इंडियन हॉस्पिटल में ऑपरेशन के दौरान महिला की मौत पर हंगामा

मुजफ्फरनगर। पुलिस और प्रशासन के साथ ही तमाम जिला स्तरीय अधिकारी गुरूवार को जिले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन पर शहर से बाहर मीरापुर कस्बे में व्यस्त रहे, इसी बीच एक अस्पताल में गर्भवती महिला की ऑपरेशन के दौरान मौत हो जाने पर बड़ा हंगामा खड़ा हो गया। परिजनों ने महिला का शव रखकर अस्पताल के गेट पर ही धरना शुरू करते हुए चिकित्सक पर ऑपरेशन में लापरवाही बरतने के आरोप लगाते हुए पुलिस प्रशासन से कार्यवाही की मांग की। हंगामा बढ़ा तो पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची। सीएमओ के निर्देश पर अस्पताल के ऑपरेशन थियेटर को सील कर दिया गया, तो वहीं पुलिस ने परिजनों को समझा बुझाकर मामला शांत किया। महिला की मौत के बाद ही चिकित्सक अस्पताल छोड़कर फरार हो गया था। सीएमओ की ओर से चिकित्सक को जवाब देने के लिए तीन दिन का समय दिया गया है।

शहर के रुड़की रोड पर सर्जन डॉ. एससी मिश्रा द्वारा इंडियान हॉस्पिटल चलाया जा रहा है। डॉ. मिश्रा ने अपने हॉस्पिटल का सीएमओ कार्यालय में रजिस्ट्रेशन भी करा रखा है। गुरूवार को सुबह यहां पर एक गर्भवती महिला की मौत सीजेरियन डिलीवरी के दौरान मौत हो गई। महिला की मौत को लेकर परिजनों ने अस्पताल में हंगामा खड़ा कर दिया। पुलिस सूत्रों के अनुसार सोनी पत्नी राहुल कुमार को गर्भवती होने के कारण प्रसव पीड़ा के चलते परिजनों ने इंडियन हॉस्पिटल में भर्ती कराया था। डॉ. एससी मिश्रा और अन्य चिकित्सकों ने उसका परीक्षण करते हुए सीजेरियन डिलीवरी होने की बात परिजनों को बताई और उनकी सहमति बनने पर ऑपरेशन की तैयारी शुरू कर दी गई थी।

पुलिस के अनुसार ऑपरेशन के दौरान ही महिला की मौत हो गई। इसकी जानकारी चिकित्सक ने परिजनों को दी तो परिजनों में आक्रोश उत्पन्न हो गया। मृतक महिला के परिजनों ने रिश्तेदारों को भी फोन कर बुला लिया था। इसके बाद मृत महिला के शव को हॉस्पिटल के गेट पर ही रखकर विलाप करते हुए परिजनों ने हंगामा शुरू कर दिया। चिकित्सक के साथ भी परिजनों की तीखी झड़प हुई। हंगामा बढ़ने पर चिकित्सक मौके से फरार हो गये। इसी बीच पुलिस भी हॉस्पिटल पहुंच गई थी। परिजनों ने पुलिस के समक्ष चिकित्सक पर गलत ढंग से ऑपरेशन करने के आरोप लगाते हुए कहा कि चिकित्सक की लापरवाही के कारण ही महिला की मौत हुई है। परिजनों ने चिकित्सक के खिलाफ कार्यवाही करने की मांग की। पुलिस ने शव को उठाने का प्रयास किया तो परिजन शव के साथ धरने पर बैठ गये। पुलिस कर्मियों को भी घंटों तक परिजनों को समझाने के लिए मशक्कत करनी पड़ी।

