MEERAPUR-सपा की सुम्बुल और बसपा के शाहनजर ने ठोंकी ताल

मुजफ्फरनगर। मीरापुर विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव के सियासी अखाड़े में मुख्य मुकाबले की तस्वीर अब साफ होने लगी है। नामांकन समय अवधि के छठे दिन गुरूवार को कलेक्ट्रेट परिसर में भारी गहमागहमी का आलम बना रहा। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी के रूप में लौह उद्योग के एक प्रतिष्ठित घराने की बहू सुम्बुल राणा और बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी शाहनजर ने पार्टी नेताओं और परिजनों के साथ पहुंचकर नामांकन पत्र दाखिल करते हुए दावेदारी पेश कर इस सियासी जंग को रोचक बनाने का काम किया है। इसके साथ ही सपा प्रत्याशी सुम्बुल राणा के पति उद्यमी शाह मौहम्मद ने भी निर्दल प्रत्याशी के रूप में पर्चा भरा, वहीं अन्य प्रत्याशियों ने भी आज अपने अपने नामांकन पत्र दाखिल किये, लेकिन मीरापुर सीट पर भाजपा रालोद गठबंधन से प्रत्याशी आने का इंतजार आज भी खत्म नहीं हो पाया। अभी तक मीरापुर सीट पर हो रहे उपचुनाव के लिए सपा, बसपा और आसपा सहित 15 प्रत्याशियों के द्वारा पर्चे दाखिल करते हुए अपनी दावेदारी को प्रस्तुत कर दिया गया है। आज नामांकन के लिए प्रमुख दलों के प्रत्याशियों के आने के कारण भारी सुरक्षा बंदोबस्त किये गये थे।

बता दें कि मीरापुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव हो रहे हैं। 13 नवम्बर को यहां पर मतदान कराया जायेगा और 23 नवम्बर को मतगणना के साथ ही परिणाम सामने आ जायेगा। इसके लिए 18 अक्टूबर से नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया चल रही हैं। 25 अक्टूबर की अपराहन तीन बजे तक इस सीट पर चुनाव लड़ने के लिए दावेदारी पेश की जा सकेगी। इस सीट पर सपा ने पूर्व सासंद कादिर राणा की पुत्रवधु और बसपा नेता पूर्व सांसद मुनकाद अली की पुत्री सुम्बुल राणा पत्नी शाह मौहम्मद को प्रत्याशी बनाया है। वहीं बसपा से शाहनजर रूड़कली, आसपा से जाहिद हुसैन, एआईएमआईएम से अरशद राणा प्रत्याशी हैं। गुरूवार को सपा प्रत्याशी सुम्बुल राणा अपना नामांकन दाखिल करने के लिए कलेक्ट्रेट पहुंची। इस दौरान उनके साथ उनके पति उद्योगपति शाह मौहम्मद और परिजन भी मौजूद रहे। इससे पहले उनका नामांकन दाखिल कराने के लिए सपा के वरिष्ठ नेता उनके आवास पर पहुंचे और उनको जीत का आशीर्वाद दिया। राणा हाउस से एक लम्बे काफिले के साथ वो कलेक्ट्रेट स्थित नामांकन कक्ष में पहुंची सुम्बुल राणा ने सपा जिलाध्यक्ष जिया चौधरी, पूर्व जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी एडवोकेट और अन्य नेताओं के साथ रिटर्निंग ऑफीसर एसडीएम जानसठ के समक्ष नामांकन का एक सेट दाखिल किया।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-प्रॉपर्टी डीलरों से नकाबपोशों ने मांगी 20 लाख की रंगदारी

