BHARAT BAND-कोटा काटने पर कलेक्ट्रेट में दलितों का हंगामा

मुजफ्फरनगर। अनुसूचित जाति व जनजाति के निर्धारित आरक्षण में कोटा दिए जाने के मामले में भारत बंद के आह्वान के तहत बुधवार को पूरे जिले में हाई अलर्ट रहा। इस दौरान सुबह से ही बसपा, आजाद समाज पार्टी, भीम आर्मी भारत एकता मिशन, चमार महासंघ सहित अनुसूचित जाति एवं जनजाति से जुड़े अनेक संगठनों के कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय पर जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। भीम आर्मी और आसपा के कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन कर डीएम दफ्तर का घेराव किया और दलितों का निर्धारित कोटा काटने को लेकर कड़ा आक्रोश प्रदर्शित करते हुए इसे वापस लिये जाने की मांग को लेकर प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपे गये। भारत बंद के आह्नान का वैसे को कोई खास असर जिले में नजर नहीं आया, लेकिन दलित संगठनों के प्रदर्शन को देखते हुए जिला मुख्यालय से लेकर गांव गांव तक सुरक्षा के लिए पुलिस फोर्स पूरी तरह से एक्टिव मोड पर रहा। शहर के शिव चौक और महावीर चौक के साथ ही सभी मुख्य चौराहों पर पुलिस अफसरों की फोर्स के सज्ञथ डयूटी लगाई गई थी। जिले में समाजवादी पार्टी ने भी बंद को समर्थन करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन किया।

सुप्रीम कोर्ट द्वारा अनुसूचित जाति एवं जनजाति की क्रीमिलेयर को आरक्षण से बाहर करने और इस वर्ग के लिए निर्धारित आरक्षण कोटे में कोटा तय करने के फैसले को निष्प्रभावी किये जाने की मांग को लेकर भारत बंद के आह्नान पर देशव्यापी प्रदर्शन के चलते बुधवार को जिले में भी भारी हंगामा नजर आया। शहर से लेकर गांव देहात तक प्रदर्शन किये गये। आरक्षण के इस मामले पर अनुसूचित जाति व जनजाति से संबंधित संगठनों में भारी आक्रोश नजर आया। बसपा, भीम आर्मी, आजाद समाज पार्टी, बहुजन एकता संघर्ष समिति, चमार महासंघ सहित अन्य दलित वर्गीय संगठनों के लोगों ने अलग अलग प्रदर्शन करते हुए इस फैसले को लेकर कड़ी नाराजगी जताई और इसे वापस लेने की मांग की है। इसके साथ ही सपा सहित विभिन्न संगठनों ने भारत बंद के आह्वान का समर्थन किया है।

इसी के चलते बुधवार को सवेरे से ही भीम आर्मी और आजादी समाज पार्टी के कार्यकर्ता ट्रैक्टर ट्रालियों में सवार होकर दलित समाज के लोगों के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचने लगे थे। भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष रजत निठारिया और आजाद समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष बबलू चौधरी के नेतृत्व में सैंकड़ों कार्यकर्ताओं ने डीएम दफ्तर का घेराव करते हुए वहां धरना शुरू कर दिया। बसपा के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने भी जिला मुख्यालय पर विरोध प्रदर्शन किया। हालांकि जिलेभर में भारत बंद का कोई विशेष असर देखने को नहीं मिला। शहर में अधिकांश बाजारों में दुकानें खुली रहीं। सड़कों पर लोगों का आवागमन भी जारी रहा। रोडवेज से लेकर प्राइवेट बसें दौड़ती रहीं। राहगीरों को सफर करने में किसी प्रकार की परेशानी नहीं हुई। बंद और प्रदर्शन को देखते हुए सुबह से ही सुरक्षा के मददेनजर पुलिस अधिकारी भी सतर्क हैं।

