MUZAFFARNAGAR-ग्रामीण क्षेत्र में मजबूत हो रही ललित मोहन की क्रांतिसेना

मुजफ्फरनगर। शिवसेना और क्रांतिसेना जैसे हिन्दूवादी संगठनों के साथ हिन्दू हितों के लिए कार्य कर रहे ललित मोहन शर्मा के नेतृत्व में युवा वर्ग बड़ी संख्या में उनके साथ जुड़ रहा है। उनके संगठन क्रांतिसेना द्वारा चलाये जा रहे अभियान में ग्रामीण क्षेत्र में युवा वर्ग काफी प्रभावित हो रहा है।

क्रांतिसेना द्वारा जानसठ क्षेत्र के बिहारी गांव में आयोजित एक बैठक में 50 से अधिक युवाओं को क्रांतिसेना की सदस्यता दिलाई गई। इस अवसर पर क्रांतिसेना मंडल अध्यक्ष शरद कपूर ने कहा कि मुसलमानों की बढ़ती आबादी और हिंदू युवाओं की बढ़ती बेरोजगारों की फौज गंभीर चिंता का विषय है, लेकिन हिंदू हितों के नाम पर केंद्र की सत्ता में आई बीजेपी सरकार ना तो मुस्लिम समुदाय की बढ़ती आबादी को रोकने का कोई उपाय कर रही है और ना ही हिंदू नौजवानों को रोजगार के साधन उपलब्ध करा रही है। उन्होंने केंद्र सरकार पर मुस्लिम तुष्टिकरण का आरोप लगाते हुए कहा कि सबका साथ सबका विकास के चक्कर में बीजेपी ने हिंदू समुदाय को ठगने का काम किया है और यदि भाजपा सरकार ने अपना रवैया में बदल तो आने वाले चुनाव में बीजेपी का सूपड़ा साफ होने से कोई नहीं रोक सकता।

इस अवसर पर क्रांतिसेना जिला अध्यक्ष मुकेश त्यागी ने हिंदू युवाओं को क्रांतिसेना के झंडे के नीचे एकत्र होने का हवन करते हुए कहा की क्रांतिसेना ही एकमात्र ऐसा संगठन है जो हिंदू हितों के अलावा जनता की बुनियादी समस्याओं को लेकर आंदोलन करता रहता है आज भी सरकारी दफ्तरों में आम जनता का जमकर उत्पीड़न हो रहा है। उसे रोकने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि दीपावली के बाद क्रांतिसेना अध्यक्ष ललित मोहन शर्मा के नेतृत्व में विराट रैली का आयोजन किया जाएगा, जिसमें सहारनपुर मंडल के हजारों कार्यकर्ता हिस्सा लेंगे। इस अवसर पर चेतन देव विश्कर्मा, शैलेन्द्र शर्मा, युवा सदर ब्लॉक अध्यक्ष योगेंद्र सैनी ने भी बैठक को सम्बोधित किया। क्रांतिसेना कि सदस्य्ता लेने वालों में नीरज, मनीष, दीपक, अंकित, प्रमोद सैनी, योगेश सैनी, मुनीम सैनी, सोनू सैनी,अभिषेक सैनी, पंकज सैनी, अभिषेक प्रजापति, जॉनी सैनी, अमित सैनी, रोहित, अनुज, हेमू, शुभम, सोनू, मोनू, कार्तिक, कशिश, सौरभ कुमार, विनीत कुमार, संदीप, रिंकू सैनी, विष्णु सैनी, पुष्पेंद्र कुमार, सचिन कुमार, नरेश कुमार, सुभाष सैनी, विजयपाल सैनी, सुंदर प्रजापति, पंकज सैनी, सतीश कुमार, कंवर सिंह, चतुर सिंह, हनी धीमान, सत्येंद्र कुमार, विनोद कुमार, मिंटू, प्रहलाद, विनीत सैनी, आकाश कुमार, मोंटी कुमार, मिंटू, बादल आदि को मंडल अध्यक्ष शरद कपूर, जिलाध्यक्ष मुकेश त्यागी, व युवा ब्लाक अध्यक्ष योगेंद्र सैनी ने क्रांतिसेना कि सदस्य्ता दिलाई।

