दूसरे धर्म की लड़की से दोस्ती की सजा, राहुल की पीट-पीटकर हत्या

नई दिल्ली। दिल्ली के आदर्श नगर में दूसरे धर्म की किशोरी से दोस्ती का खामियाजा एक छात्र को उस समय भुगतना पडा जब नाराज होकर परिजनों ने युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी। मृतक राहुल बीए सेकेंड ईयर का छात्र बताया गया है। घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद पुलिस ने पांच को पकड़ा है।

इसे भी पढ़ें:  अब दिल्ली की हर महिला को मिलेंगे एक हजार रुपये महीना, केजरीवाल सरकार ने किया बड़ा एलान

सूत्रों के अनुसार आदर्श नगर निवासी 18 साल का राहुल बीए का छात्र था। डीयू के एसओएल से बीए सेकंड ईयर की पढ़ाई करने के साथ ही वह ट्यूशन भी पढ़ाता था, उसके पिता संजय ड्राइवर का काम करते हैं। मामले को लेकर राहुल की मां रेनू ने बताया कि राहुल को फोन करके ट्यूशन की बात करने के बहाने घर से बुलाया गया और घर से कुछ दूरी पर उसकी पीट पीटकर हत्या कर दी गई। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने उसकी हत्या के आरोप में पांच लोगों को पकड़ लिया है। बताया गया है कि मारपीट में करीब 15 लोग शामिल थे। राहुल के पिता ने बताया कि एक लड़की के जरिए फोन करके राहुल को बुलाया गया। राहुल का कुसूर इतना था कि उसकी दोस्ती दूसरे धर्म की एक युवती के साथ दोस्ती थी।

इसे भी पढ़ें:  एयर स्ट्राइक का उड़ानों पर असर- श्रीनगर समेत 11 एयरपोर्ट्स बंद
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *