एम.जी. पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास के बीच छात्र परिषद् का गठन

मुजफ्फरनगर। एम.जी. पब्लिक स्कूल परिसर में हर्ष व उल्लास से परिपूर्ण वातावरण के बीच स्कूल छात्र परिषद् का गठन किया गया। इस दौरान आयोजित किये गये दायित्व ग्रहण समारोह में प्रधानाचार्या श्रीमती मोनिका गर्ग के द्वारा छात्र परिषद् में दायित्वधारी विद्यार्थियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ ग्रहण कराने के साथ ही बैज भी वितरित किये गये।

एम.जी. पब्लिक स्कूल परिसर में शनिवार को विद्यार्थियों के बीच प्रभावशाली नेतृत्व क्षमता की प्रतिभा को निखारने के लिए छात्र परिषद् की पूर्ण कार्यकारिणी का गठन करने के लिए दायित्व ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। प्रधानाचार्या श्रीमति मोनिका गर्ग ने इस अवसर पर विद्यालय की छात्र परिषद् की कार्यकारिणी में विभिन्न पदों का दायित्व ग्रहण करने वाले विद्यार्थियों को नेतृत्व प्रतिभा प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित करते हुए कहा कि हमारा कर्म ही हमारी पहचान बनाता है। दायित्व मिलने पर हमें उसी प्रकार सेवा भाव को प्रदर्शित करना चाहिए, जिस प्रकार एक पेड़ फल आने के बाद स्वयं झुक जाता है। दायित्व छोटा या बड़ा नहीं होता है, बल्कि एक सम्मान होता है, जो हमें जिम्मेदारियों के निष्पक्ष निर्वहन के लिए प्रेरित करने के साथ ही अनुशासित होने की सीख देता है। उन्होंने कहा कि यह दायित्व ही हमारी नेतृत्व प्रतिभा को निखारने का काम करते हैं। दूसरे विद्यार्थियों के प्रति हमारा आचरण प्रभावशाली और प्ररेणादायक होना चाहिए। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को दायित्व ग्रहण का उद्देश्य उनका प्रशासनिक कौशल विकसित करना है।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-डीएम और एसएसपी ने सदर तहसील में सुनी समस्याएं


स्कूल छात्र परिषद् कार्यकारिणी में हर्ष अग्रवाल हैड बॉय, जूही मित्तल हैड गर्ल, हर्ष सेठी डिप्टी हैड बॉय, आन्या अग्रवाल डिप्टी हैड गर्ल, यशराज सहरावत स्कूल स्पोर्ट्स कैप्टन बॉय, श्रुति स्कूल स्पोर्ट्स कैप्टन गर्ल, आशु स्कूल को-ऑर्डिनेटर बॉय, तेन्जिल सिंह स्कूल को-ऑर्डिनेटर गर्ल, उदय तोमर स्कूल स्पोर्ट्स को-ऑर्डिनेटर बॉय, अपर्णा पाल स्कूल स्पोर्ट्स को-ऑर्डिनेटर गर्ल के दायित्वधारी के रूप में चयनित किये गये। इसके साथ ही विद्यालय के चारों सदनों कृष्णा, नानक, रामा और टैगोर में भी विभिन्न दायित्वों के लिए विद्यार्थियों का चयन किया गया। इनमें कृष्णा हाउस में अर्णव मैत्रेय कैप्टन, जसमीन कौर डिप्टी कैप्टन, नानक हाउस में नैना मिश्रा कैप्टन और निहाल अहमद डिप्टी कैप्टन, रामा हाउस में निहारिका नरवाल कैप्टन और अर्श राजा डिप्टी कैप्टन तथा टैगोर हाउस में तन्वी कैप्टन और निर्मल शर्मा डिप्टी कैप्टन बनाये गये। इसके अतिरिक्त चारों सदनों में प्रीफेक्ट भी चयनित किये गए। स्कूल छात्र परिषद् कार्यकारिणी के सभी दायित्वधारी छात्र-छात्राओं को पदीय कर्तव्यों को निष्पक्षता के साथ पूर्ण करने के लिए प्रधानाचार्या श्रीमति मोनिका गर्ग द्वारा पद एवं गोपनीयता की शपथ ग्रहण कराई गई। इसके साथ ही सभी दायितवधारियों को पद अनुसार बैज लगाकर सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं स्टाफ का सहयोग रहा।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-अस्पताल पर कूड़ा डाला तो पालिका काटेगी चालान

Also Read This

समर्पित युवा समिति के मेडिकल एवं रक्तदान शिविर में उमड़ा जन सैलाब

मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया शिविर का शुभारंभ, कहा-समाजसेवा को समर्पित है युवा टीम मुजफ्फरनगर। रक्तदान एवं नेत्रदान के क्षेत्र में जिले की अग्रणी संस्था समर्पित युवा समिति एवं समर्पित महिला शक्ति द्वारा समाजसेवी डॉक्टर मोहनलाल पटपटिया एवं स्वर्गीय अमरनाथ आनंद की पुण्य स्मृति में विशाल मेडिकल एवं रक्तदान शिविर का भव्य आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री कपिल देव अग्रवाल ,भाजपा नेत्री ममता अग्रवाल, सभासद सतीश कुकरेजा ,अभिजीत सिंह गंभीर , बबीता सिंह विनोद जलोत्रा सुमित रोहल, चारु भारद्वाज, मीनाक्षी रोहल ,सोनिया लूथरा ,सुनंद सिंघल सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने दीप प्रज्वलन कर किया। इसे भी पढ़ें:  PAPERLESS WORK-शिवरात्रि से पहले कलेक्ट्रेट में

Read More »

मुजफ्फरनगर में 14 अप्रैल को सार्वजनिक अवकाश, दफ्तर-बैंक रहेंगे बंद

मुजफ्फरनगर में 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश रहेगा। जिला प्रशासन की ओर से जारी सूचना के मुताबिक इस दिन सरकारी कार्यालय, शैक्षणिक संस्थान और सामान्य प्रशासनिक कामकाज बंद रहेंगे, जबकि स्वास्थ्य, सुरक्षा और अन्य जरूरी सेवाएं पहले की तरह संचालित होती रहेंगी। यह अवकाश सिर्फ स्थानीय स्तर की घोषणा भर नहीं है। 14 अप्रैल 2026 को आंबेडकर जयंती उत्तर प्रदेश के अवकाश कैलेंडर में राजपत्रित अवकाश के रूप में दर्ज है। साथ ही उत्तर प्रदेश के बैंक अवकाश कैलेंडर में भी इस दिन छुट्टी दिखाई गई है। यानी जिन लोगों को बैंक, सरकारी कागज या दफ्तर से जुड़े जरूरी काम निपटाने हैं, उन्हें

Read More »

पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप के आवास पर मंत्री कपिल देव ने की सभासदों के साथ मीटिंग

13 अप्रैल की सीएम योगी की जनसभा को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प, कहा-जनता और कार्यकर्ताओं में है उत्साह मुजफ्फरनगर। आगामी 13 अप्रैल को प्रस्तावित जनसभा और स्मारक अनावरण कार्यक्रम को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। इसे ऐतिहासिक बनाने के लिए भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने व्यापक रणनीति तैयार करते हुए जनसंपर्क अभियान को गति देने का निर्णय लिया है। रविवार को उत्तर प्रदेश सरकार में व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और नगर विधायक कपिल देव अग्रवाल ने नई मंडी पटेल नगर स्थित नगर पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप के आवास पर आयोजित एक महत्वपूर्ण बैठक को संबोधित किया। बैठक में वरिष्ठ भाजपा नेता

Read More »