इस दौरान उनका नामांकन कराने के लिए उनके साथ कलेक्ट्रेट तक सपा महासचिव सांसद हरेन्द्र मलिक, पूर्व मंत्री व राष्ट्रीय सचिव मौलाना जावेद आब्दी, राष्ट्रीय सचिव राकेश शर्मा, पूर्व सांसद कादिर राणा, पूर्व मंत्री दीपक कुमार, पूर्व मंत्री राजकुमार यादव, पूर्व मंत्री जगदीश गुर्जर, जिलाध्यक्ष जिया चौधरी, पूर्व जिलाध्यध्यक्ष प्रमोद त्यागी, प्रदेश सचिव विनय पाल प्रमुख, अनिता कश्यप, हेमानी, श्यामलाल बच्ची सैनी, सतेन्द्र सैनी, अब्दुल्ला राणा, साजिद हसन मौजूद रहे। भीड़ को बाहर ही रोक लिया गया था। कचहरी गेट से जिलाध्यक्ष जिया चौधरी और दूसरे पार्टी नेताओं के साथ सुम्बुल ने अंदर जाकर नामांकन पत्र दाखिल किया। वहीं बसपा प्रत्याशी शाहनजर रूड़कली ने भी पार्टी नेताओं के साथ कचहरी पहुंचकर अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। उनके साथ बसपा जिलाध्यक्ष सतीश रवि, प्रेमचंद गौतम सहित अन्य पार्टी नेता भी मौजूद रहे। इसके साथ ही राष्ट्रीय समाज दल से गुरूदर्शन सिंह, भारतीय जनसत्ता पार्टी से तरूण चौधरी और उद्यमी शाह मौहम्मद राणा ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में अपने नामांकन पत्र दाखिल किये हैं।

गुरूवार को सपा और बसपा सहित पांच प्रत्याशियों के द्वारा नामांकन दाखिल कर दावेदारी जताई गई। रिटर्निंग ऑफीसर एसडीएम जानसठ सुबोध कुमार ने बताया कि गुरूवार को पांच प्रत्याशियों द्वारा नामांकन पत्र प्रस्तुत किये गये हैं। इससे पूर्व दस प्रत्याशी पर्चे दाखिल करते हुए दावेदारी जता चुके हैं। गुरूवार तक मीरापुर उपचुनाव के लिए 15 प्रत्याशियों ने अपने नामांकन किये हैं। 25 अक्टूबर शुक्रवार को नामांकन का अंतिम दिन है और इस दिन भारी गहमागहमी का आलम बन सकता है। अभी भाजपा रालोद गठबंधन और एआईएमआईएम से प्रत्याशियों का नामांकन होना बाकी है। वहीं सपा प्रत्याशी सुम्बुल राणा की ओर से शुक्रवार को नामांकन पत्र के तीन अन्य सेट भी दाखिल कराने की तैयारी हैं। इसके साथ ही कुछ छोटे दलों और निर्दल प्रत्याशियों के द्वारा भी नामांकन करने की संभावना को देखते हुए नामांकन स्थल की सुरक्षा अंतिम दिन और कड़ी की जा सकती है। गुरूवार को सीओ सिटी एएसपी व्योम बिन्दल ने सुरक्षा व्यवस्था की कमान संभाले रखी।

इसे भी पढ़ें:  सशक्त शिक्षक विकसित और समृद्ध उत्तर प्रदेश की आधारशिलाः कपिल देव

सपा प्रत्याशी के साथ अंदर जाते लोगों को रोका, हुई कहासुनी

मुजफ्फरनगर। नामांकन स्थल पर अपने समर्थकों और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ पर्चा दाखिल करने पहुंची सपा प्रत्याशी सुम्बुल राणा के साथ अंदर जाते सपा नेताओं और समर्थकों को पुलिस कर्मियों ने कलेक्ट्रेट नामांकन स्थल के पहले ही चैकिंग प्वाइंट पर रोक लिया और सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देश के अनुसार प्रत्याशी के साथ केवल उसके चार प्रस्तावक ही जा पायेंगे। इसको लेकर सपा नेताओं की वहां पर तैनात पुलिस सुरक्षा अधिकारी के साथ तीखी कहासुनी भी होने लगी। बाद में प्रस्तावकों के साथ ही प्रत्याशी को अंदर दाखिल करने दिया गया। 

