महिला के साथ ठगी करने वाले पांच आरोपियों को पकड़ा

खतौली। अगस्त माह में महिला के साथ ठगी करने वाले पांच आरोपियों को पुलिस ने धर दबोचा। पुलिस ने बदमाशों के पास से ठगी किया सामान भी बरामद किया है। पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों का चालान कर दिया। सीओ राम आशीष यादव ने बताया कि 31 अक्टूबर को होली चौक निवासी भागीरथी ने थाने में मुकदमा दर्ज कराया था कि वह यूनियन बैंक में गई थी। रास्ते में अज्ञात व्यक्तियों द्वारा सम्मोहित कर उससे कुंडल, अंगूठी और दस हजार की ठगी कर ली थी। अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया था। पुलिस ने मामले की जांच करते हुए विजयनगर गाजियाबाद निवासी दिलशेर, हापुर के धौलाना पिपलहेडा निवासी तस्लीम, विजयनगर गाजियाबाद निवासी सिराजुद्दीन, रियाजुद्दीन आदि ने बताया कि वह अकेली औरतों को देखकर सम्मोहित कर उनसे पैसे में जेवर ले लेते हैं। तथा सुनार सचिन निवासी विजयनगर गाजियाबाद को बेच देते हैं। पुलिस ने उक्त सभी पांचों लोगों को हिरासत में ले लिया है। पकड़े गए आरोपियों के पास से एक हुंडई कार, एक तमंचा, तीन चाकू, एक इलेक्ट्रॉनिक कांटा, एक जोड़ी कुंडल एक एक अंगूठी सोने व चांदी की, दो बैंक पासबुक यूनियन की बरामद की है। पुलिस ने सभी का चालान कर दिया है। पकड़े गए सभी आरोपियों पर अलग-अलग थानों में मुकदमें दर्ज है।

इसे भी पढ़ें:  वरिष्ठ व्यापारी नेता कृष्ण गोपाल मित्तल का मनाया जन्म दिवस

Also Read This

प्रदेश में इस महीने ज्यादा आएगा बिजली बिल, फ्यूल सरचार्ज 10% तक बढ़ेगा 

लखनऊ। जून 2026 के बिजली बिलों में 10 प्रतिशत तक ईंधन और बिजली खरीद समायोजन अधिभार लगाने का फैसला किया है। मार्च में बिजली खरीद और ट्रांसमिशन पर बढ़ी लागत की भरपाई उपभोक्ताओं से की जाएगी। प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं का बिल जून माह में 10 फीसदी अधिक आएगा। यह बढोतरी मार्च माह के ईंधन अधिभार (फ्यूल सरचार्ज) के रूप में होगी। प्रदेश में नए नियमों के तहत ईंधन अधिभार की दर घटती – बढ़ती रहती है। मार्च माह का फ्यूल सरचार्ज जून माह में वसूला जाएगा। ऐसे में जून माह का बिजली बिल करीब 10 फीसदी अधिक आएगा। हालांकि पावर कार्पोरेशन की ओर से जारी आदेश में कहा गया है

Read More »

फोर्स बुला लो, खाली नहीं करेंगे सरकारी आवास- राबड़ी देवी

पटना। बिहार सरकार के भवन निर्माण विभागने विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष राबड़ी देवी को आवंटित सरकारी आवास खाली करने का निर्देश दिया है। अब इस मामले पर सियासत गरमा गई है। पटना में पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने इस मामले में बड़ा बयान दिया है। बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री और विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष राबड़ी देवी को आवंटित सरकारी आवास को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है। सीएम सम्राट चैधरी के नेतृत्व वाली सरकार ने उन्हें सर्कुलर रोड स्थित आवास संख्या-10 खाली करने का निर्देश दिया था। अब इस मामले में सियासत गरमा गई है। शनिवार दोपहर पटना एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत के दौरान राबड़ी देवी ने

Read More »

बुढ़ाना में बंद मकान का ताला तोड़कर लाखों की चोरी, दहशत का माहौल

सोने के आभूषण, नकदी और कीमती सामान सहित करीब पांच लाख रुपये का माल ले उड़े चोर, पुलिस ने शुरू की जांच मुजफ्फरनगर। बुढाना कोतवाली क्षेत्र के लुहसाना रोड स्थित एक मकान में अज्ञात चोरों ने बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम देकर क्षेत्र में सनसनी फैला दी। बंद पड़े मकान का ताला तोड़कर अंदर घुसे चोरों ने घर में रखे सोने के आभूषण, नकदी और अन्य कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया। घटना के बाद इलाके के लोगों में भय और असुरक्षा की भावना बढ़ गई है। स्थानीय नागरिकों ने पुलिस प्रशासन से रात्रि गश्त बढ़ाने और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है। जानकारी के अनुसार

Read More »