आदित्य को इंसाफ दिलाने के लिए भाकियू तोमर करेगी आंदोलन

शामली डीएम कार्यालय पर गुरुवार से अनिश्चितकालीन धरना, समाधान नहीं हुआ तो सड़कों पर उतरेंगे किसान

मुजफ्फरनगर। भारतीय किसान यूनियन (तोमर) ने शामली जनपद के गोहरनी गांव में भूमि विवाद के दौरान किसान आदित्य के खुद को आग लगाने की घटना को लेकर प्रशासन के खिलाफ आंदोलन का ऐलान किया है।

संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी संजीव तोमर ने रामपुर तिराहा स्थित संगठन कार्यालय पर पदाधिकारियों के साथ बैठक कर आंदोलन की रणनीति तय की। उन्होंने कहा कि आदित्य को इंसाफ दिलाने की मांग को लेकर गुरुवार से शामली जिलाधिकारी कार्यालय पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया जाएगा। समाधान नहीं होने पर किसान सड़कों पर उतरकर आंदोलन करेंगे।

इसे भी पढ़ें:  लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई, विद्युत विभाग के एक्शन अनूप सिंह हटाए गए, अंकुश सिंह की नई तैनाती

उल्लेखनीय है कि जनपद शामली के गोहरनी गांव में 17 अगस्त को 16 बीघा जमीन से जुड़े विवाद और प्रशासनिक कार्रवाई के दौरान 22 वर्षीय किसान आदित्य ने कथित तौर पर खुद पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा ली थी। गंभीर रूप से झुलसे आदित्य का दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में इलाज चल रहा है और उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-पारिवारिक पंचायत के बाद भतीजे ने चाचा को मारी गोली

परिवार और किसान संगठनों का आरोप है कि प्रशासनिक टीम जमीन पर कब्जा दिलाने और चारदीवारी हटाने के लिए जेसीबी लेकर पहुंची थी। राजस्व कर्मचारियों पर जमीन की पैमाइश और कब्जा दिलाने के एवज में रिश्वत मांगने के आरोप भी लगाए गए हैं। परिवार ने प्रशासनिक स्तर पर दबाव और धमकी दिए जाने का भी आरोप लगाया है। भाकियू तोमर ने पूरे प्रकरण की निष्पक्ष और उच्चस्तरीय जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। संगठन का कहना है कि मांगों का समाधान नहीं होने पर आंदोलन को व्यापक स्तर पर चलाया जाएगा।

इसे भी पढ़ें:  मुठभेड़ में 15 हजार का इनामी बदमाश घायल, गिरफ्तार
Share This Article