इसे भी पढ़ें:  सपा-कांग्रेस की पहचान दंगा और गुंडागर्दीः स्वतंत्र देव

Also Read This

मुजफ्फरनगर: भाजपा नेताओं पर आफत, कस रहा कानूनी शिकंजा

मुजफ्फरनगर। अपै्रल माह की बात करें तो भाजपा नेता होने का दावा करने वाले लोगों पर योगीराज में कानूनी शिकंजा भी खूब कस रहा है। कानून के शिकंजे में भाजपा नेताओं का यह तीसरा केस है। अभी हाल ही में जब 13 अपै्रल को सीएम योगी आदित्यनाथ का जनपद में दौरा प्रस्तावित हुआ तो अहिल्याबाई होल्कर स्मारक का लोकार्पण कार्यक्रम भी तय हुआ, इसके लिए नगरपालिका की ओर से कच्ची सड़क का निर्माण कार्य रातों रात कराया जा रहा था। यहां पहुंचे तथाकथित भाजपा नेता अभिषेक शर्मा ने भी शराब के नशे में रात को खूब हंगामा करते हुए सड़क निर्माण कार्य में बाधा पहुंचाई और पुलिस कर्मियों के साथ

Read More »

आवारा कुत्तों व बंदरों का आतंक, सभासद का कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन

वार्ड 37 के सभासद अमित पटपटिया ने जिलाधिकारी के नाम सौंपा ज्ञापन, शीघ्र समाधान न होने पर जन आंदोलन की चेतावनी मुजफ्फरनगर। शहर के कई इलाकों में बढ़ते आवारा पशुओं के हमलों से दहशत का माहौल बना हुआ है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि लगातार शिकायतों के बावजूद समस्या जस की तस बनी हुई है, जिससे जनजीवन प्रभावित हो रहा है। शनिवार को वार्ड 37 के नगरपालिका परिषद् सभासद अमित पटपटिया ने क्षेत्रवासियों के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचकर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान जिलाधिकारी उमेश मिश्रा के नाम एक ज्ञापन सौंपा गया, जिसमें शहर के कई मोहल्लों में आवारा कुत्तों और बंदरों के बढ़ते आतंक पर तत्काल कार्रवाई की

Read More »

आज रात 8:30 बजे राष्ट्र को संबोधित करेंगे पीएम मोदी

नई दिल्ली- नरेंद्र मोदी आज रात 8:30 बजे राष्ट्र को संबोधित करेंगे। इस संबोधन में उनके कई अहम मुद्दों पर बात करने की संभावना है, जिनमें महिला आरक्षण जैसे महत्वपूर्ण विषय पर भी पीएम बोल सकते है। पूरे देश की नजर इस संबोधन पर टिकी हुई है।इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 21 सितंबर 2025 को शाम 5 बजे देश को संबोधित किया था। उस दौरान उन्होंने कहा था कि नवरात्र के पहले दिन से ‘नेक्स्ट जेनरेशन जीएसटी रिफॉर्म्स’ की शुरुआत होगी और ‘जीएसटी बचत महोत्सव’ की भी शुरुआत की जाएगी। उन्होंने बताया था कि इस पहल से आम लोगों की बचत बढ़ेगी और रोजमर्रा की चीजें पहले से ज्यादा

Read More »

कक्षा एक से आठ तक के सभी स्कूलों का समय बदला, सुबह 7:30 से दोपहर 12 बजे तक चलेंगी कक्षाएं

प्रयागराज: प्रयागराज में कक्षा एक से 8 तक के सभी स्कूलों का समय बदल गया है। 20 अप्रैल से सुबह 7:30 से दोपहर 12 बजे तक कक्षाएं चलेंगी। इस संबंध में डीएम की ओर से आदेश जारी किया गया है। प्रयागराज में कक्षा एक से 8 तक के सभी स्कूलों का समय बदल गया है। 20 अप्रैल से सुबह 7:30 से दोपहर 12 बजे तक कक्षाएं चलेंगी। इस संबंध में डीएम की ओर से आदेश जारी किया गया है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश पर विद्यालयों का समय बदल दिया गया है। भीषण गर्मी और तापमान में वृद्ध होने के साथ लू से बचाव

Read More »