इसी बीच जानकारी मिलने पर सीएमओ डॉ. महावीर सिंह फौजदार ने भी अस्पताल की जांच करने के लिए टीम को भेज दिया। सीएमओ के आदेश पर एसीएमओ डॉ. विपिन कुमार और डिप्टी सीएमओ डॉ. अशोक कुमार अपनी टीम के साथ इंडियन हॉस्पिटल पहुंचे। परिजनों ने उनके सामने भी गलत ऑपरेशन करने और उसमें महिला की मौत होने के आरोप लगाते हुए कार्यवाही की मांग की। एसीएमओ डॉ. विपिन कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया आरोपों को देखते हुए इंडियन हॉस्पिटल का ऑपरेशन थियेटर सील कर दिया गया है। ऑपरेशन से सम्बंधित कागजात चिकित्सक डॉ. एससी शर्मा से मांगते हुए तीन दिन का समय दिया गया है। अस्पताल का रजिस्ट्रेशन होने के कारण उसको सील नहीं किया गया है। पीड़ित पक्ष की ओर से अभी कोई लिखित शिकायत नहीं दी गई है। शिकायत मिलती है तो इसके लिए पैनल बनाकर जांच कराई जायेगी। सिविल लाइन थाना प्रभारी ओमप्रकाश सिंह ने बताया कि महिला की मौत के मामले में परिजनों ने तहरीर दी है। जांच की जा रही है। 

इसे भी पढ़ें:  SAWACHTA ABHIYAN--जनप्रतिनिधि बोले-दोषारोपण छोड़ सफाई को आदात बनाएं नागरिक

Also Read This

भाजपा ज़िलाध्यक्षों की घोषणा: शामली, अमरोहा, बागपत और सहारनपुर में बदलाव

लखनऊ। उत्तर प्रदेश भाजपा ज़िलाध्यक्षों की घोषणा के तहत पार्टी ने संगठन विस्तार करते हुए 11 नए जिला अध्यक्षों की नियुक्ति की है। यह घोषणा लखनऊ से प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी द्वारा की गई। इस निर्णय के बाद पश्चिमी, ब्रज, अवध, काशी और गोरखपुर क्षेत्रों में संगठनात्मक ढांचा मजबूत करने की प्रक्रिया तेज हो गई है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में शामली, अमरोहा, सहारनपुर और बागपत में नए ज़िलाध्यक्ष नियुक्त किए गए। इसे भी पढ़ें:  आज़म खान ने जेल में जहर देने की कोशिश का आरोप लगाया, शाहिद सिद्दीकी ने किया दावाशामली से रामजीलाल कश्यप, अमरोहा से उदयगिरी गोस्वामी, सहारनपुर से अजीत सिंह राणा और बागपत से नीरज शर्मा को जिम्मेदारी

Read More »

केशव मौर्य को ब्रिटेन वीजा नहीं मिला, बीच में ही लौटे लखनऊ

केशव मौर्य को ब्रिटेन वीजा नहीं मिला, जिसके चलते डिप्टी सीएम को अपना विदेश दौरा बीच में ही रद्द कर लखनऊ उत्तर प्रदेश लौटना पड़ा। जानकारी के अनुसार, प्रतिनिधिमंडल को यूनाइटेड किंगडम भी जाना था, लेकिन वीजा जारी नहीं किया गया। सूत्रों के मुताबिक, भारत सरकार की ओर से एनओसी दी गई थी। बावजूद इसके ब्रिटेन की ओर से वीजा स्वीकृत नहीं हुआ। 23 फरवरी को जर्मनी रवाना हुए थे डिप्टी सीएम केशव मौर्य 23 फरवरी को जर्मनी गए थे। 25 फरवरी तक उन्होंने फ्रैंकफर्ट और न्यूरेम्बर्ग में कई महत्वपूर्ण बैठकों में भाग लिया। 25 से 27 फरवरी तक उन्हें यूनाइटेड किंगडम में रहना था। हालांकि वीजा नहीं मिलने के कारण कार्यक्रम

Read More »

