही नहीं, क्षेत्र के सभी स्ट्रीट डॉग को जान से मारने की धमकी दिए जाने का भी आरोप लगाया गया है। प्रार्थना पत्र में यह भी कहा गया है कि घटना का विरोध करने के बाद युवती को अलग-अलग नंबरों से फोन कर धमकियां दी जा रही हैं। उसके घरवालों को भी धमकी दिए जाने का आरोप लगाया गया है। शिकायतकर्ता के अनुसार मामले की जानकारी चौकी प्रभारी को देते हुए कार्रवाई के लिए प्रार्थना पत्र दिया गया, लेकिन अभी तक कोई सुनवाई नहीं हुई। डॉग लवर्स ने पुलिस अधिकारियों से पूरे मामले की जांच कर स्ट्रीट डॉग के साथ क्रूरता करने, उसे पीटने और धमकी देने के आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की है। मामले को लेकर पशु प्रेमियों में आक्रोश बना हुआ है।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-नाबालिग की फोटो एडिट कर अश्लील वीडियो वायरल
Share This Article