पानीपत-खटीमा हाईवे पर हादसे में बाइक सवार युवक की मौत

बाइक को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, सड़क पर गिरने के कारण युवक हुआ गंभीर घायल, अस्पताल में तोड़ा दम

मुजफ्फरनगर। पानीपत-खटीमा हाईवे पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार व्यक्ति की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब एक अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। उसको अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। हादसे के कारण परिवार में कोहराम मचा रहा। पुलिस ने युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया था।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-29 महीने बाद नगरपालिका में कर निर्धारण अधिकारी की तैनाती

जानकारी के अनुसार शामली जिले के कैड़ी गांव निवासी संजय पुत्र पालूराम रविवार रात बाइक से पानीपत-खटीमा मार्ग से होकर जा रहे थे। बताया गया है कि रात करीब साढ़े नौ बजे वह शहर कोतवाली क्षेत्र के कलरपुर कछौली चौराहे के पास पहुंचे थे। इसी दौरान एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि संजय बाइक से उछलकर सड़क पर जा गिरे और उन्हें गंभीर चोटें आईं।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-खेत पर किसान का अपहरण, 10 लाख की फिरौती देकर बची जान

दुर्घटना के बाद कुछ समय के लिए मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सड़क से गुजर रहे लोगों ने घायल युवक को देखकर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही डायल-112 की टीम घटनास्थल पर पहुंची। पुलिसकर्मियों ने घायल संजय को एंबुलेंस की सहायता से मुजफ्फरनगर जिला अस्पताल भिजवाया। हालांकि अस्पताल पहुंचने के बाद चिकित्सकों ने जांच के उपरांत संजय को मृत घोषित कर दिया। चिकित्सकों द्वारा मौत की पुष्टि किए जाने के बाद पुलिस ने परिवार के लोगों को घटना की जानकारी दी। हादसे की खबर मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंच गए। युवक की मौत की सूचना से परिवार में कोहराम मच गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। रोहाना चौकी इंचार्ज मोहित कुमार ने बताया कि हादसे को लेकर जांच पड़ताल की जा रही है। हादसा कारित करने वाले वाहन की तलाश में भी टीम को लगाया गया है।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर: जागाहेड़ी टोल पर हंगामा, 18 नामजद समेत 40 पर FIR
Share This Article