बुजुर्ग महिलाओं को सौगात-मंत्री अनिल कुमार ने किया मातृशक्ति यात्रा योजना का शुभारंभ

60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं को मिलेगी आजीवन निःशुल्क बस यात्रा, मीनाक्षी स्वरूप ने महिलाओं को किया सम्मानित

मुजफ्फरनगर। रक्षाबंधन के अवसर पर बुधवार को सोल्जर बोर्ड के मानेक्शा सभागार में लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा योजना का भव्य शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री अनिल कुमार रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने की। इस दौरान लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा योजना के शुभारंभ कार्यक्रम का सीधा प्रसारण भी दिखाया गया।

इसे भी पढ़ें:  अमेरिकी डील के खिलाफ भाकियू की पंचायत, जुटेंगे चार जिलों के किसान

मंत्री अनिल कुमार ने कहा कि रक्षाबंधन के अवसर पर प्रदेश सरकार ने माताओं और बहनों को बड़ी सौगात दी है। 27 अगस्त सुबह छह बजे से 29 अगस्त की मध्य रात्रि तक महिलाएं सहयात्री सहित उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की बसों में निःशुल्क यात्रा कर सकेंगी। इससे महिलाएं आसानी से अपने भाइयों के पास पहुंचकर रक्षाबंधन का पर्व मना सकेंगी। उन्होंने बताया कि 29 अगस्त से प्रदेश की 60 वर्ष एवं उससे अधिक आयु की महिलाओं को लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा योजना के तहत आजीवन निःशुल्क बस यात्रा की सुविधा मिलेगी। इससे बुजुर्ग महिलाएं प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर आसानी से आवागमन कर सकेंगी।

इसे भी पढ़ें:  HOLI-एसएसपी ने पुलिस लाइन में किया होलिका दहन, डीएम आवास पर उड़ा रंग-गुलाल

कार्यक्रम में जिला पंचायत प्रशासक डॉ. वीरपाल निर्वाल, नगर पालिका परिषद अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप, राज्य महिला आयोग सदस्य सपना कश्यप, मीरापुर विधायक प्रतिनिधि सुप्रिया पाल, रालोद जिलाध्यक्ष संजय राठी, भाजपा महिला जिलाध्यक्ष कविता सैनी, अंचित मित्तल, जिला अधिकारी उमेश मिश्रा, मुख्य विकास खंड अधिकारी कमल किशोर के अलावा परिवहन विभाग के सभी अधिकारी मौजूद रहे। सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने अतिथियों को रक्षासूत्र बांधकर समूह द्वारा तैयार राखी गिफ्ट हैम्पर भेंट किए। इस अवसर पर उपस्थित महिलाओं को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दी गईं और मिष्ठान एवं उपहार भी वितरित किए गए।

इसे भी पढ़ें:  गंगा दशहरा में सफाई कर्मियों की ड्यूटी लगाने पर पालिका में बवाल
Share This Article