इसे भी पढ़ें:  स्वर्गीय नरेंद्र सैनी की सातवीं पुण्यतिथि पर कंबल वितरण

Also Read This

मुजफ्फरनगर: भाजपा नेताओं पर आफत, कस रहा कानूनी शिकंजा

मुजफ्फरनगर। अपै्रल माह की बात करें तो भाजपा नेता होने का दावा करने वाले लोगों पर योगीराज में कानूनी शिकंजा भी खूब कस रहा है। कानून के शिकंजे में भाजपा नेताओं का यह तीसरा केस है। अभी हाल ही में जब 13 अपै्रल को सीएम योगी आदित्यनाथ का जनपद में दौरा प्रस्तावित हुआ तो अहिल्याबाई होल्कर स्मारक का लोकार्पण कार्यक्रम भी तय हुआ, इसके लिए नगरपालिका की ओर से कच्ची सड़क का निर्माण कार्य रातों रात कराया जा रहा था। यहां पहुंचे तथाकथित भाजपा नेता अभिषेक शर्मा ने भी शराब के नशे में रात को खूब हंगामा करते हुए सड़क निर्माण कार्य में बाधा पहुंचाई और पुलिस कर्मियों के साथ

Read More »

आवारा कुत्तों व बंदरों का आतंक, सभासद का कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन

वार्ड 37 के सभासद अमित पटपटिया ने जिलाधिकारी के नाम सौंपा ज्ञापन, शीघ्र समाधान न होने पर जन आंदोलन की चेतावनी मुजफ्फरनगर। शहर के कई इलाकों में बढ़ते आवारा पशुओं के हमलों से दहशत का माहौल बना हुआ है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि लगातार शिकायतों के बावजूद समस्या जस की तस बनी हुई है, जिससे जनजीवन प्रभावित हो रहा है। शनिवार को वार्ड 37 के नगरपालिका परिषद् सभासद अमित पटपटिया ने क्षेत्रवासियों के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचकर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान जिलाधिकारी उमेश मिश्रा के नाम एक ज्ञापन सौंपा गया, जिसमें शहर के कई मोहल्लों में आवारा कुत्तों और बंदरों के बढ़ते आतंक पर तत्काल कार्रवाई की

Read More »

आज रात 8:30 बजे राष्ट्र को संबोधित करेंगे पीएम मोदी

नई दिल्ली- नरेंद्र मोदी आज रात 8:30 बजे राष्ट्र को संबोधित करेंगे। इस संबोधन में उनके कई अहम मुद्दों पर बात करने की संभावना है, जिनमें महिला आरक्षण जैसे महत्वपूर्ण विषय पर भी पीएम बोल सकते है। पूरे देश की नजर इस संबोधन पर टिकी हुई है।इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 21 सितंबर 2025 को शाम 5 बजे देश को संबोधित किया था। उस दौरान उन्होंने कहा था कि नवरात्र के पहले दिन से ‘नेक्स्ट जेनरेशन जीएसटी रिफॉर्म्स’ की शुरुआत होगी और ‘जीएसटी बचत महोत्सव’ की भी शुरुआत की जाएगी। उन्होंने बताया था कि इस पहल से आम लोगों की बचत बढ़ेगी और रोजमर्रा की चीजें पहले से ज्यादा

Read More »

कक्षा एक से आठ तक के सभी स्कूलों का समय बदला, सुबह 7:30 से दोपहर 12 बजे तक चलेंगी कक्षाएं

प्रयागराज: प्रयागराज में कक्षा एक से 8 तक के सभी स्कूलों का समय बदल गया है। 20 अप्रैल से सुबह 7:30 से दोपहर 12 बजे तक कक्षाएं चलेंगी। इस संबंध में डीएम की ओर से आदेश जारी किया गया है। प्रयागराज में कक्षा एक से 8 तक के सभी स्कूलों का समय बदल गया है। 20 अप्रैल से सुबह 7:30 से दोपहर 12 बजे तक कक्षाएं चलेंगी। इस संबंध में डीएम की ओर से आदेश जारी किया गया है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश पर विद्यालयों का समय बदल दिया गया है। भीषण गर्मी और तापमान में वृद्ध होने के साथ लू से बचाव

Read More »