फूड प्वाइजनिंग का शिकार हुए परिवार से मिले मंत्री कपिल देव

मुजफ्फरनगर। उत्तरी रामपुरी निवासी परिवार की फ़ूड पोइजनिंग से बिगड़ी हालत और परिवार की एक बच्ची की मौतन हो जाने के साथ ही परिवार के लोगों द्वारा अस्पताल के चिकित्सकों पर उपचार में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया। बृहस्पतिवार को पीड़ित परिवार के लोगों और उनके उपचार की व्यवस्था को जानने के लिए जिला चिकित्सालय पहुंचे मंत्री कपिल देव ने चिकित्सकों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

मोहल्ला उत्तरी रामपुरी निवासी करमवीर, उसकी पत्नी, दो बेटियों और एक बेटे की भोजन में दाल खाने से हालत बिगड़ गई। उन्हें उपचार के लिए परिवार को जिला अस्पताल ले जाया गया। उपचार के दौरान निक्की (10) की मौत हो गई और परिवार के अन्य सदस्यों को उपचार के लिए भर्ती कर लिया गया। करमवीर के घर मंगलवार सुबह दाल बनाई थी। जिसे पूरे परिवार ने सुबह, दोपहर और रात को खाया था। मंगलवार रात में लगभग दो बजे करमवीर की तबीयत बिगड़ गई। बुधवार सुबह उसने मोहल्ले में ही चिकित्सक से उपचार ले लिया। उसकी पत्नी संगीता, बेटी निक्की, बुलबुल और बेटी वंश की भी हालत बिगड़ी थी और मौहल्ले से ही दवाई ले गई। बुधवार रात लगभग नौ बजे अचानक एक बार फिर सभी की हालत बिगड़ गई। उन्हें करमवीर की बहन संतोष व अन्य परिजन उपचार के लिए जिला अस्पताल ले गए। वहां चिकित्सकों ने निक्की को मृत घोषित कर दिया।

इसे भी पढ़ें:  कामबंद हड़ताल-सफाई कर्मियों ने MI2C कंपनी के बड़े कूड़ा वाहन रोके


इस घटना की जानकारी प्राप्त होने पर नगर विधायक और प्रदेश सरकार के मंत्री कपिल देव अग्रवाल पीड़ित परिवार का हाल जानने जिला अस्पताल पहुंचे। उन्होंने घटनाक्रम की पूरी जानकारी ली और परिजनों को सांत्वना दी। मंत्री कपिल देव ने मौके पर उपस्थित सीएमएस डॉ. राकेश कुमार और अन्य चिकित्सकों को करमवीर और उसके परिवार के सदस्यों का समुचित उपचार किए जाने और विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। इसके साथ ही, उन्होंने जिला चिकित्सालय की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और सम्बन्धित चिकित्सा अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये। इससे पूर्व ग्राम बिलासपुर निवासी समय सिंह की सड़क हादसे में मृत्यु के बाद मंत्री कपिल देव ने उनके आवास पर पहुंच कर परिजनों को सांत्वना दी। बुधवार को बिलासपुर बाईपास पर सड़क पार करते समय हुए सड़क हादसे में क्षेत्र के गांव बिलासपुर निवासी भागमल सैनी के बेटे समय सिंह की मौके पर ही मृत्यु हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर पीड़ित परिवार का ढांढस बांधने पहुंचे क्षेत्रीय विधायक और प्रदेश सरकार में स्वतंत्र प्रभार मंत्री कपिल देव ने बताया कि उन्होंने यहाँ सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए बाइपास पर ओवरब्रिज बनाने का प्रस्ताव भी भेज रखा है।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-सोमवार की सुबह मौसम ने करवट, बूंदाबांदी से बढ़ी ठंड

Also Read This

नई मंडी में जर्जर टेलीफोन खंभा बना खतरा, हादसे की आशंका

गौशाला रोड पर झुका निष्प्रयोज्य खंभा, विद्युत केबल बंधे होने से करंट फैलने का भी डर मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र की व्यस्ततम गौशाला रोड पर विभागीय लापरवाही के चलते एक बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। गौशाला के बाहर शौचालय के समीप लगा टेलीफोन का जर्जर और निष्प्रयोज्य खंभा लंबे समय से सड़क की ओर झुका हुआ है, लेकिन संबंधित विभाग द्वारा अब तक इसे हटाने की कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इसे भी पढ़ें:  अवैध खनन पर एसडीएम का छापा, कई वाहन किए जब्तस्थानीय लोगों का कहना है कि खंभा नीचे से पूरी तरह गल चुका है और मुड़ने के कारण कभी भी सड़क पर गिर

Read More »

खतौली पुलिस ने दो शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

अवैध हथियार रखने के आरोप में हुई कार्रवाई, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा मुजफ्फरनगर। जनपद में अपराधियों, वारंटियों और वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खतौली पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेज दिया गया। इसे भी पढ़ें:  नगरपालिका के क्वार्टरों में बाहरी की तलाश में सत्यापन शुरूवरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी खतौली और प्रभारी निरीक्षक दिनेश चन्द्र बघेल के नेतृत्व में

Read More »

नहरों में पानी न आने से किसानों में भारी रोष, 30 मई को आंदोलन

भीषण गर्मी, बिजली कटौती और सूखे से सैकड़ों गांव प्रभावित, भाकियू नेता विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग को ठहराया जिम्मेदार मुजफ्फरनगर। जिले में लगातार पड़ रही भीषण गर्मी, बारिश की कमी, नहरों में पानी न आने और अंधाधुंध बिजली कटौती ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सिंचाई व्यवस्था चरमराने से खेतों में खड़ी फसलें सूखने की कगार पर पहुंच गई हैं। इससे किसानों में भारी आक्रोश व्याप्त है। भारतीय किसान यूनियन के नेता एवं जिला पंचायत सदस्य पति विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग और बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। इसे भी पढ़ें:  सौतन के परिजनों ने की पति संग लौट रही

Read More »