हालांकि कलेक्ट्रेट, एसएसपी कार्यालय, शहर के प्रमुख चौराहों पर पुलिस की तैनाती रही। पुलिस प्रशासन पूरे दिन अलर्ट मोड पर रहा। खुद सीओ सिटी एसएसपी व्योम बिन्दल सिविल लाइन प्रभारी ओमप्रकाश सिंह के साथ भारी पुलिस बल और फायर ब्रिगेड लेकर महावीर चौक पर तैनात रहे तो शिव चौक पर भी पुलिस फोर्स को एक्टिव किया गया था। इस प्रदर्शन के दौरान एससी वर्ग की क्रीमीलेयर को आरक्षण के दायर से बाहर करने और कोटा काटने को लेकर रोष जताते हुए प्रदर्शनकारियों ने स्पष्ट रूप से कहा कि यदि इसे वापस नहीं लिया गया तो पूरे देश में उग्र आंदोलन किया जायेगा। प्रदर्शन के बाद बसपा, सपा, भीम आर्मी, आजाद समाज पार्टी, चमार महासंघ, बहुजन एकता संघर्ष समिति सहित अन्य एससी-एसटी संगठन के पदाधिकारियों ने राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन कलेक्ट्रेट में सिटी मजिस्ट्रेट विकास कश्यप को सौंपा और आरक्षण की चली आर रही पूर्व व्यवस्था में किसी भी प्रकार का परिवर्तन नहीं करने की मांग करते हुए कहा गया कि इसे किसी भी स्तर पर स्वीकार्य नहीं किया जायेगा। ज्ञापन के बाद सभी अपने अपने रास्ते रवाना हो गये। प्रदर्शन शांतिपूर्वक निपटने के बाद पुलिस प्रशासन के अफसरों ने भी राहत की सांस ली। इस प्रदर्शन में भीम आर्मी जिला संयोजक रजत निठारिया, आसपा जिलाध्यक्ष बबलू चौधरी मंडल महासचिव जगदीश पाल, कपिल मलीरा, जयंत गौतम, संजीव जौला, मोनीश अहमद, जोनी, अमित गौतम, अखिल भारतीय चमार महासंघ के सुरेन्द्र पाल सिंह एडवोकेट, सन्तराम गौतम, ब्रह्मपाल, बसपा जिलाध्यक्ष सतीश कुमार रवि, सपा राष्ट्रीय सचिव राकेश शर्मा, जिलाध्यक्ष जिया चौधरी भी अपनी-अपनी टीम के साथ शामिल रहे। 

इसे भी पढ़ें:  चंदौली में छठ पूजा जाते समय ट्रक ने सास-बहू और पोते को रौंदा | तीन की मौत

Also Read This

अनिल अंबानी का 3716 करोड़ का अबोड घर जब्त, ईडी की बड़ी कार्रवाई

मुंबई में अनिल अंबानी का अबोड घर जब्त कर लिया गया है। प्रवर्तन निदेशालय ने आरकॉम से जुड़े कथित बैंक फ्रॉड और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में यह कार्रवाई की है। ईडी के अनुसार, यह अटैचमेंट पीएमएलए के तहत अस्थायी रूप से किया गया। मुंबई स्थित ‘अबोड’ नामक यह मल्टी-स्टोरी लग्जरी आवास अनिल अंबानी का प्रमुख निवास माना जाता है। इसकी अनुमानित कीमत 3,716.83 करोड़ रुपये बताई जा रही है। अनिल अंबानी का अबोड घर क्यों जब्त किया गया? ईडी का दावा है कि यह संपत्ति आरकॉम द्वारा बैंकों से लिए गए बड़े कर्ज से जुड़े कथित अनियमितताओं से संबंधित है। इसे भी पढ़ें:  2.31 करोड़ की ठगी: पुलिस को उलझाने

Read More »

देवबंद फ्लैग मार्च में पुलिस रही पूरी तरह सतर्क

देवबंद फ्लैग मार्च के माध्यम से रमजान, होली व अन्य त्योहारों को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। सीओ अभितेष सिंह के नेतृत्व में थाना प्रभारी अमर पाल शर्मा ने पैरा मिलिट्री फोर्स और स्थानीय पुलिस बल के साथ नगर के विभिन्न मार्गों पर फ्लैग मार्च निकाला। इसे भी पढ़ें:  शिवपुरी में विवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्याफ्लैग मार्च के दौरान पुलिस बल ने मुख्य बाजारों, संवेदनशील क्षेत्रों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पैदल गश्त की। इस दौरान आमजन को सुरक्षा का एहसास कराया गया और शांति बनाए रखने की अपील की गई। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट संदेश दिया कि त्योहारों के दौरान शांति

