घुसपैठी मुसलमानों को बाहर करवाने सड़कों पर उतरेंगे क्रांति सैनिक

मुजफ्फरनगर। क्रांतिसेना और शिवसेना द्वारा आगामी 4 सितंबर को जनसंख्या नियंत्रण कानून, वक्फ बोर्ड को सिरे से भंग करने और रोहिंग्या एवं बांग्लादेशी घुसपठी मुस्लिमों को देश से बाहर करने की मांग को लेकर पश्चिम उत्तर प्रदेश के तमाम जनपदांे में विरोध प्रदर्शन किया जायेगा। इसको लेकर तैयारियों की समीक्षा की गई।

क्रांति सेना के शहर की प्रकाश मार्किट स्थित कार्यांलय पर आयोजित पदाधिकारियों की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता संस्थापक अध्यक्ष ललित मोहन शर्मा व संचालन मंडल अध्यक्ष शरद कपूर द्वारा किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए क्रांतिसेना अध्यक्ष ललित मोहन शर्मा ने कहा कि देश के अंदर तेजी के साथ बढ़ रही मुस्लिम आबादी देश की सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा बनती जा रही है। यदि समय रहते विस्फोटक रूप से बढ़ रही मुस्लिम आबादी पर अंकुश नहीं लगा तो भारत में बंगलादेश जैसे हालातांे को रोका नहीं जा सकता है। उन्होंने कहा कि भाजपा आज केंद्र व कई राज्यों मे सत्तारूढ़ है, लेकिन दुर्भाग्य है कि आज भाजपा सरकार भी मुस्लिम तुष्टिकरण की नीति पर चलने लगी है, उन्होंने वक्फबोर्ड को भी हिंदू विरोधी संस्था बताते हुए कहा कि कि देशभर में हिंदुओं के बेशकीमती जमीनों पर आज वक्फ बोर्ड का कब्जा हो चुका है। वक्फ बोर्ड के अधिकारी जिसे चाहे उस संपत्ति पर अपना अधिकार जमा देते हैं और हिंदुओं को उस संपत्ति से अपना अधिकार छोड़ना पड़ता है, जबकि देश में वक्फ बोर्ड की कोई आवश्यकता नहीं है। इसमें संशोधन करने के बजाय इसे पूरी तरह भंग किया जाना अति आवश्यक है।

इस अवसर पर महासचिव पंडित संजीव शंकर ने रोहिंग्या बगलादेशी घुसपेठियो को अब तक देश से बाहर नहीं करने पर सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि भाजपा सरकार ने 2014 से पूर्व देश में बांग्लादेशी घुसपैठ को लेकर बड़े आंदोलन चलाए और सत्ता में आने पर इन घुसपैठियों को देश से बाहर निकालने की बात कही थी, लेकिन तीसरे टर्म में आने के बाद भी भाजपा सरकार इस पर ध्यान नहीं दे रही है, जबकि इन घुसपेठियों की संख्या आज बढ़कर करोड़ों में पहुंच चुकी है। उन्होंने 4 सितंबर को होने वाले विशाल प्रदर्शन में सभी कार्यकर्ताआंे को दोपहर 12 बजे प्रकाश मार्किट कार्यालय पर अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का आह्नान किया। बैठक में भी अपने विचार व्यक्त करते हुए मंडल प्रमुख शरद कपूर व महिला मोर्चा अध्य्क्ष पूनम चौधरी ने कहा कि क्रांति सेना एक मात्र ऐसा संगठन है, जो राष्ट्रीय और जनहित के मुद्दांे पर खुल कर बोलता है। बैठक में मुख्य रूप से मंडल अध्यक्ष शरद कपूर मंडल अध्यक्ष प्रबुद्ध प्रकोष्ठ के आलोक अग्रवाल मंडल अध्यक्ष सांस्कृतिक प्रकोष्ठ वेदप्रकाश शर्मा, शिव सेना जिला अध्यक्ष मुकेश त्यागी, क्रांति सेना जिला प्रभारी आनद प्रकाश गोयल, महिला जिला अध्यक्ष पूनम चौधरी, देवेंद्र चौहान, नरेंद्र ठाकुर, संजीव वर्मा, अमित गुप्ता, ओमकार पंडित, संजय गोयल, ललित रुहेला, आशीष मिश्रा, मंगत राम, उज्ज्वल पंडित, शैलेन्द्र विश्कर्मा, ब्रजपाल कश्यप, राजन वर्मा, चेतन देव विश्वकर्मा, अंकुर जैन, राजेंद्र तायल, मिथलेश देवी, प्रदीप जैन, हेमकुमार कश्यप आदि उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़ें:  मीरापुर में मिथलेश पाल की शानदार जीत

Also Read This

गर्भवती विवाहिता की उपचार के दौरान मौत, परिजनों ने लगाया दहेज उत्पीड़न व जहर देने का आरोप

खतौली। गर्भवती विवाहिता की उपचार के दौरान मौत के बाद परिजनों ने ससुराल पक्ष पर दहेज उत्पीड़न और मांग पूरी न होने पर जहर देने का आरोप लगाया है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। ग्रामीणों के साथ परिजन शनिवार को थाना खतौली पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। परिजनों के अनुसार, मृतका शालू की शादी वर्ष 2024 में अंकुर के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर शालू का उत्पीड़न किया जा रहा था। परिजनों का कहना है कि मांग पूरी न होने पर उसे कथित रूप से जहर दे दिया गया। इसे भी

Read More »

स्वास्थ्य विभाग की बड़ी कार्रवाईः मीरापुर का अल्ट्रासाउंड सेंटर सील, दो अस्पतालों को नोटिस जारी

पीसीपीएनडीटी नोडल अधिकारी डॉ. विपिन कुमार द्वारा तत्काल प्रभाव से सेंटर को सील कर दिया गया

Read More »

भीषण गर्मी में गांधी कॉलोनी समेत कई इलाकों की बिजली गुल, बंद मिला बिजलीघर

सुबह सात बजे से आपूर्ति ठप, फॉल्ट के बाद घंटों नहीं मिला कोई कर्मचारी, आक्रोशित लोगों ने बिजलीघर पहुंचकर जताया विरोध मुजफ्फरनगर। भीषण गर्मी के बीच शुक्रवार के बाद शनिवार को भी लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। शहर के गांधी कॉलोनी, बचन सिंह कॉलोनी, अंकित विहार और पचेंडा रोड क्षेत्र में बिजली संकट गहरा गया। सुबह करीब सात बजे से बिजली आपूर्ति पूरी तरह बाधित रहने से हजारों लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। लंबे समय तक बिजली नहीं आने से इन्वर्टर भी जवाब दे गए, जिससे लोगों का गुस्सा बढ़ता गया। इसे भी पढ़ें:  मीरापुर में मिथलेश पाल की शानदार जीत जानकारी के अनुसार, बिजली

Read More »