किसान हित में हम राकेश टिकैत के साथ, देश विरोधी मानसिकता का करेंगे विरोधः अमित सिंह

मुजफ्फरनगर। किसान नेता राकेश टिकैत के खिलाफ बयानबाजी के बाद मिली तथाकथित धमकी के प्रकरण को लेकर मामला लगातार बढ़ रहा है। हालांकि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर इसको विराम देने का प्रयास किया है। इसमें शिकायत करने वालों ने पुलिस प्रशासन के अफसरों का आभार जताया है।

भारतीय किसान यूनियन अटल के पश्चिमी प्रदेश अध्यक्ष विजय प्रताप सिंह ने रविवार को शहर के एक रेस्टोरेंट पर पत्रकार वार्ता आयोजित की, जिसमें प्रदेश अध्यक्ष अमित चौधरी भी उपस्थित रहे। अमित ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि भारतीय किसान यूनियन अटल के पश्चिम प्रदेश अध्यक्ष विजय प्रताप सिंह ने 28 अगस्त को डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन किया। इस दौरान हम भी उपस्थित रहे। यहां पर किसान नेता राकेश टिकैत द्वारा दिए गए विवादित बयान के खिलाफ ज्ञापन दिया गया और इसी को लेकर टिकैत गुट के कार्यकर्ता न सिर्फ मुझे फोन करके धमकी देते हैं साथ ही मेरे साथी विजय प्रताप सिंह को उनके प्रतिष्ठान पर जाकर पांच अज्ञात व्यक्ति जो खुद को टिकैत गुट बताते हैं और बोलते हैं कि हमारे नेता के खिलाफ ज्ञापन कैसे दिया। आरोप लगाया कि इसके बाद जान से मारने की धमकी व गाली गलौच करते हुए वह एक कार से वापस चले जाते हैं।

इसे भी पढ़ें:  MPL T-20--आरपीएल राइडर्स ने एमजी को हराकर जीत के साथ शुरू किया अपना सफर

उन्होंने कहा कि इसके उपरांत विजय सिंह के पिता जी किरण पाल ठाकुर द्वारा एसपी सिटी और थाना नई मंडी को कार्यवाही के लिए तहरीर दी गई, जब कोई कार्रवाई नहीं हुई तो विजय प्रताप सिंह व उनके व्यापार मंडल के साथी एसएसपी से मिलकर अपनी बात रखते हैं। गत रात्रि में संबंधित धाराओं में आरोपियों के खिलाफ अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है। उन्होंने इसके लिए पुलिस प्रशासन के अधिकारियों का आभार प्रकट करते हुए कहा कि राकेश टिकैत द्वारा विवादित बयान राष्ट्रीय हित में नहीं है इसलिए उसका विरोध किया गया। किसान हितैषी मुद्दों में हम सभी एक साथ हैं। हम राकेश टिकैत के साथ भी खड़े हो जायेंगे, लेकिन यदि इस प्रकार का कोई बयान कोई भी व्यक्ति या सरकार का हो विपक्ष का हो किसान नेता हो जो राष्ट्र हित में नहीं होगा जो देश हित में नहीं होगा, उसका विरोध किया जायेगा। उन्होंने कहा कि हम धमकियों से डरने वाले नहीं हैं। लोकतंत्र में किसी को आवाज उठाने से नहीं रोका जा सकता है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से मांग करते हुए कहा कि वो जनपद में हमारे संगठन के पदाधिकारियों और प्रत्येक कार्यकर्ता की सुरक्षा व्यवस्था को सुनिश्चत करें ताकि कोई अप्रिय घटना उनके साथ घटित न हो। 

इसे भी पढ़ें:  मंत्री अनिल कुमार ने सीएम से फिर मांगी पुरकाजी में तहसील

Also Read This

प्रदेश में इस महीने ज्यादा आएगा बिजली बिल, फ्यूल सरचार्ज 10% तक बढ़ेगा 

लखनऊ। जून 2026 के बिजली बिलों में 10 प्रतिशत तक ईंधन और बिजली खरीद समायोजन अधिभार लगाने का फैसला किया है। मार्च में बिजली खरीद और ट्रांसमिशन पर बढ़ी लागत की भरपाई उपभोक्ताओं से की जाएगी। प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं का बिल जून माह में 10 फीसदी अधिक आएगा। यह बढोतरी मार्च माह के ईंधन अधिभार (फ्यूल सरचार्ज) के रूप में होगी। प्रदेश में नए नियमों के तहत ईंधन अधिभार की दर घटती – बढ़ती रहती है। मार्च माह का फ्यूल सरचार्ज जून माह में वसूला जाएगा। ऐसे में जून माह का बिजली बिल करीब 10 फीसदी अधिक आएगा। हालांकि पावर कार्पोरेशन की ओर से जारी आदेश में कहा गया है

Read More »

फोर्स बुला लो, खाली नहीं करेंगे सरकारी आवास- राबड़ी देवी

पटना। बिहार सरकार के भवन निर्माण विभागने विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष राबड़ी देवी को आवंटित सरकारी आवास खाली करने का निर्देश दिया है। अब इस मामले पर सियासत गरमा गई है। पटना में पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने इस मामले में बड़ा बयान दिया है। बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री और विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष राबड़ी देवी को आवंटित सरकारी आवास को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है। सीएम सम्राट चैधरी के नेतृत्व वाली सरकार ने उन्हें सर्कुलर रोड स्थित आवास संख्या-10 खाली करने का निर्देश दिया था। अब इस मामले में सियासत गरमा गई है। शनिवार दोपहर पटना एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत के दौरान राबड़ी देवी ने

Read More »

बुढ़ाना में बंद मकान का ताला तोड़कर लाखों की चोरी, दहशत का माहौल

सोने के आभूषण, नकदी और कीमती सामान सहित करीब पांच लाख रुपये का माल ले उड़े चोर, पुलिस ने शुरू की जांच मुजफ्फरनगर। बुढाना कोतवाली क्षेत्र के लुहसाना रोड स्थित एक मकान में अज्ञात चोरों ने बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम देकर क्षेत्र में सनसनी फैला दी। बंद पड़े मकान का ताला तोड़कर अंदर घुसे चोरों ने घर में रखे सोने के आभूषण, नकदी और अन्य कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया। घटना के बाद इलाके के लोगों में भय और असुरक्षा की भावना बढ़ गई है। स्थानीय नागरिकों ने पुलिस प्रशासन से रात्रि गश्त बढ़ाने और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है। जानकारी के अनुसार

Read More »