भाकियू तोमर ने किया सीएम धामी आवास के घेराव का ऐलान

किसानों की 22 सूत्रीय मांगों को लेकर दिसंबर में देहरादून कूच करेगी भाकियू (तोमर), राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी संजीव तोमर ने पदाधिकारियों को गांव-गांव संगठन मजबूत करने के दिए निर्देश

मुजफ्फरनगर। किसानों की लंबित समस्याओं और विभिन्न मांगों को लेकर भारतीय किसान यूनियन (तोमर) ने आंदोलन की तैयारी शुरू कर दी है। संगठन ने आगामी दिसंबर माह में उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में विशाल किसान पंचायत आयोजित करने और मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने का ऐलान किया है। इस संबंध में संगठन के राष्ट्रीय कार्यालय पर आयोजित बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी संजीव तोमर ने आंदोलन की रणनीति तैयार करते हुए पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

इसे भी पढ़ें:  कांवड़ यात्रा में बिछड़ा 12 वर्षीय बालक, नई मंडी पुलिस ने सकुशल खोज निकाला

बैठक में मुजफ्फरनगर सहित विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे संगठन के पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी संजीव तोमर ने कहा कि किसानों की समस्याओं को लंबे समय से नजरअंदाज किया जा रहा है। गन्ना किसानों का बकाया भुगतान, गन्ने का उचित मूल्य और पहाड़ी क्षेत्रों के किसानों की समस्याएं लगातार लंबित हैं। इन मुद्दों को लेकर संगठन अब निर्णायक आंदोलन करेगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसानों की 22 सूत्रीय मांगों को लेकर दिसंबर में देहरादून में विशाल किसान पंचायत आयोजित की जाएगी। इसके बाद मुख्यमंत्री आवास का घेराव कर सरकार के समक्ष किसानों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया जाएगा।

इसे भी पढ़ें:  रोहन राठी हत्याकांड की जांच के लिए पांच सदस्यीय एसआईटी गठित

उन्होंने संगठन के पदाधिकारियों को निर्देश दिए कि वे गांव-गांव जाकर किसानों से संपर्क करें और संगठन का विस्तार करें। साथ ही तहसील, थाना और बिजली विभाग से संबंधित किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए सक्रिय भूमिका निभाएं। उन्होंने कहा कि संगठन के पदाधिकारी किसानों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए निस्वार्थ भाव से कार्य करें और जरूरत पड़ने पर 24 घंटे उनकी मदद के लिए उपलब्ध रहें।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-सपा विधायक पंकज मलिक पर गुपचुप मुकदमा दर्ज, राकेश शर्मा को भी लपेटा

वहीं, संगठन के युवा प्रदेश अध्यक्ष अंकित गुर्जर ने भी दिसंबर में प्रस्तावित आंदोलन को लेकर युवाओं से एकजुट होने की अपील की। उन्होंने कहा कि किसान और नौजवान अपने अधिकारों के लिए अब चुप नहीं बैठेंगे। किसानों की समस्याओं और उनके हकों की अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने दावा किया कि दिसंबर में देहरादून में होने वाले आंदोलन में बड़ी संख्या में युवा और किसान शामिल होंगे तथा सरकार के सामने अपनी मांगें रखेंगे।

Share This Article