विकास भवन में निकला लंबा काला सांप, मची अफरातफरी

दिशा की बैठक के बीच विकास भवन परिसर में सांप दिखाई देने से मचा हड़कंप, रेस्क्यू के बाद कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

मुजफ्फरनगर। जिला मुख्यालय स्थित विकास भवन में शुक्रवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब परिसर में एक लंबा सांप दिखाई दिया। सांप के सामने आते ही वहां पर अफरा तफरी का आलम बन गया। सांप सौन्दर्यकरण के लिए किये गये पौधारोपण की झाड़ियों से बाहर आया था। इस दौरान वहां पर दिशा की बैठक चल रही थी। जनप्रतिनिधि और अधिकारी एवं कर्मचारी बड़ी संख्या में वहां पर थे।

इसे भी पढ़ें:  मेरठ अल्फा हॉस्पिटल पर किडनी प्रकरण की आंच: नोटिस, सन्नाटा और कई अनुत्तरित सवाल

विकास भवन को आमतौर पर सुरक्षित सरकारी परिसर माना जाता है, लेकिन सांप के अचानक नजर आने से कर्मचारियों और आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। बताया गया कि एक तरफ विकास कार्यों को लेकर दिशा की बैठक चल रही थी, वहीं दूसरी ओर विकास भवन परिसर में सांप धूप सेंकने के लिए बाहर निकल आया।

इसे भी पढ़ें:  आधी रात जिला अस्पताल पहुंचे मंत्री कपिल देव, व्यवस्थाओं की हकीकत परखी

सांप दिखाई देने की सूचना तत्काल वन विभाग को दी गई। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद सांप को सुरक्षित तरीके से रेस्क्यू कर लिया। टीम ने सांप को पकड़ने के बाद उसे सुरक्षित स्थान पर ले जाने की कार्रवाई की। सांप के रेस्क्यू किए जाने के बाद विकास भवन के कर्मचारियों और वहां मौजूद लोगों ने राहत की सांस ली। घटना के दौरान काफी देर तक परिसर में सांप को लेकर चर्चा बनी रही।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-मोबाइल टावरों से चोरी करने वाले बदमाशों से मुठभेड़, तीन घायल
Share This Article