SHAMLI-होटल संचालक को गोली मारकर उतारा मौत के घाट

शामली। शामली में रविवार सुबह होटल संचालक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पूर्वी यमुना नहर पटरी पर शव पड़ा मिला। मृतक सुबह नहर पटरी पर घूमने निकला था। मृतक की पहचान शिव कुमार कांबोज उर्फ गुड्डन के रूप में हुई है। वह प्रापर्टी डीलर का कार्य भी करता था। शामली में रविवार सुबह पूर्वी यमुना नहर पटरी पर एक गोली लगा शव मिला। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। डाग स्क्वायड को भी बुलाकर छानबीन की गई। बताया गया कि मृतक शिव कुमार कांबोज होटल संचालक था। वह प्रापर्टी का काम भी करता था। पुलिस को मौके से तीन खोखे मिले हैं, ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि तीन गोलियां मारकर हत्या की गई। एएसपी संतोष कुमार पुलिस फोर्स के साथ घटना स्थल पर पहुंचे। उनका कहना है कि मामले के खुलासे के लिए चार टीमें लगाई गई हैं। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

इसे भी पढ़ें:  डीआईओएस ने रोका वेतन, धरने पर बैठे शिक्षक

शामली जनपद में प्रापर्टी डीलर की दिन निकलते ही हत्या कर दिए जाने से सनसनी फैल गई। अज्ञात बदमाशों ने प्रॉपर्टी डीलर पर ताबड़तोड़ फायरिंग की। प्रापर्टी डीलर को तीन गोलियां लगी है। जिसके चलते प्रापर्टी डीलर की दर्दनाक मौत हो गई है। बताया जा रहा है की प्रापर्टी डीलर सुबह मार्निंग वाक के लिए घर से निकला था। आनन-फानन में एसपी रामसेवक गौतम भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। दरअसल मामला सदर कोतवाली क्षेत्र के पूर्वी यमुना नहर पटरी का है। जहां पर मार्निंग वाक के लिए गए एक प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। बाइक सवार अज्ञात बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया है। मृतक प्रॉपर्टी डीलर का नाम शिव कुमार काम्बोज उर्फ़ गुड्डन है। जिसकी उम्र करीब 60 वर्ष है। गुड्डन काम्बोज शामली जनपद में प्रॉपर्टी डीलिंग व कई बड़े होटलों का मालिक है, जिसको लेकर बदमाशों ने 3-4 गोली मारी है।

इसे भी पढ़ें:  मेरठ जोन के एडीजी बने भानु भास्कर

बताया जा रहा है कि शिवकुमार उर्फ़ गुड्डन प्रतिदिन की तरह रविवार को भी मार्निंग वाक पर निकला था। जैसे ही वह पूर्वी यमुना नहर पटरी पर मार्निंग वाक कर रहा था। इसी दौरान बाइक पर आये अज्ञात बदमाशों ने गुड्डन की गोली मारकर हत्या कर दी और घटना को अंजाम देकर मौक़े से फरार हो गए। घटना की जानकारी मार्निंग वाक पर गए स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया और आनन फानन में एसपी शामली रामसेवक गौतम व एडिशनल एसपी संतोष कुमार भारी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। शव के पास से कई खोखे मे भी पुलिस ने बरामद किये है। फिलहाल पुलिस ने मृतक प्रॉपर्टी डीलर गुड्डन के शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और इस पूरे मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। हालांकि अभी तक हत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। लेकिन पुलिस इसमें रंजिश को ही कारण मानकर चल रही है। परिजनों से भी पूछताछ कर जानकारी हासिल करने का प्रयास किया गया है। एसपी ने बताया कि घटना का खुलासा करने के लिए चार टीमों को लगाया गया है। जल्द ही घटना का खुलासा कर बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा। 

इसे भी पढ़ें:  गांधी नगर और अलमासपुर की मलिन बस्तियों में सशक्त महिला का जयकारा
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *