लायंस क्लब मुजफ्फरनगर दिव्य ने मनाया स्वतंत्रता दिवस समारोह

प्राथमिक कन्या पाठशाला गांधी कॉलोनी में ध्वजारोहण, देशभक्ति कार्यक्रमों के साथ 130 बच्चों को स्टेशनरी किट व मिठाई वितरित

मुजफ्फरनगर। 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लायंस क्लब मुजफ्फरनगर दिव्य की ओर से प्राथमिक कन्या पाठशाला, गांधी कॉलोनी में स्वतंत्रता दिवस समारोह उत्साह और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में ध्वजारोहण के बाद वंदेमातरम् गीत और राष्ट्रगान प्रस्तुत किया गया। विद्यालय की छात्राओं, शिक्षिकाओं तथा लायंस क्लब के सदस्यों ने कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक भाग लिया।

इसे भी पढ़ें:  भाकियू अराजनैतिक ने सीएम योगी से किसानों के लिए मांगी ‘बड़ी राहत’

समारोह के दौरान बच्चों ने देशभक्ति से ओत-प्रोत प्रस्तुतियां देकर वातावरण को राष्ट्रप्रेम से भर दिया। इस अवसर पर बच्चों के साथ स्वतंत्रता दिवस की खुशियां साझा करते हुए उन्हें देशप्रेम, अच्छे संस्कार और शिक्षा के प्रति प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के 130 छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। लायंस क्लब की ओर से सभी बच्चों को स्टेशनरी किट एवं मिठाई वितरित की गई। साथ ही विद्यालय की शिक्षिकाओं को उपहार देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में लायन गिरीश अग्रवाल, लायन रजनीश अग्रवाल, लायन पवन अग्रवाल, लायन रामकुमार त्यागी, लायन अजय गर्ग, लायन राजीव गुप्ता, कार्यक्रम अध्यक्ष लायन संदीप गुप्ता, लायन राजकुमार अग्रवाल, लायन सुलेख मित्तल, लायन अजय सिंघल, कोषाध्यक्ष लायन दीपक शर्मा एवं सचिव लायन संदीप सिंघल मौजूद रहे। विद्यालय की प्रधानाचार्या नीलम राठी, दर्शन सहित अन्य शिक्षक-शिक्षिकाओं की भी उपस्थिति रही। बच्चों के चेहरों पर खुशी और देशभक्ति का उत्साह देखते ही बन रहा था। आयोजन बच्चों के लिए खुशी, प्रेरणा और राष्ट्रप्रेम से भरा यादगार अवसर रहा। लायंस क्लब मुजफ्फरनगर दिव्य की ओर से कहा गया कि क्लब समाजसेवा और राष्ट्रहित से जुड़े कार्यों के लिए निरंतर समर्पित है।

इसे भी पढ़ें:  ऑपरेशन सवेरा में बड़ी सफलताः 21 किलो गांजा समेत तीन तस्कर पकड़े
Share This Article