चौ अर्जुन सिंह सच्चे चरण सिंह वादी : चौ नीरपाल 

सहारनपुर । हकीक़त नगर कैंप कार्यालय पर राष्ट्रीय लोकदल खेल प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय प्रभारी व पूर्व राज्यमंत्री चौ नीरपाल सिंह ने किसानों के मसीहा पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न चौधरी चरण सिंह के शिष्य रहे चौ अर्जुन सिंह को चौधरी चरण सिंह स्मृति ग्रंथ नामक पुस्तक भेंट करते हुए कहा कि चौ. अर्जुन सिंह चौधरी साहब के सच्चे अनुयायी है।

इसे भी पढ़ें:  जनसुनवाई में तीन समस्याओं में से एक समस्या का तत्काल कराया निस्तारण  

 

पूर्व राज्यमंत्री चौ नीरपाल सिंह ने कहा कि चौ. अर्जुन सिंह असली चरण सिंह वादी है। पिछले 8 दशकों से साथ जुड़े हुए हैं। अर्जुन सिंह लगभग 95 वर्ष के होने जा रहे है, इसके बावजूद भी राष्ट्रीय लोकदल में सक्रिय रहते है। अपना पूरा जीवन चौधरी चरण सिंह के नाम कर दिया। कभी कभी चौधरी साहब का जिक्र करते हुए अर्जुन सिंह भावुक हो जाते है उनकी सादगी, और ईमानदारी की मिशाल सुनाते है। चौ नीरपाल सिंह ने कहा कि अर्जुन सिंह जैसे किसान नेता, महान चरण सिंह वादी को सम्मानित करते हुए गर्व महसूस होता है। कैंप कार्यालय पर चौ अर्जुन सिंह को सम्मानित किया गया है। इस अवसर पर राष्ट्रीय लोकदल महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष डॉ अंजुम, मो तारिक़, राजीव, सुरेंद्र उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़ें:  सहारनपुर में भाकियू भानू की बैठक, किसान समस्याओं पर मंथन
Share This Article