जुगनू शर्मा प्रदेश महामंत्री मनोनीत, कार्यकर्ताओं में उत्साह

जुगनू शर्मा प्रदेश महामंत्री मनोनीत किए गए हैं। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के खेल एवं सांस्कृतिक प्रकोष्ठ में संगठन विस्तार के तहत उन्हें पश्चिमी उत्तर प्रदेश का प्रदेश महामंत्री बनाया गया है। यह मनोनयन प्रदेश अध्यक्ष (पश्चिमी उत्तर प्रदेश) सांस्कृतिक प्रकोष्ठ अमित शर्मा द्वारा घोषित किया गया। इस निर्णय से पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है और संगठन को नई ऊर्जा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। जुगनू शर्मा प्रदेश महामंत्री बनने पर संगठन ने जताया विश्वास जुगनू शर्मा प्रदेश महामंत्री बनाए जाने पर अमित शर्मा ने जारी पत्र में विश्वास व्यक्त किया कि उनके कुशल नेतृत्व में पार्टी संगठन और अधिक सुदृढ़ होगा। उन्होंने कहा कि पश्चिमी

Read More »

रोटरी चैम्बर होली कार्यक्रम में झूमे सदस्य परिवार

मुज़फ्फरनगर में 25 फरवरी 2026 को आयोजित रोटरी चैम्बर होली कार्यक्रम ने प्रेम, भाईचारे और सामाजिक समरसता का संदेश दिया। शौर्य फार्म्स एंड बैंक्वेट हॉल, रुड़की रोड पर हुए इस भव्य आयोजन में शहर के प्रतिष्ठित सदस्यों ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारम्भ वरिष्ठ रोटेरियन डॉ ईश्वर चंद्रा, रीजनल कोर्डिनेटर अनिल सोबती, अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता, सचिव गौरव गुप्ता, अरुण खंडेलवाल, श्याम मल्होत्रा और पवन जैन द्वारा दीप प्रज्ज्वलन से किया गया। आस्थाओं का पाठ चेतना सेठी ने किया, जबकि संचालन अपने चुटीले अंदाज़ में राजेंदर सिंघल ने संभाला। रोटरी चैम्बर होली कार्यक्रम में हास्य और कविता का संगम कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण रहे मुंबई से आए

Read More »

एयरलाइन टिकट रिफंड नियम से यात्रियों को राहत, 14 दिन में रिफंड

एयरलाइन टिकट रिफंड नियम में अहम संशोधन करते हुए विमानन नियामक डीजीसीए ने यात्रियों को बड़ी राहत दी है। अब यात्री हवाई टिकट बुकिंग के 48 घंटे के भीतर बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के टिकट रद्द या बदल सकते हैं, बशर्ते निर्धारित शर्तें पूरी हों। संशोधित नियम 24 फरवरी को जारी किए गए। यात्रियों की बढ़ती शिकायतों को देखते हुए यह फैसला लिया गया है, क्योंकि पहले समय पर रिफंड नहीं मिलने की समस्या सामने आ रही थी। क्या है नया एयरलाइन टिकट रिफंड नियम? एयरलाइन टिकट रिफंड नियम के तहत: बुकिंग के 48 घंटे के भीतर टिकट रद्द या संशोधित किया जा सकेगा। संशोधित उड़ान के लिए सामान्य प्रचलित

Read More »

यूपी 47 हजार कर्मचारियों की सैलरी रुकी, होली से पहले झटका

यूपी 47 हजार कर्मचारियों की सैलरी रुकी होने से इस बार होली पर हजारों राज्यकर्मियों की परेशानी बढ़ गई है। शासन ने स्पष्ट कर दिया है कि 10 मार्च तक संपत्ति का ब्योरा देने के बाद ही जनवरी और फरवरी का वेतन जारी किया जाएगा। मुख्य सचिव एसपी गोयल की ओर से इस संबंध में आदेश जारी कर दिया गया है। 10 मार्च तक संपत्ति विवरण अनिवार्य योगी सरकार ने भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति के तहत सभी राज्यकर्मियों को अपनी चल और अचल संपत्ति का ब्योरा मानव संपदा पोर्टल पर अपलोड करना अनिवार्य किया था। तय समयसीमा बीत जाने के बाद भी करीब 47 हजार कर्मचारियों ने अपनी

Read More »