नई मंडी में स्थित श्रीबाला जी धाम से धूमधाम के साथ निकाली गई श्रीमहाकाल बटुक भैरव बाबा की शोभायात्रा, श्रद्धालुओ के द्वारा शोभायात्रा पर की गई पुष्पवर्षा
मुजफ्फरनगर। गुरुवार को भक्तों को दर्शन देने के लिए श्रीमहाकाल बटुक भैरव बाबा रथ पर सवार होकर नगर भ्रमण के लिए निकले तो वातावरण पूरी तरह से धर्ममय हो गया। नई मंडी स्थित श्री बालाजी धाम से श्री महाकाल बटुक भैरव बाबा की शोभायात्रा बडे धूमधाम के साथ निकाली गई। श्रीबाला जी धाम पर श्रीमहाकाल भैरव बाबा की आरती करते हुए शोभायात्रा का शुभारंभ किया। शोभायात्रा नई मंडी और शहर के विभिन्न मार्गों से निकाली गई। श्रद्धालुओं के द्वारा जमकर पुष्पवर्षा की गई।
गांव कल्लरपुर कछौली में स्थित श्रीमहाकाल बटुक भैरव बाबा एवं शनिदेव सिद्धपीठ मंदिर में 29 नवम्बर से 2 दिसम्बर तक भैरवाष्टमी महोत्सव बनाया जा रहा है। रविवार को श्री बाला जी धाम से श्रीमहाकाल भैरव बाबा की शोभायात्रा का धूमधाम के साथ शुभारंभ हुआ। श्री बाला जी धाम और श्री गणेश धाम एंव श्री खाटू श्याम मन्दिर के पंडितो ने श्री महाकाल भैरव बाबा की आरती की। शोभा यात्रा में 5 बैंड, 13 झांकी, 2 डीजे, 2 ढोल नगाड़े पार्टी, कीर्तन मंडल और श्री महाकाल भैरव बाबा का मुख्य रथ शामिल रहा।
बाबा की शोभायात्रा नई मंडी के विभिन्न मार्गों से होते हुए बिन्दल मार्किट, पीठ बाजार, गौशालारोड से भोपा पुल, बचन सिंह चौक, मालवीय चौक, टाउन हाल रोड, शिव चौक, रूडकी रोड से होते हुए शाहबुद्दीनपुर गांव से मिमलाना गांव से होते हुए कल्लरपुर कछौली सिद्धपीठ मंदिर में समापन हुआ। शहर में विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं के द्वारा श्रीमहाकाल की आरती करते हुए भोग लगाया गया। वहीं विभिन्न स्थानों पर भंडारों का आयोजन हुआ।
शोभायात्रा में ठाकुर नकली सिंह, उद्यमी भीमसेन कंसल, संजय मित्तल, अरविंद भारद्वाज, रामकुमार पुंडीर, अमित पुंडीर, कमल राणा, जितेंद्र सैनी, मुकेश धीमान, भूमेश कुमार, जयवीर सिंह, सोनू कुमार, संजू, नीरज कुमार, सुमित कुमार, अंकित कुमार, रजत कुमार, कुलदीप कुमार, अर्पित कुमार, राजकुमार, सुनिल कुमार, अभय कुमार, अमन कुमार, हरपाल सिंह, लोकेन्द्र कुमार, शांति देवी, उषा रानी, ममता, वैष्णवी, अंजना देवी, सोनिया, अंजली, मोहनी, राधा, नन्दू, प्रिंयका, दीपिका, रेखा आदि मौजूद रहे।