Read More »

देवबंद: दारुल उलूम क्षेत्र में सफाईकर्मी से मारपीट का आरोप

देवबंद। देवबंद (सहारनपुर) में बुधवार को देवबंद में सफाई कर्मचारी से मारपीट का मामला सामने आया। घटना दारुल उलूम वक्फ क्षेत्र की है, जहां सफाई कार्य के दौरान विवाद हो गया। पीड़ित पक्ष ने खानकाह पुलिस चौकी पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। सफाई नायक सदाकत ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बुधवार सुबह सफाई कर्मचारी सचिन दारुल उलूम वक्फ क्षेत्र में सफाई कर रहा था। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-मुठभेड़ में भाग रहा शातिर चोर पुलिस की गोली से हुआ लंगड़ाइसी दौरान एक युवक ने सफाई सही ढंग से न करने का आरोप लगाते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी। देवबंद में सफाई कर्मचारी से मारपीट कैसे हुई? तहरीर के अनुसार,

Read More »

कानपुर : पीएसआईटी कॉलेज हंगामा, तोड़फोड़ और नारेबाजी

कानपुर : पीएसआईटी कॉलेज हंगामा ने बुधवार को सचेंडी क्षेत्र में तनाव की स्थिति पैदा कर दी। दबौली निवासी 21 वर्षीय छात्र प्रखर सिंह की जेसीबी से टकराकर मौत के बाद गुस्साए छात्रों ने कॉलेज परिसर में जमकर प्रदर्शन किया। आक्रोशित छात्रों ने क्लासरूम में तोड़फोड़ की और कॉलेज प्रशासन पर लापरवाही के आरोप लगाए। जेसीबी से टकराकर प्रखर सिंह की मौत घटना सचेंडी स्थित पीएसआईटी कॉलेज से जुड़ी है। बताया गया कि दबौली के रहने वाले प्रखर सिंह (21 वर्ष) की जेसीबी से टकराने के बाद मौत हो गई। इस घटना के बाद छात्रों में भारी आक्रोश फैल गया। उनका आरोप था कि कॉलेज प्रशासन ने मामले में संवेदनशीलता

Read More »

सरधना दौलतपुर छेड़छाड़ मामला, आरोपी फरार

सरधना दौलतपुर छेड़छाड़ मामला में एक दबंग युवक द्वारा महिला के साथ घर में घुसकर छेड़छाड़ और विरोध करने पर मारपीट करने का मामला सामने आया है। जब महिला के पति ने आरोपी को पकड़ने की कोशिश की तो उसने ईंट से हमला कर दिया और हत्या की धमकी देकर फरार हो गया। पीड़ित पक्ष ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़ का आरोप घटना दौलतपुर गांव की है। पीड़िता के पति के अनुसार, दो दिन पूर्व वह घर से बाहर गया हुआ था और घर पर उसकी पत्नी अकेली थी। शाम करीब सात बजे गांव का ही एक दबंग युवक

Read More »

18 लाख लाइक रस्सी कूद चैलेंज में फंसा 7 साल का बच्चा

18 लाख लाइक रस्सी कूद चैलेंज ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। चीन में एक पिता ने अपने 7 साल के बेटे निकनेट टैंगडो को वीडियो पर मिलने वाले लाइक्स के बदले उतनी बार रस्सी कूदने का चैलेंज दे दिया। लेकिन जब वीडियो पर 18 लाख 30 हजार से ज्यादा लाइक्स आ गए, तो मामला उल्टा पड़ गया और बच्चा घबरा गया। इसे भी पढ़ें:  शिवपुरी में विवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्यालाइक के बदले रस्सी कूदने का अनोखा चैलेंज निकनेट टैंगडो की उम्र सिर्फ 7 साल है। उसका वजन 45 किलो और लंबाई 4.3 फीट बताई गई है। चीन के मापदंडों के अनुसार, उसका वजन सामान्य से

Read More »